‘पुष्पा 2’ ट्रेलर लॉन्च से पहले कैसा है पटना का माहौल? लेटेस्ट PHOTO देख रोमांचित हुए फैंस- ‘नेशनल क्रश यहां हैं…’

‘पुष्पा 2’ ट्रेलर लॉन्च से पहले कैसा है पटना का माहौल? लेटेस्ट PHOTO देख रोमांचित हुए फैंस- ‘नेशनल क्रश यहां हैं…’

[ad_1]

नई दिल्ली: फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर बिहार के पटना के गांधी मैदान में लॉन्च होगा. शाम छह बजे ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना जल्द ही दर्शकों के सामने होंगे. दोनों सितारों को देखने के लिए पटना के गांधी मैदान में बड़ी तादाद में लोग पहुंचने लगे हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी कोस्टार रश्मिका मंदाना के साथ विशेष विमान से पटना के गांधी मैदान पहुंचने वाले हैं. गांधी मैदान में घंटों से हजारों लोग खड़े होकर अपने चहेते सितारों का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, अल्लू अर्जुन और रश्मिका ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए पटना रवाना हो गए हैं. उन्होंने एक तस्वीर के साथ अपडेट दिया, जिसमें अल्लू और रश्मिका एक प्राइवेट जेट के सामने खड़े नजर आ रहे हैं. अल्लू एक सफेद टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं, जिस पर फिल्म का नाम लिखा हुआ है, जबकि रश्मिका ट्रैकसूट में महेशा की तरह मनमोहक लग रही हैं.

(फोटो साभार: Instagram@pushpamovie)

अल्लू-रश्मिका की फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘पुष्पा राज श्रीवल्ली… आइकन स्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना, ‘पुष्पा 2: द रूल’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के लिए पटना के लिए रवाना होंगे.’ स्टार्स की तस्वीर ने फैंस को रोमांचित कर दिया है. वे अपना रोमांच जताने के लिए कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ‘देवी अल्लू गारू.’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नेशनल क्रश यहां हैं.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘पटना में आपका स्वागत है.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘सबसे बड़ा इवेंट.’

टैग: अल्लू अर्जुन, Rashmika Mandana, Rashmika Mandanna

[ad_2]