The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: महाराष्ट्र में मोदी बोले- मैं माफी मांगता हूं; ममता की मोदी को फिर चिट्ठी; एक UPI अकाउंट से 5 लोग पेमेंट कर सकेंगे
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- Dainik Bhaskar Morning News Brief; PM Modi Mamata Banerjee | Avani Lekhara Paralympics 2024 | UPI Circle Details
20 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर
- कॉपी लिंक
नमस्कार,
कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माफीनामे से जुड़ी रही। दूसरी बड़ी खबर डिजिटल पेमेंट में आए नए फीचर की रही, अब एक ही UPI ID कई मोबाइल में इस्तेमाल की जा सकेगी।
लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
- PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 2 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। पहली वंदे भारत चेन्नई से नागरकोइल और दूसरी वंदे भारत मदुरई से बेंगलुरु कैंट के बीच चलेगी।
- RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक केरल के पलक्कड़ में शुरू होगी। इसमें विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद और भाजपा के नेता शामिल होंगे।
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड जाएंगे। देहरादून स्थित CSIR- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम में साइंटिस्ट और स्टूडेंट्स से बातचीत करेंगे।
अब कल की बड़ी खबरें…
1. शिवाजी प्रतिमा गिरने पर मोदी बोले- मैं नतमस्तक होकर माफी मांगता हूं; 26 अगस्त को मूर्ति गिरी थी

PM मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में ₹76 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिरने के मामले पर माफी मांगी। मोदी ने कहा, ‘हमारे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक महाराजा नहीं हैं। हमारे लिए वे पूजनीय हैं। आज मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने नतमस्तक हूं और उनसे क्षमा मांगता हूं।’
सिंधुदुर्ग में लगाई गई शिवाजी महाराज की यह प्रतिमा 26 अगस्त को गिरकर टूट गई थी। 4 दिसंबर 2023 को खुद PM ने इसका उद्घाटन किया था। मोदी से पहले महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी माफी मांग चुके हैं। उधर, कांग्रेस ने X पर लिखा- ‘महाराष्ट्र की जनता और विपक्ष के घोर विरोध ने मोदी को माफी मांगने पर मजबूर किया। लेकिन ये माफी नहीं ढोंग है।’
प्रतिमा गिरने का मामला, कंसल्टेंट गिरफ्तार: छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में सिंधुदुर्ग पुलिस ने स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट और ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। इधर, महाराष्ट्र कला निदेशालय के डायरेक्टर कहना है कि हमने सिर्फ 6 फीट के लिए परमिशन दी थी। नौसेना ने बिना बताए इसकी ऊंचाई 35 फीट कर दी।
अक्टूबर में चुनाव हो सकते हैं: महाराष्ट्र की BJP-शिवसेना सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। अक्टूबर में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। 2019 में BJP 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। 56 विधायकों के साथ शिवसेना (टूट से पहले वाली) प्रमुख उद्धव ठाकरे CM बने थे। इसके बाद मई 2022 MVA सरकार में नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने 39 विधायकों के साथ बगावत कर दी और BJP के साथ मिल गए। शिंदे ने 30 जून 2022 को महाराष्ट्र के 20वें CM के तौर पर शपथ ली।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
2. ममता की मोदी को 8 दिन में दूसरी चिट्ठी, कहा- संवेदनशील मुद्दे पर आपने जवाब नहीं दिया
कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने PM मोदी को 8 दिन में दूसरी चिट्ठी लिखी। इसमें ममता ने कहा, ‘मैंने 22 अगस्त को रेपिस्ट को कड़ी सजा देने के लिए कानून की मांग को लेकर पत्र लिखा था, लेकिन इतने संवेदनशील मुद्दे पर आपकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। भारत सरकार की ओर से एक जवाब मिला, लेकिन उसमें मुद्दे की गंभीरता पर ध्यान नहीं दिया गया।’ ममता ने केंद्र सरकार से अपील की है कि रेप-हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए कड़े कानून बनाए जाएं।
भाजपा-TMC का प्रदर्शन: रेप-मर्डर मामले को लेकर TMC और भाजपा, दोनों ने शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया। बंगाल भाजपा की महिला मोर्चा ने ‘महिला आयोग तालाबंद अभियान’ के तहत राज्य महिला आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला। दूसरी तरफ, TMC के स्टूडेंट विंग ने राज्य के सभी कॉलेजों में प्रदर्शन किया। TMC ने आज राज्य के सभी ब्लॉक में धरना देने का ऐलान भी किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
3. भारत ने पेरिस पैरालिंपिक में 4 मेडल जीते; अवनी लेखरा ने पैरालिंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता

