The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
बहुत ताकतवर है हथेली में समा जाने वाली ये चिप, 20 साल की रिसर्च का नतीजा
[ad_1]
आखरी अपडेट:20 फरवरी, 2025, 09:31 IST
Microsoft Majorana: माइक्रोसॉफ्ट ने दुनिया का पहला क्वांटम चिप ‘मजोराना’ जारी किया है. सीईओ सत्य नडेला ने कहा कि यह चिप उन सभी समस्याओं को हल करने में सक्षम हो, जिन्हें आज पृथ्वी पर मौजूद सभी कंप्यूटर मिलकर भी …और पढ़ें
हाइलाइट्स
- माइक्रोसॉफ्ट ने पहली क्वांटम चिप ‘मजोराना’ जारी की.
- सत्य नडेला ने कहा, यह चिप समस्याओं को हल करने में सक्षम है.
- 20 साल की रिसर्च के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने यह चिप बनाई है.
नई दिल्ली. डिजिटल वर्ल्ड के इस दौर में लगातार नई-नई तकनीक सामने आ रही है. खासकर, कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में नई टेक्नोलॉजी के आने से लोगों की समस्याएं और आसान हो रही है. इसी कड़ी में दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने दुनिया का पहला क्वांटम चिप ‘मजोराना’ (Microsoft released Majorana) जारी किया है, जो टोपोलॉजिकल कोर आर्किटेक्चर द्वारा संचालित दुनिया का पहला क्वांटम चिप है, जिसके बारे में कंपनी को उम्मीद है कि यह क्वांटम कंप्यूटर औद्योगिक स्तर की समस्याओं को हल करने में सक्षम होगा.
भारतील मूल के सत्य नडेला, जो माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं, उन्होंने ने कहा कि 20 साल की खोज के बाद, माइक्रोसॉफ्ट ने आखिरकार “एक ऐसा प्रोडक्ट तैयार किया है जो पूरी तरह से नया है. माइक्रोसॉफ्ट की रिसर्च और यह खोज कंप्यूटिंग सेक्टर में एक बड़ी छलांग लगाने में सक्षम है.”
ये भी पढ़ें- Android Secret Codes: आपके फोन में छुपी हुई हैं कई जानकारियां, इन 7 सीक्रेट कोड से खुल जाएगी सारी पोल
क्या है क्वांटम कम्प्यूटिंग
क्वांटम कंप्यूटिंग में सूचना की बेसिक यूनिट में क्यूबिट्स का माप 1/100 मिलीमीटर होता है. इसका मतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट ने अब वन मिलियन-क्यूबिट प्रोसेसर के लिए रास्ता बना लिया है. सत्य नडेला ने कहा, “कल्पना कीजिए कि एक चिप आपकी हथेली में फिट हो जाए और वह उन समस्याओं को हल करने में सक्षम हो, जिन्हें आज पृथ्वी पर मौजूद सभी कंप्यूटर मिलकर भी हल नहीं कर सकते.”
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि नई चिप क्वांटम कंप्यूटरों को परिवर्तनकारी, वास्तविक दुनिया को समाधान देने में सक्षम बना सकती है. टोपोकंडक्टर या टोपोलॉजिकल सुपरकंडक्टर, प्रोडक्ट की एक स्पेशल कैटेगरी है. इसका उपयोग अधिक स्थिर क्यूबिट बनाने के लिए किया जाता है जो तेज़, छोटा होता है और जिसे डिजिटली कंट्रोल किया जा सकता है.
नेचर में पब्लिश एक नए पेपर में बताया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट के रिसर्चर टोपोलॉजिकल क्यूबिट के अनोखे क्वांटम प्रॉपर्टीज को बनाने में सक्षम हुए हैं.
नई दिल्ली,नई दिल्ली,दिल्ली
20 फरवरी, 2025, 08:05 IST
बहुत ताकतवर है हथेली में समा जाने वाली ये चिप, 20 साल की रिसर्च का नतीजा
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






