The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मुझे किंग कहना बंद करो… टीम के लिए कुर्बानी देने को तैयार दिग्गज
[ad_1]
आखरी अपडेट:13 फरवरी, 2025, 17:23 ist
बाबर आजम का कहना है कि उन्हें लोग किंग बुलाना बंद करें. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रिटायर होने के बाद लोग उन्हें किस नाम से बुलाएंगे, ये बाद की बात है लेकिन इस समय इस नाम से व…और पढ़ें
बाबर आजम ने कहा कि उन्हें कोई किंग कहकर ना बुलाए.
हाइलाइट्स
- बाबर आजम ने कहा कि वह ओपनिंग के लिए तैयार हैं
- 30 वर्षीय बाबर को फैंस कोहली के समकक्ष देखते हैं
- बाबर चैंपियंस ट्रॉफी मे तीसरे नंबर पर बैटिंग नहीं करेंगे
नई दिल्ली. पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने अपने फैंस से आग्रह किया है कि वो उन्हें किंग कहना बंद करें. बाबर ने ये बात साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली रिकॉर्ड जीत के बाद कही. बाबर आजम चैंपियंस ट्रॉफी में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. उन्होंने ओपनिंग वाले नए रोल के बारे में भी बहुत कुछ कहा है.बाबर चैंपियंस ट्रॉफी में फखर जमां के साथ बतौर सलामी बल्लेबाज उतरेंगे. पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम में सिर्फ एक स्पेशलिस्ट ओपनर को शामिल किया है. बाबर तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरते हैं लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी बैटिंग ऑर्डर बदल जाएगी.
पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज के आखिरी लीग मैच में 353 रन का पीछा करते हुए रिकॉर्ड 355 रन बनाए.यह पाकिस्तान के वनडे इतिहास में चेज करते हुए सबसे बड़ा स्कोर है. कप्तान मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा ने शतकीय पारी खेलकर पाकिस्तन को ऐतिासिक जीत दिलाई. दोनों ने रिकॉर्ड 260 रन की साझेदारी की. बाबर ने इस मैच में 23 रन बनाए.बाबर पिछले कुछ समय से रन के लिए तरस रहे हैं.
आईसीसी ने अफरीदी के दामाद की निकाली हेकड़ी… लाइव मैच में खिलाड़ी को मारा था धक्का, कटी जेब
बाबर आजम (Babar Azam) ने कहा, ‘पहली बात ये कि मुझे किंग कहना बंद करें. मैं अभी किंग नहीं हूं. आगे देखते हैं कि रिटायरमेंट के बाद लोग मुझे किस नाम से बुलाते हैं. मेरे लिए ओपनिंग नया रोल है. टीम की जरूरतों के मद्देनजर मैंने अपने कंधे पर जिम्मेदारी लेने का फैसला किया है.’ बाबर ने साफ किया कि उनका काम बैटिंग में रन बनाना है. इस समय वह मैच फिनिश के लिए संघर्ष कर रहे हैं. बकौल बाबर, ‘ दुर्भाग्यवश, मैं इस समय गेम को फिनश नहीं कर पा रहा हूं. लेकिन रिजवान और सलमान आगा ने आज शानदार बैटिंग की. इस तरह की परफॉर्मेंस से टीम का आत्मविश्वास बढ़ता है.’ बाबर ने अपने प्रदर्शन के बारे में कहा कि उनकी कोशिश टीम हित में अच्छी बैटिंग की होती है. मैं क्रीज पर सेट होने के बाद लंबी पारी खेलने की ओर देखता हूं.
30 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज बाबर आजम ने कहा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करता हूं. मैं खुद से बात करता हूं कि किस स्थिति से कैसे बाहर निकलें.’ उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पिछले प्रदर्शनों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. बाबर आजम को फैंस विराट कोहली के समकक्ष मानते हैं.
नई दिल्ली,दिल्ली
13 फरवरी, 2025, 17:21 ist
मुझे किंग कहना बंद करो… टीम के लिए कुर्बानी देने को तैयार दिग्गज
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






