मॉडल ANSWER-KEY पर कल से दर्ज कराएं आपत्ति: संग्रहाध्यक्ष, खोज एवं उत्खनन अधिकारी एग्जाम का मामला,  7 अक्टूबर आखिरी दिन – Ajmer News

मॉडल ANSWER-KEY पर कल से दर्ज कराएं आपत्ति:  संग्रहाध्यक्ष, खोज एवं उत्खनन अधिकारी एग्जाम का मामला,  7 अक्टूबर आखिरी दिन – Ajmer News

[ad_1]

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के लिए 19 जून 2024 को आयोजित संग्रहाध्यक्ष एग्जाम-2023 तथा खोज एवं उत्खनन अधिकारी एग्जाम-2023 की मॉडल आंसर-की पर कैंडिडेट्स कल यानी 5 अक्टूबर से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित शुल्क के

.

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता के अनुसार- आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्रों के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। इन परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें ।

वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इन परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज कराने का शुल्क व प्रक्रिया

आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क सौ रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन आब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क सौ रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से भुगतान कर आपत्तियों को स्थाई रूप से दर्ज कराया जा सकेगा। शुल्क के अभाव में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है।

आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन आपत्तियों का लिंक 5 से 7 अक्टूबर 2024 को रात्रि 12ः00 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा। निर्धारित समयावधि के बाद लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी।

[ad_2]