पेरिस पैरालिंपिक के तीसरे दिन भारत ने 4 मेडल जीते। विमेंस शूटिंग में अवनी लेखरा ने गोल्ड और मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। अवनी पैरालिंपिक में दो गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं, उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में भी गोल्ड जीता था। उधर, मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में मनीष नरवाल ने सिल्वर दिलाया। विमेंस की 100 मीटर टी-35 कैटेगरी रेस में प्रीति पाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रीति पैरालिंपिक के ट्रैक इवेंट में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
4. आंध्र प्रदेश में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा; 300 वीडियो-फोटो लीक, आरोपी गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले के गुडीवाड़ा में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने के बाद हंगामा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्टूडेंट्स ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने इस मामले में बीटेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक, 300 फोटो-वीडियो लीक हो चुके हैं।
गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल कर वॉशरूम में लगवाया कैमरा: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गर्ल्स टॉयलेट में कैमरा छिपाने में कॉलेज की एक लड़की ने आरोपी की मदद की। पुलिस या कॉलेज प्रशासन ने यह नहीं बताया है कि वह लड़की कौन थी। आरोपी ने पहले OYO रूम में गर्लफ्रेंड का वीडियो बनाया। फिर उसे ब्लैकमेल कर हॉस्टल में कैमरा लगाने को कहा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
5. एक UPI अकाउंट से 5 लोग पेमेंट कर सकेंगे, एक महीने में ₹15,000 तक ट्रांजैक्शन लिमिट
अब एक ही UPI ID का इस्तेमाल एक से ज्यादा मोबाइल में हो सकेगा। सरकार ने इसके लिए ‘UPI सर्किल डेलिगेट पेमेंट’ नाम का फीचर लॉन्च किया है। UPI सर्किल के जरिए प्राइमरी यूजर 5 लोगों को सेकेंडरी यूजर बना सकता है। सेकेंडरी यूजर हर महीने 15 हजार रुपए तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। हालांकि, एक बार में 5000 रुपए तक का ही ट्रांजैक्शन किया जा सकेगा। सेकेंडरी यूजर के पास बैंक अकाउंट होना जरूरी नहीं है।
फुल और पार्शियल डेलिगेशन क्या है: UPI सर्किल में दो तरह के डेलिगेशन दिए गए हैं। पहला- फुल डेलिकेशन, जिसमें सेकंडरी यूजर UPI पिन एंटर करेगा। दूसरा पार्शियल डेलिगेशन- इसमें पेमेंट तभी होगा जब प्राइमरी यूजर PIN एंटर करेगा। प्राइमरी यूजर के पास सभी सेकेंडरी यूजर्स का फुल कंट्रोल होगा। उसकी परमिशन के बिना कोई सेकेंडरी यूजर पेमेंट नहीं कर पाएगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें…
6. रिलायंस-डिज्नी मर्जर से देश का सबसे बड़ा नेटवर्क बनेगा, CCI के बाद अब NCLT मुंबई ने भी डील को दी मंजूरी
डिज्नी और रिलायंस एंटरटेनमेंट एक हो रहे हैं। इसके मर्जर को कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया, यानी CCI से मंजूरी मिल गई है। CCI के बाद नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की मुंबई बेंच ने भी इस डील को मंजूरी दे दी है। मर्जर के बाद ये भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बनेगी। कंपनी के पास पूरे भारत में 75 करोड़ दर्शक होंगे।
120 चैनल और 2 OTT होंगे: इस मेगा-मर्जर में डिज्नी स्टार के 80 चैनल और रिलायंस Viacom18 के 40 चैनल जुड़ जाएंगे। यानी, कुल 120 चैनल हो जाएंगे। हालांकि, इनमें से कुछ चैनल्स को बंद किया जा सकता है। दोनों के पास OTT ऐप भी है- डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा। मर्जर के बाद बनी नई कंपनी के पास 2 लाख घंटे का डिजिटल कंटेंट हो जाएगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…
7. गुजरात से असना साइक्लोन का खतरा टला, पाकिस्तान की ओर बढ़ा; सौराष्ट्र-कच्छ में बारिश का अलर्ट

