The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मोदी का 72 मिनट का भाषण, 19 बार NDA बोले: कहा- कुछ लोगों का काम चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना, EVM ने सबको जवाब दिया
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण समझाया; बीजेपी एनडीए की बैठक | राहुल गांधी ईवीएम मशीनें
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
NDA के संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया। पुराने संसद भवन में मोदी ने संविधान को माथे से लगाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 7 जून को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के संसदीय दल के नेता चुन लिए गए। पुरानी संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में NDA के 13 दलों के नेता शामिल हुए।
मोदी ने अपने 72 मिनट के भाषण में NDA, विकास, डेमोक्रेसी, अर्थव्यवस्था, चुनाव प्रक्रिया और दक्षिणी राज्यों का जिक्र किया। पीएम ने राहुल गांधी पर निशाना भी साधा। स्पीच में उन्होंने सबसे ज्यादा बार NDA (19) का नाम लिया। 13 बार भारत, 9 बार अलायंस, 6 बार 4 जून (नतीजे की तारीख), 5 बार EVM और 1-1 बार विपक्ष-इंडी गठबंधन का नाम लिया।
मोदी ने NDA को न्यू, डेवलप्ड, एस्पिरेशनल इंडिया बताया। कहा कि कुछ लोगों का काम चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना है, लेकिन EVM ने सभी को जवाब दे दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने पुराने संसद भवन में रखे गए संविधान को नमन किया।
मोदी ने किस मुद्दे पर क्या कहा, 7 पॉइंट्स
1. NDA: देश चलाने के लिए सर्वमत जरूरी
प्री पोल अलायंस हिंदुस्तान की राजनीति के गठबंधन के इतिहास में इतना सफल कभी नहीं हुआ, जितना एनडीए हुआ है। यह गठबंधन की विजय है। हमने बहुमत हासिल किया है। सरकार चलाने के लिए बहुमत चाहिए, लेकिन देश चलाने के लिए सर्वमत जरूरी होता है। गोवा हो या नॉर्थ ईस्ट हों, जहां बहुत बड़ी संख्या में ईसाई भाई-बहन रहते हैं, आज उन राज्यों में भी एनडीए के रूप में सेवा का अवसर हमें मिला है।
एनडीए सत्ता हासिल करने का या सरकार चलाने के कुछ दलों का जमावड़ा नहीं है, यह राष्ट्र प्रथम, नेशन फर्स्ट की भावना से जुड़ा समूह है। यह भारत की राजनीतिक व्यवस्था में एक ऑर्गेनिक अलायंस है।
2. अर्थव्यवस्था: बिना वक्त गंवाए 5 नंबर से 3 पर पहुंचें
यह समय तेज विकास का है। अब हम बिना समय गंवाए 5 नंबर से 3 नंबर की इकोनॉमी पर पहुंचें। देश के लिए जो जरूरतें हैं उस पर काम करना चाहते हैं। संविधान ने जो प्रावधान रखा है, उसके मुताबिक राज्यों के बीच भी कॉम्पिटीटिव स्पिरिट हो।

NDA के सांसदों ने मोदी का माला पहनाकर स्वागत किया। पीएम ने उनका आभार जताया।
3. वादे: तीसरे कार्यकाल की गारंटियां पूरी करेंगे
हम कमिटमेंट के साथ काम करते हैं। 25 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर निकाला है। उसके नए एस्पिरेशन पैदा हुए हैं। 3 करोड़ गरीबों को घर का संकल्प, 4 करोड़ को ऑलरेडी दे चुके हैं।
70 वर्ष से ऊपर के आयु के नागरिकों को मुफ्त इलाज की व्यवस्था। मुद्रा योजना के तहत युवाओं को 20 लाख तक के लोन की व्यवस्था। यह सब हमारे तीसरे कार्यकाल की गारंटियां हैं। मिडिल क्लास को सुविधा हमारा कमिटमेंट है। उनकी बचत कैसे बढ़े, इसके लिए हम क्या सकते हैं, हमारे नीति-नियम कैसे बदलें, इस पर काम करेंगे।
4. विकास: 10 साल में क्वालिटी ऑफ लाइफ लाएंगे
अगले 10 साल में विकास, क्वालिटी ऑफ लाइफ लाएंगे। खासतौर पर मध्यम वर्ग और उच्च मध्यम वर्ग के जीवन में सरकार का दखल जितना कम हो, लोकतंत्र की उतनी मजबूती है। हम विकास और गुड गवर्नेंस का नया अध्याय लिखेंगे। सब मिलकर विकसित भारत के सपने को साकार करके रहेंगे।

