The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
देश के टॉप 10 फार्मेसी कॉलेज: पहले नंबर पर NIPER हैदराबाद, दूसरे पर जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी; जानें कोर्सेज और एडमिशन प्रोसेस
[ad_1]
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
NEET UG एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर देश में 12वीं के बाद मेडिकल कॉलेजों में MBBS कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए 14 अगस्त से काउंसलिंग शुरू हो जाएगी। NEET UG स्कोर के बेसिस पर डेंटल कॉलेजों में BDS, आयुर्वेद, होमियोपैथी (AYUSH) कोर्सेज, पैरामेडिकल और फार्मेसी कोर्सेज में भी एडमिशन ले सकते हैं।
देश में कुछ फार्मेसी कॉलेज में एडमिशन के लिए अलग से एंट्रेंस एग्जाम भी होता है।
इस बार टॉप कॉलेज में जानेंगे फार्मेसी की पढ़ाई के लिए देश के बेस्ट कॉलेज, कोर्सेज और एडमिशन प्रोसेस..

1. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद (NIPER)
ये इंस्टीट्यूट भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय भारत के तहत आने वाले सात स्कूलों में से एक है।
यहां बायोलॉजिकल साइंसेज, मेडिकल डिवाइसेज, फार्मास्युटिक्स, फार्मेकोइन्फॉर्मेटिक्स, नेचुरल प्रोडक्ट्स जैसे 9 डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्सेज: यहां फार्मेसी में ग्रेजुएशन के बाद मेडिसिन केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी एंड टॉक्सिकोलॉजी, रेगुलेटरी टॉक्सिकोलॉजी, फार्मेकोइन्फॉर्मेटिक्स जैसे 8 डिपार्टमेंट्स में MS (Pharm.) कर सकते हैं। इसके अलावा फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट में MBA (Pharm.), MTech मेडिकल डिवाइसेज, MTech Pharm फार्मास्युटिक टेक्नोलॉजी (प्रोसेस केम्सिट्री), PhD और इंटीग्रेटेड PhD जैसे कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।
इस इंस्टीट्यूट में 12वीं के बाद ग्रेजुएशन के लिए कोई कोर्स नहीं है।
ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन कोर्सेज में एडमिशन लेने ले लिए NIPER JEE एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है।
इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 2007 में हुई थी।
2. जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी, दिल्ली
ये भारत सरकार की एक डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी है। यहां स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, स्कूल ऑफ यूनानी मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंसेज एंड अलाइड हेल्थ, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड बिजनेस स्टडीज, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, स्कूल ऑफ लॉ जैसे 10 अलग-अलग डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्सेज : यहां स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में डिप्लोमा इन फार्मेसी – DPharm, बैचलर्स इन फार्मेसी – BPharm, पोस्ट ग्रेजुएट एंड डॉक्टोरल प्रोग्राम इन फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्माकॉग्नोजी, फार्मास्युटिकल एनालिसिस जैसे कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा 7 सब्जेक्ट्स में MPharm और 5 डिसिप्लिन में PhD प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन : BPharm कोर्स में 12वीं के बाद जामिया हमदर्द एंट्रेंस टेस्ट और NEET UG स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।
इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 1989 में हुई थी।
3. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पिलानी (BITS)
ये एक प्राइवेट डीम्ड यूनिवर्सिटी है। यहां बायोलॉजिकल साइंसेज, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैथ्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और फार्मेसी जैसे 14 डिपार्टमेंट्स हैं। फार्मेसी के लिए पिलानी और हैदराबाद कैंपस में एडमिशन ले सकते हैं।
कोर्सेज : यहां 4 साल का इंटीग्रेटेड फर्स्ट डिग्री प्रोग्राम में 12वीं के बाद एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा 2 साल का MPharm कोर्स भी है।
ऐसे मिलेगा एडमिशन : 12वीं के बाद BPharm में एडमिशन लेने के लिए BITSAT एंट्रेंस टेस्ट क्वालिफाई करना जरूरी है।
इंस्टीट्यूट की स्थापना 1964 में हुई थी।
4. JSS कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी
ये एक प्राइवेट कॉलेज है। यहां फार्मास्युटिकल एनालिसिस, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्माकॉग्नोजी और फार्मेसी प्रैक्टिस जैसे टोटल 7 डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्सेज : यहां तीन तरह के BPharm, DPharm, 10 अलग-अलग स्पेशलाइजेशन में MPharm, 9 सब्जेक्ट्स में PG डिप्लोमा और PhD प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन : 12वीं के बाद BPharm कोर्स में इंस्टीट्यूट लेवल एंट्रेंस एग्जाम – JSS AHER के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।
इस कॉलेज की स्थापना 1980 में हुई थी।
5. इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई
