The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मोहम्मद यूनुस बोले- शेख हसीना ने देश बर्बाद किया: कहा- ट्रायल के बाद भारत से प्रत्यर्पण की मांग करेंगे; फिलहाल चुनाव कराने से इनकार
[ad_1]
ढाका3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पर देश में सबकुछ बर्बाद करने का आरोप लगाया।
यूनुस ने कहा कि हसीना ने 15 साल के कार्यकाल में देश के सरकारी तंत्र को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। हमारे ऊपर लोकतंत्र, आर्थिक स्थिरता और जनता के विश्वास को बहाल करके इसे फिर से खड़ा करने की बड़ी जिम्मेदारी है। यह बात उन्होंने जापान के अखबार निक्की एशिया को दिए इंटरव्यू में कही।
यूनुस ने फिलहाल बांग्लादेश में चुनाव की संभावनाओं से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम हसीना पर ट्रायल पूरा होने के बाद भारत से उनके प्रत्यर्पण के लिए आधिकारिक तौर पर मांग करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री हसीना बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद निर्वासित जीवन व्यतीत कर रही हैं।

यूनुस ने आरोप लगाया कि शेख हसीना एक फासीवादी शासक की तरह काम कर रही थी।
संविधान और न्यायपालिका में बदलाव के बाद चुनाव
- यूनुस ने आरोप लगाया कि हसीना के शासन काल में लोकतांत्रिक सिद्धांतों की पूरी तरह से अनदेखा किया गया। हसीना ने तीन लगातार कार्यकाल में वोटर्स की भागीदारी के बिना नकली चुनाव कराए। उन्होंने खुद को और अपनी पार्टी को बिना किसी लड़ाई के जीता हुआ घोषित किया।
- संविधान और न्यायपालिका में बदलाव के बाद ही देश में चुनाव कराए जाएंगे। हमें देश में चुनाव से पहले प्रशासन, ब्यूरोक्रेसी और न्यायपालिका में सुधार करने की जरूरूत है।
- अंतरिम सरकार ने देश के संविधान, न्यायपालिका और चुनावी प्रक्रिया में बदलाव के लिए कई आयोगों का गठन किया है। इन आयोगों से मिलने वाली सिफारिशों को जनवरी से फुल स्केल पर लागू किया जाएगा। इन सिफारशों को लागू करने में वक्त लग सकता है। हम पूरी तरह से एक नया बांग्लादेश बना रहे हैं।
- हम हसीना का ट्रायल पूरा होने के बाद भारत से उनके प्रत्यर्पण के लिए आधिकारिक तौर पर मांग करेंगे। भारत और बांग्लादेश ने एक अंतरराष्ट्रीय कानून साइन किया, जिसके मुताबिक भारत को बांग्लादेश की मांग माननी होगी।
- इसके अलावा यूनुस ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर भारत सरकार की चिंताओं को आधारहीन और प्रोपेंगेंडा बताया है। बांग्लादेश मंगलवार को ही भारत के हाईकमीशन को त्रिपुरा में बांग्लादेशी मिशन पर हुए हमले के बाद समन किया था।

मोहम्मद यूनुस ने अगस्त में शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद चीफ एडवाइजर के तौर पर शपथ ली थी।
हसीना बोली- बांग्लादेश में नरसंहार कर रहे यूनुस
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मंगलवार को चीफ एडवाइजर यूनुस पर हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर हमला किया। न्यूयॉर्क में हुए एक कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधिक करते हुए हसीना ने कहा कि यूनिस ने देश में नरसंहार को अंजाम दिया है।
हसीना ने कहा-
“बांग्लादेश में सामूहिक हत्याओं का जिम्मेदार मुझे बताया जा रहा है, लेकिन हकीकत में मोहम्मद यूनुस हैं जो छात्र नेताओं के साथ मिले हुए हैं और सामूहिक हत्याओं में शामिल हैं।
————————————————
बांग्लादेश से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….
ब्रिटिश सांसद बोले-बांग्लादेश में हिंदुओं का सफाया करने की कोशिश:वहां घर जलाए, पुजारियों को जेल भेजा; अमेरिका ने कहा- अल्पसंख्यकों की हिफाजत करें

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमले को लेकर ब्रिटिश सांसदों ने चिंता जताई है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद हिंदुओं का सफाया (एथनिक क्लींजिग) करने की कोशिश हो रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





