दिल्ली-NCR में रात में हल्की बारिश हुई: यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश की संभावना, जम्मू-हिमाचल बर्फबारी जारी

दिल्ली-NCR में रात में हल्की बारिश हुई:  यूपी-राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश की संभावना, जम्मू-हिमाचल बर्फबारी जारी

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • आईएमडी मौसम अपडेट; जम्मू कश्मीर में बर्फबारी | हिमाचल प्रदेश एमपी राजस्थान यूपी शीत लहर

जम्मू/नई दिल्ली/भोपाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर रात हल्की बारिश हुई। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में आज भी बारिश हो सकती है। वहीं। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में घना कोहरा छाया रहेगा।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश भी हो रही है। हालांकि, कुछ जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को ऊना का टेम्परेचर 25.6°C रहा।

मौसम विभाग ने गुरुवार को हिमाचल के 5 जिलों में कोहरे और कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 तक राज्य में ऐसा मौसम बना रहेगा।

यूपी के 40 जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही बारिश भी हो सकती है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में कई फीट तक बर्फ जमी हुई है।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में कई फीट तक बर्फ जमी हुई है।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में ठंड के कारण बंद पड़े वाहन को धक्का लगाते सुरक्षाबल।

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में ठंड के कारण बंद पड़े वाहन को धक्का लगाते सुरक्षाबल।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पहाड़ों पर जमीं बर्फ। कई इलाकों में बारिश भी हुई।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पहाड़ों पर जमीं बर्फ। कई इलाकों में बारिश भी हुई।

लाहौल में घटी पर्यटकों की संख्या, अटल टनल खुली हिमाचल प्रदेश के सोलंगनाला में बर्फ पिघलने और अटल टनल रोहतांग के पार सिस्सू में पर्यटन गतिविधियां बंद होने के चलते अब धीरे-धीरे पर्यटकों को संख्या में कमी आने लगी है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों से देखा जाए तो बीते 5 दिनों में कुल 3500 से ज्यादा वाहन ही आए हैं। पिछले सप्ताह वीकेंड के तीन दिनों का यह आंकड़ा पांच हजार वाहनों से ज्यादा था। होटल कारोबारियों के अनुसार अब ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत से घटकर 50 प्रतिशत रह गई है।

24 जनवरी: 2 राज्यों में बहुत घना कोहरा न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं

  • हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा।
  • पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में न्यूनतम तापमाम में गिरावट नहीं होगी।
  • गुजरात में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]