ये एक सरकारी इंस्टीट्यूट है।इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का स्टेटस मिला है। मुंबई के अलावा इसके कैंपस ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और महाराष्ट्र के मराठावाड़ जालना में भी है। इंस्टीट्यूट में डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी जैसे 13 अलग-अलग डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्सेज : यहां से फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री एंड टेक्नोलॉजी में BTech और BPharm कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा दो अलग तरह के MPharm, फार्मास्युटिकल बायोटेक्नोलॉजी में MTech, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री एंड टेक्नोलॉजी में मल्टी डिसिप्लिनरी माइनर कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन : BPharm कोर्स में NEET और MHT-CET एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।
1 अक्टूबर 1993 को यूनिवर्सिटी ऑफ बॉम्बे के डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी को अलग से स्टेट यूनिवर्सिटी के तौर पर स्थापित किया गया।
6. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली (NIPER)
ये इंस्टीट्यूट भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय भारत के तहत आने वाले सात स्कूलों में से एक है। यहां बायोटेक्नोलॉजी, नेचुरल प्रोडक्ट्स, फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट, फार्माकोलॉजी एंड टॉक्सिकोलॉजी, फार्मेकोइन्फॉर्मेटिक्स जैसे 10 डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्सेज : यहां मेडिसिनल केमिस्ट्री, ट्रेडिशनल मेडिसिन, फार्माकोलॉजी एंड टॉक्सिकोलॉजी, फार्मास्युटिक्स जैसे 12 सब्जेक्ट्स में MS (Pharm), MTech (Pharm), MBA (Pharm) और PhD प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन : MPharm कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए NIPER JEE एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है।
इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 1998 में हुई थी।
7. JSS कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर
ये एक प्राइवेट कॉलेज है। यहां फार्मास्युटिक्स, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री और फार्मेसी प्रैक्टिस जैसे टोटल 5 डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्सेज : यहां तीन तरह के BPharm, DPharm, 10 अलग-अलग स्पेशलाइजेशन में MPharm, 9 सब्जेक्ट्स में PG डिप्लोमा और PhD प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन : 12वीं के बाद BPharm कोर्स में इंस्टीट्यूट लेवल एंट्रेंस एग्जाम – JSS AHER के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।
इस कॉलेज की स्थापना 1973 में हुई थी।
8. पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
ये पंजाब की स्टेट यूनिवर्सिटी है। यहां आर्ट्स, डिजाइन एंड फाइन आर्ट्स, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, लॉ, फार्मास्युटिकल साइंसेज और साइंस जैसे टोटल 10 डिपार्टमेंट्स हैं। यहां निवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज में फार्मास्युटिकल एनालिसिस, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्माकॉग्नोजी और फार्मेसी प्रैक्टिस जैसे डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्सेज : यहां यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज से 4 साल का BPharm और 7 अलग-अलग स्पेशलाइजेशन में 2 साल का MPharm कोर्स और PhD में एडमिशन ले सकते हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन कोर्सेज में पंजाब यूनिवर्सिटी CET एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।
यूनिवर्सिटी की स्थापना 1882 में लाहौर में हुई थी।
9. मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, मणिपाल
ये एक प्राइवेट कॉलेज है। यहां फार्मास्युटिक्स, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री और फार्मेसी प्रैक्टिस जैसे टोटल 8 डिपार्टमेंट्स हैं।
कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से 4 साल का BPharm, डिप्लोमा और MPharm कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन कोर्सेज में MET एंट्रेंस एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।
इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 1963 में लाहौर में हुई थी।
10. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
ये यूनिवर्सिटी तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में स्थित है। इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का स्टेटस मिला है। देशभर में यूनिवर्सिटी के कुल 7 कैंपस हैं। यूनिवर्सिटी का कैंपस अमृतापुरी, बेंगलुरु, कोयंबटूर, चेन्नई, अमरावती, नागेरकोविल में भी हैं। यहां अमृता स्कूल ऑफ फार्मेसी भी है।
यूनिवर्सिटी की स्थापना 1994 में हुई थी। इंस्टिट्यूट का कैंपस 400 एकड़ एरिया में बसा है।
कोर्सेज : यहां से BPharm, MPharm, डिप्लोमा जैसे कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।
ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन कोर्सेज में यूनिवर्सिटी लेवल एंट्रेंस एग्जाम के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





