The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
दिल्ली पहुंचते ही विराट कोहली से मिला’परिवार’, अनुष्का शर्मा और वामिका नहीं, इन खास लोगों ने मनाया जश्न
[ad_1]
नई दिल्ली. बारबडोस में विजय पताका फैहराने के बाद टीम इंडिया (Team India) भारत पहुंच चुकी है, जहां उसका जमकर स्वागत हो रहा है. टीम इंडिया के ये लड़के सीधे दिल्ली आए और यहां आकर ढोल की थाप पर खूब डांस किया है. ऐसे में विराट कोहली (Virat Kohli) दिल्ली पहुंचने के बाद सबसे पहले अपने ‘परिवार’ से मिलने पहुंच गए. नहीं, हम उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और दोनों बच्चों की बात नहीं कर रहे. बल्कि विराट कोहली दिल्ली में अपने भाई विकास कोहली और उनके बच्चों से मिलने पहुंचे. परिवार ने अपने इस ‘सुपर प्राउड भाई’ पर जमकर प्यार लुटाया है. भाई के साथ इस मुलाकात की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
विकास कोहली ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘सुपर प्राउड भाई’. इन तस्वीरों में विराट अपने भाई विकास, उनके बेटे, भतीजे और भतीजी के साथ नजर आ रहे हैं. अभी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहने वाले विराट कोहली असल में दिल्ली के ही रहने वाले हैं. दिल्ली में उनका सारा परिवार रहता है.
विराट कोहली अपने भाई विकास कोहली और भतीजे-भतीजी के साथ. (@Vikaskohli/Instagram)
बता दें कि टीम इंडिया के विश्व कप विजेता दल को लेकर एक चार्टर्ड विमान सुबह करीब 6:05 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. टीम इंडिया के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है. इतना ही नहीं इन विजेताओं के स्वागत के लिए इंद्र देवता भी झूमते हुए दिल्ली को भिगोते नजर आए.
बता दें कि पूरी टीम इंडिया रविवार की रात टी20 विश्वकप अपने नाम करने के बाद भी तूफान के चलते बारबडोस में फंस गई थी. लेकिन वहां से भी विराट अपनी पत्नी को वीडियो कॉल पर मौसम का हाल बताते नजर आ. गुरुवार सुबह 6 बजे जब ये टीम वापस इंडिया पहुंची तो सैकड़ों फैंस की भीड़ रोहित शर्मा के चैंपियन की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थी. भारतीय टीम सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात करेगा और बाद में होटल वापस चला जाएगा. गुरुवार शाम 4 बजे दल के मुंबई के लिए रवाना होने की उम्मीद है.
टैग: अनुष्का शर्मा, आईसीसी टी20 विश्व कप, टी20 विश्व कप, विराट कोहली
पहले प्रकाशित : 4 जुलाई 2024, 11:12 IST
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया






