The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
मुंबई में देर रात आंधी और तेज बारिश: उड़ानें प्रभावित, सड़कें डूबीं; महाराष्ट्र-गुजरात समेत 15 राज्यों में अलर्ट; राजस्थान में तापमान 39°
[ad_1]
नई दिल्ली/मुंबई/भोपाल/जयपुर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तस्वीर मुंबई के एनएम जोशी मार्ग की है।
मुंबई में गुरुवार रात करीब 9 बजे से शुरू हुई तेज बारिश देर रात तक जारी रही। इस तेज हवा, आंधी और कई जगहों पर बिजली भी गिरी।
मौसम विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा ठाणे, मुलुंड, कुर्ला, घाटकोपर, दादर, वरली, अंधेरी-बांद्रा समेत बोरीवली में बारिश हुई। इन इलाकों में सड़कें डूब गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खराब मौसम के कारण कुछ फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं।
मौसम विभाग ने कहा है कि मुंबई में आज भी तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा महाराष्ट्र के 29 जिलों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
देशभर से मानसून की विदाई के बाद बारिश का दौर थम गया था। हालांकि, आज 15 राज्यों में बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि 12 से 16 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, केरल, साउथ कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और गुजरात में तेज बारिश होगी।
इधर मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में तेज गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। वेस्ट राजस्थान के बाड़मेर में गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मुंबई में देर रात तेज बारिश की 5 तस्वीरें…

मुंबई के चुनाभट्टी इलाके में रात करीब 10 बजे बारिश के साथ-साथ बिजली चमकी।

मुंबई के एलफिंस्टीन रोड में बारिश के कारण जलभराव हो गया। लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कतें हुईं।

मुंबई के परेल इलाके में इतनी तेज बारिश हुई कि लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतें हुईं।
12 से 16 अक्टूबर तक कई राज्यों में बारिश के आसार
12 और 13 अक्टूबर: केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। साथ ही गोवा, गुजरात और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश का अलर्ट है।
14 अक्टूबर: साउथ कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में तेज हवा चलने और बिजली गिरने का भी अनुमान है।
15 और 16 अक्टूबर: आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश होगी।
राज्यों में मौसम का हाल…
मध्य प्रदेश: 10 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, प्रदेश में तीन दिन और मानसून

इंदौर समेत 34 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। हालांकि, इंदौर में बुधवार को बारिश हुई।
मध्य प्रदेश के 10 जिलों में गुरुवार को बारिश और गरज-चमक वाला मौसम बना रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के 34 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के 21 जिलों से मानसून तीन दिन और 12 अक्टूबर तक रहेगा। इंदौर-रायसेन से मानसून जा चुका है, लेकिन यहां बुधवार को बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…
राजस्थान: अक्टूबर में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, 6 जिलों में मौसम बदला, तापमान 3 डिग्री गिरा

राजस्थान के घड़साना, रावला मंडी, पुंगल एरिया में बुधवार को तेज बारिश के साथ ओले गिरे।
राजस्थान में बुधवार, 9 अक्टूबर को 6 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। राजस्थान में मानसून के बाद ये सीजन की पहली ओलावृष्टि है। बीकानेर, चूरू, गंगानगर, नागौर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर के एरिया में तेज हवाओं के साथ कई स्थानों पर बारिश हुई। आज से इन जिलों में मौसम सामान्य होगी और धूप निकलेगी। पूरी खबर पढ़ें…
छत्तीसगढ़: 11 जिलों में यलो अलर्ट, रायपुर-बिलासपुर में बूंदाबांदी के आसार; रायपुर में बिजली गिरने से लड़की की मौत

लौटते मानसून से प्रदेश के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर, कोंडागांव, कांकेर सहित 11 जिलों के लिए गुरुवार, 10 अक्टूबर को यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। रायपुर में बुधवार दोपहर बिजली गिरने से एक लड़की की मौत हो गई, जबकि 6 महिलाएं झुलस गईं। पूरी खबर पढ़ें…
बिहार: 7 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट: पटना में छाए रहेंगे बादल; दो दिन बाद होगी मानसून की विदाई

बिहार के आरा, समस्तीपुर, बक्सर सहित कई जिलों में बुधवार को बारिश हुई।
बिहार के 7 जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पटना में बादल छाए रहने की संभावना है। 12 अक्टूबर के बाद से बिहार के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। IMD के अनुसार, बिहार के कई हिस्सों में मानसून विदा हो चुका है। अगले दो दिन में मानसून की पूरी तरह बिहार से विदाई हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ें…
हिमाचल प्रदेश: 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा, दिन का तापमान बढ़ेगा; अक्टूबर में 93% कम बारिश

शिमला के रिज पर सुहावने मौसम में सैर करते हुए पर्यटक और स्थानीय लोग।
हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इससे दिन के तापमान में उछाल आएगा। प्रदेश का औसत तापमान पहले ही सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा चल रहा है।हालांकि, ऊंचाई वाले इलाकों में रात का तापमान गिरना शुरू हो गया है। केलांग का तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस हो गया है। कुकुमसेरी का तापमान 4.2 डिग्री, कल्पा 7 डिग्री और समदो का 9.3 डिग्री तक गिर गया है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब-चंडीगढ़: अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा, दिन का तापमान बढ़ने की संभावना; फरीदकोट में पारा 35.3 डिग्री

पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा।
पंजाब और चंडीगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 35.3 डिग्री दर्ज किया गया है। हिमाचल से सटे जिलों में रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। पठानकोट का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री पर पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: सुबह-शाम शीतलहर ने दी दस्तक, 24 घंटे में 1 डिग्री गिरा तापमान; सोनीपत में सबसे ज्यादा 2.4 डिग्री की गिरावट

हरियाणा में बारिश नहीं होने के बावजूद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 घंटे में सूबे के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट हुई है। सोनीपत और महेंद्रगढ़ जिले में सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट हुई है। सोनीपत में पारा 2.4 और महेंद्रगढ़ में 2.2 डिग्री की गिरावट गिरा है। सिरसा में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





