The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
देश का मानसून ट्रैकर: 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में लगातार 15 दिन बारिश हुई; कर्नाटक में हफ्ते भर बारिश का अलर्ट
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- राष्ट्रीय
- आईएमडी मौसम अपडेट; एमपी महाराष्ट्र गुजरात बारिश की चेतावनी | उत्तराखंड राजस्थान यूपी मानसून पूर्वानुमान
नई दिल्ली38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार (17 अगस्त) को छत्तीसगढ़ सहित 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 1 अगस्त से लगातार 15 दिन तक तेज और हल्की बारिश हुई। शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34ºC तक रह सकता है।
मौसम विभाग ने अगले 4 हफ्ते तक कर्नाटक में भारी बारिश का अनुमान जताया है। सीएम सिद्धारमैया ने शुक्रवार को मौसम विभाग की चेतावनी पर अधिकारियों से साथ बैठक की और जरूरी कदम उठाने के निर्देश जारी किए।
कर्नाटक में बारिश के जुड़ी घटनाओं में इस सीजन में अब तक 67 लोगों की मौत हो चुकी है। 1 जून से 15 अगस्त तक राज्य में बारिश सामान्य से 22 प्रतिशत ज्यादा रही।
मौसम विभाग ने ओडिशा में 17-20 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका जताई है। 14 जिलों में हाई अलर्ट है। पहाड़ी क्षेत्रों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की भी आशंका है। अधिकारियों ने आने वाले 4 दिनों तक मछुआरों को समुद्र से दूर रहने का कहा है।

हिमाचल: बादल फटने की घटनाओं में 32 की मौत
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 12 जिलों में 22 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 58 सड़कें बंद हैं। इसमें NH-707 भी शामिल है। शनिवार को चंबा, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर जिलों में बाढ़ की आशंका जताई है।
31 जुलाई की रात कुल्लू, मंडी, शिमला जिलों में बादल फटा था। इसके कारण इन जिलों में 56 से ज्यादा लोग बह गए थे। हादसे में मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। शुक्रवार को 4 शव और बरामद किए गए। अधिकारियों ने बताया कि 14 लोग अभी भी लापता है।
देशभर से बारिश की तस्वीरें…

गया में फल्गु नदी में डूब रहे एक शख्स को बाहर लाते लोग।

धौलपुर के पार्वती बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

उत्तराखंड में भी काफी बारिश हो रही है। बारिश के बाद उत्तराखंड की सड़कों पर पानी भर गया।
18 अगस्त को 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट
- मौसम विभाग ने 18 अगस्त को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

राज्यों का मौसम का हाल…


[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





