पति से कहासुनी पर पिया कीटनाशी: इलाज के लिए बांसवाड़ा एमजी अस्पताल लाते हुए रस्ते में हुई मौत, मृतक के परिजनों ने दर्ज कराया केस – Banswara News

पति से कहासुनी पर पिया कीटनाशी:  इलाज के लिए बांसवाड़ा एमजी अस्पताल लाते हुए रस्ते में हुई मौत, मृतक के परिजनों ने दर्ज कराया केस – Banswara News

[ad_1]

बांसवाड़ा के दानपुर क्षेत्र में दुबई में कार्यरत पति से फोन पर संवाद के दौरान कहासुनी पर तैश में आकर एक महिला ने कीटनाशी गटक लिया। उसकी बांसवाड़ा लाते समय रास्ते में मौत हो गई। दूसरे दिन गुरुवार को पीहर पक्ष ने पति पर दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते ह

पुलिस के अनुसार घटना उबापाण निवासी रमीला पत्नी दिनेश ने गांव को कीटनाशी गटक लिया। उस समय ससुराल के लोग नौतरे में गए थे। वह खुद भी नौतरे में शामिल होने के बाद जल्दी घर आ गई थी। फिर रात को पति का दुबई से फोन आया तो उसकी बातचीत हुई। थोड़ी देर बाद उसने कीटनाशी पी लिया और बांसवाड़ा-घाटोल मार्ग से सटे तेजपुर में अपनी मां को कॉल किया। इस पर पीहर पक्ष दौड़ा। उबापाण पहुंचने तक रमीला के ससुराल के लोग भी आ गए, तो सभी उसे लेकर बांसवाड़ा के लिए निकले। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

रात को शव एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाने के बाद दूसरे दिन दोनों पक्षों के परिजन एकत्र हुए। इससे पहले इत्तला पर दिनेश भी दुबई से रवाना हो गया। वह गुरुवार देरशाम को बांसवाड़ा पहुंचा।

इससे पहले यहां दोपहर में मोर्चरी के बाहर मृतका की मां ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि दिनेश फोन पर आए दिन रमीला से झगड़ा करता था। इससे तंग आकर उसने जान दी।

थानाधिकारी राजवीरसिंह ने बताया कि पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शाम को शव सुपुर्द कर दिया। अब जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]