5. दक्षिणी राज्यों का खास जिक्र: पवन कल्याण को बोले- ये आंधी है
दक्षिण भारत में NDA ने नई राजनीति की शुरुआत की है। कर्नाटक और तेलंगाना में अभी-अभी सरकारें बनी थीं, लेकिन लोगों का विश्वास भंग हुआ और लोगों ने NDA को गले लगा लिया। तमिलनाडु की टीम को बधाई देना चाहूंगा। आज हम सीट नहीं जीत पाए, लेकिन हमारा वोट शेयर बढ़ा है। यह साफ दिखाता है कि कल क्या लिखा है।
केरल में जम्मू-कश्मीर से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया। अरुणाचल में हमारी सरकार बनती रही है। सिक्किम में भी क्लीन स्वीप। आंध्र में चंद्रबाबू ने बताया कि हिस्टोरिकली ये हाईएस्ट है। यहां जो दिख रहा है न पवन (पवन कल्याण) यह पवन नहीं हैं, आंधी है।
6. राहुल गांधी: ये वो लोग हैं जो खुद के PM के फैसले फाड़ देते थे
इन लोगों का जो व्यवहार रहा है 4 तारीख के बाद, मैं आशा करता हूं कि उनमें ये संस्कार आएं। ये वे लोग हैं जो खुद की पार्टी के पीएम का अपमान करते थे। उनके फैसले को फाड़ देते थे। विदेशी मेहमान आ जाए तो कुर्सी नहीं होती थी।
10 साल बाद भी कांग्रेस 100 के आंकड़े को नहीं छू पाई। अगर 2014, 19 और 2024 के चुनाव को जोड़कर कहूं तो तीन चुनाव में इन्हें जितनी सीटें मिली हैं, उससे ज्यादा हमें इस चुनाव में मिली हैं।

7. चुनाव प्रक्रिया: EVM ने सबको जवाब दे दिया
जब 4 जून को नतीजे आ रहे थे, तब मैं अपने काम में व्यस्त था। मुझे लोगों के फोन आए तो मैंने पूछा कि आंकड़े तो ठीक हैं, लेकिन EVM जिंदा है या नहीं। कुछ लोग चुनाव प्रक्रिया पर सवाल पर उठाते हैं। मुझे तो लग रहा था कि वे EVM की अर्थी निकालेंगे, लेकिन EVM ने सबको जवाब दे दिया।
2014, 2019 और 2024 में मोदी के संसदीय दल का नेता चुनने के दौरान मंच पर कौन-कौन नेता रहे, मोदी ने संसद पहुंचकर क्या किया, ग्राफिक्स से समझें

2024 में मंच पर 10 पार्टियों के 13 नेता मौजूद रहे। इनमें भाजपा के 4 नेता थे।

2019 में मंच पर 6 पार्टियों के 12 नेता मौजूद थे। इनमें भाजपा के ही 7 नेता थे।

मोदी के तीन कार्यकालों (2014, 2019, 2024) में मंच सज्जा और गठबंधन के सदस्य बदलते रहे। 2014 और 2019 की तुलना में 2024 में ज्यादा फूलों से सजाया गया।

2014 में पहली बार संसद पहुंचे मोदी ने संसद की सीढ़ियों पर माथा टेका। 2019 में संविधान को प्रणाम किया। 2024 में संविधान को हाथ में उठाकर माथे से लगाया।

2019 और 2024 में मोदी को NDA का संसदीय दल का नेता बनने की तस्वीरें हैं। 2019 में नीतीश कुमार ने मोदी का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। 2024 में नीतीश, मोदी को झुककर नमन करते दिखे।

पीएम नरेंद्र मोदी की ये तीन फोटोज 2014, 2019 और 2024 में उस वक्त की हैं, जब उन्होंने NDA संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद स्पीच दी।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





