मावठ का पौष महोत्सव: सीजन की दूसरी बारिश, 3.7 मिमी, दिन का पारा 6.8 डिग्री लुढ़का – Jaipur News

मावठ का पौष महोत्सव:  सीजन की दूसरी बारिश, 3.7 मिमी, दिन का पारा 6.8 डिग्री लुढ़का – Jaipur News

[ad_1]

पश्चिमी विक्षोभ से शनिवार को राजधानी में दिनभर बारिश होती रही। अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को पौष मास में सावन सा अहसास हुआ। दिनभर में 3.7 मिमी बारिश रिकाॅर्ड हुई। मौसम में आए इस बदलाव से दिन का पारा 6.8 और रात का 1.6 डिग्री सेल्स

.

एक ही दिन में जनवरी की बारिश का आधा कोटा पूरा

मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में सामान्य बारिश 5.9 मिमी मानी गई है। शनिवार को 3.7 मिमी बारिश हो गई। एक दिन में जनवरी की बारिश का आधे से अधिक का कोटा पूरा हो गया। यह सीजन की दूसरी बारिश है। इससे पहले 26 से 28 जनवरी के बीच बने सिस्टम से राजधानी में पहली मावठ हुई थी। तब 15 मिमी बारिश दर्ज हुई थी।

आगे- मौसम विभाग के अनुसार रविवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ कम हो जाएगा। मंगलवार से मौसम सामान्य होने के आसार हैं।

[ad_2]