गुजरात में असना तूफान का खतरा टल गया है। यह अरब सागर में पाकिस्तान की ओर मुड़ गया है। हालांकि, तूफान का असर अब भी सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय इलाकों में है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात में 4 दिन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 32 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से 18 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में 40 सड़कें लैंडस्लाइड और बाढ़ के चलते बंद रहीं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
- पॉलिटिक्स: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन BJP में शामिल: शिवराज बोले- टाइगर अभी जिंदा है, JMM अब पति-पत्नी और दलालों की पार्टी (पढ़ें पूरी खबर)
- बिजनेस: अप्रैल-जून तिमाही में GDP ग्रोथ घटकर 6.7%: यह 15 महीने में सबसे कम, पिछले साल 8.2% थी; खेती और सर्विस सेक्टर के खराब प्रदर्शन का असर (पढ़ें पूरी खबर)
- बिजनेस: विस्तारा की आखिरी फ्लाइट 11 नवंबर को उड़ान भरेगी: 3 सितंबर से बुक नहीं होगी टिकट, एअर इंडिया के साथ मर्जर हुआ फाइनल (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: पूर्व ट्रेनी-IAS पूजा खेडकर का 47% दिव्यांगता का दावा: UPSC में आरक्षण के लिए 40% जरूरी; हाईकोर्ट में बोलीं- सिर्फ दिव्यांग कैटेगरी वाले अटेम्प्ट्स गिनें (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: तेलंगाना CM की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी: कहा- मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला; के. कविता की जमानत को सौदेबाजी कहा था (पढ़ें पूरी खबर)
- नेशनल: सुप्रीम कोर्ट में 83 हजार केस पेंडिंग: यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या; हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट में भी 5 करोड़ केस (पढ़ें पूरी खबर)
- पॉलिटिक्स: शरद गुट बोला-NDA को अजित की जरूरत नहीं: वे बाहर किए जाएंगे; शिंदे के मंत्री ने कहा था- NCP नेताओं को देखकर उल्टी आती है (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: अल्काराज US ओपन से बाहर: वर्ल्ड नंबर-74 जैंडस्कल्प ने सीधे सेट्स में हराया; पूर्व नंबर-1 ओसाका भी हारीं (पढ़ें पूरी खबर)
- स्पोर्ट्स: लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन एटकिंसन का शतक: इंग्लैंड 427 रन बनाकर ऑलआउट, रूट ने 33वीं सेंचुरी लगाई; फर्नांडो को 5 विकेट (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…
नॉर्वे की राजकुमारी की अमेरिकी तांत्रिक से शादी, 28 की उम्र में मरकर जिंदा होने का दावा कर चुका

नॉर्वे की राजकुमारी मार्था लुइस और तांत्रिक ड्युरेक वेरेट ने साल 2022 में सगाई की थी।
नॉर्वे की राजकुमारी मार्था लुइस अमेरिका के तांत्रिक ड्युरेक वेरेट से आज नॉर्वे में शादी करेंगी। ड्युरेक वेरेट को नॉर्वे की मीडिया में ठग कहा जाता है। 2020 में दिए एक इंटरव्यू में वेरेट ने दावा किया था कि 28 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी, लेकिन वे फिर जिंदा हो गए। वेरेट ने 2021 में 222 डॉलर में ऑनलाइन ताबीज बेचा था। दावा था कि ये कोरोना से बचाता है।
पढ़ें पूरी खबर…
की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…




इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…


आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





