भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान शुरू: 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा – rajsamand (kankroli) News

भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान शुरू:  14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा – rajsamand (kankroli) News

[ad_1]

भाजपा महामंत्री व भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने वर्चुअल मीटिंग लेकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को कहा।

राजसमंद में भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान की रविवार से शुरुआत हुई। अभियान के तहत आगामी 13 अगस्त तक घर-घर तिरंगा लगाया जाएगा। वही भाजपा महामंत्री व भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग लेकर अभियान को अधिक से अधिक सफल

.

11 अगस्त से 13 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लगाने के बाद 14 अगस्त के दिन को विभाजन विभीषिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी कार्यकर्ता अपने अपने स्थान पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी के अनुसार प्रदेश भाजपा महामंत्री व सांसद दामोदर अग्रवाल ने राजसमंद भाजपा की वर्चुअल मीटिंग में सभी पदाधिकारियों से अभियान को अधिक से अधिक सफल बनाने की अपील की। बैठक में जिला प्रभारी वीरेंद्र सिंह चौहान व जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ ने भी अभियान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उसके बाद हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक सुनील गांधी ने अभियान को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के लिए दो जिला सह संयोजक मोहन कुमावत व तन सुख सोनी को बनाया गया है। इसके साथ ही 23 ही मंडल में मंडल संयोजक व सह संयोजक बनाया गया है जो अपने अपने मंडल में इस अभियान को सफल बनाएंगे। बैठक में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे।

[ad_2]