दिल्ली चुनाव अपडेट्स: केजरीवाल बोले- किरायेदारों को फ्री बिजली-पानी देंगे; पुलिस ने AAP नेताओं के जेल जाने की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकी

दिल्ली चुनाव अपडेट्स:  केजरीवाल बोले- किरायेदारों को फ्री बिजली-पानी देंगे; पुलिस ने AAP नेताओं के जेल जाने की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकी

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • Delhi Election 2025 LIVE Update; Arvind Kejriwal Atishi Marlena | AAP BJP Candidates

नई दिल्ली9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार सुबह ऐलान करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद हम किरायेदारों को भी फ्री बिजली और पानी देंगे। दिल्ली में दिल्लीवासियों को फ्री-बिजली पानी की योजनाएं पहले से लागू हैं। अब AAP किरायेदारों को भी इस स्कीम में जोड़ेगी।

उधर, AAP शनिवार सुबह 11:30 बजे AAP नेताओं की एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज करने वाली थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम अनब्रेकेबल रखा गया है। इसमें AAP नेताओं के जेल जाने की कहानी बताई गई है।

स्क्रीनिंग रोकने को लेकर केजरीवाल ने X पर कहा- भाजपा इस फिल्म से बुरी तरह से डरी हुई है। आखिर क्यों? भाजपा इसे क्यो रोकना चाहती है? यह फिल्म पर्दे के पीछे के उन रहस्यों को उजागर करती है, जिनमें गलत तरीके से AAP नेताओं को गिरफ्तार करने की साजिश रची गई। ये भाजपा सरकार के गैर कानूनी और गैर संवैधानिक कामों को उजागर करती है।

दिल्ली में लगातार 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस को पिछले दो विधानसभा चुनावों में झटका लगा है और वह एक भी सीट जीतने में नाकाम रही है। इसके विपरीत, AAP ने 2020 के विधानसभा चुनावों में 70 में से 62 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया, जबकि भाजपा को केवल आठ सीटें मिलीं।

अपडेट्स

03:01 अपराह्न18 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

AAP प्रवक्ता बोलीं- गृह मंत्रालय को बताना था कि केजरीवाल को भाजपा से खतरा है

केजरीवाल पर हमले के मामले में AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ बोलीं- गृह मंत्रालय ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल को खतरा है। यह भी कहना चाहिए था कि यह खतरा भाजपा वालों से ही है। अब प्रवेश वर्मा पूरी तरह से हताश हो चुके हैं।

निश्चित रूप से जो भी कानूनी उपाय उपलब्ध हैं, हम उसका इस्तेमाल करेंगे, लेकिन यह कोई छोटी बात नहीं है। अरविंद केजरीवाल जी देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं, उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ अच्छी बात नहीं है।

01:37 अपराह्न18 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल बोले- 3 वादे पूरे नहीं कर पाया

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा- मैं 3 वादे पूरे नहीं कर सका- पहला यमुना की सफाई, दूसरा पीने का साफ पानी उपलब्ध कराना और तीसरा दिल्ली की सड़कों को यूरोपियन स्टैंडर्ड का बनाना। इनके लिए बहुत काम किया गया है। ये सभी काम अगले 5 साल में पूरे हो जाएंगे।

दोपहर 12:55 बजे18 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

सचदेवा बोले- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, केजरीवाल किरायेदारी में रहने वालों को 2017 से फ्री एवं सस्ती बिजली का सपना दिखा रहे हैं, पर देते कुछ नहीं।

सचदेवा ने कहा- अरविंद केजरीवाल पर कहावत बहुत सटीक बैठती है, चोर-चोरी से जाए हेरा-फेरी से ना जाए।

दोपहर 12:03 बजे18 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

भारती बोले- सतीश उपाध्याय MCD सफाई कर्मचारी से घर पर काम करवा रहे

AAP नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि मालवीय नगर से BJP प्रत्याशी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय MCD सफाई कर्मचारी पूरन से घर पर काम करवा रहे हैं।

11:41 पूर्वाह्न18 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

अलका बोली- दिल्ली में लोगों को बेघर किया गया

कालकाजी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि दिल्ली में लोगों को बेघर कर दिया गया है। हम पहले से ही महंगाई और बेरोजगारी से परेशान थे, लेकिन हमारी छतें भी छीन ली गई हैं।

09:29 पूर्वाह्न18 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा बोली- केजरीवाल का नामांकन रद्द हो, उन्होंने झूठा हलफनामा पेश किया

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के प्रतिनिधि संकेत गुप्ता ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के नामांकन पर आपत्ति जताई है।उन्होंने चुनाव आयोग से उनके नामांकन पत्र को खारिज करने की मांग की है। रिटर्निंग ऑफिसर को लिखे लेटर में संकेत गुप्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने मतदाताओं को गुमराह करने के लिए जानबूझकर अपने हलफनामे में गलत जानकारी दी है।

07:22 पूर्वाह्न18 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

शहजाद बोले- भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा- हमारे संकल्प पत्र में हमने जो भी गारंटियां दी हैं, वो मोदी की गारंटी है यानी ‘गारंटी के पूरी होने की गारंटी’।

07:19 पूर्वाह्न18 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

अभिषेक बोले- भाजपा ने वादा पूरा नहीं किया

कस्तूरबा नगर से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक दत्त ने कहा कि भाजपा ने जिन स्कीम्स का दिल्ली में वादा किया, उन्हें पूरे देश में लॉन्च क्यों नहीं करती? MCD चुनाव में भी भाजपा ने अटल रसोई का वादा किया था, लेकिन रसोई के सिर्फ धूल लगे बोर्ड दिखते हैं।

06:59 पूर्वाह्न18 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

विधानसभा चुनाव को लेकर 981 उम्मीदवारों के 1521 नामांकन आए

भारत के चुनाव आयोग के अनुसार 5 फरवरी को दिल्ली की 70 सीटों पर होने वाली वोटिंग के लिए 1521 नामांकन दाखिल किए गए हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक चुनाव में 981 उम्मीदवार मैदान में हैं।नॉमिनेशन के आखिरी दिन 17 जनवरी को 680 नामांकन दाखिल किए गए। इनकी जांच शनिवार को जाएगी। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से सबसे अधिक नामांकन आए हैं। इस सीट के लिए 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन दाखिल किए हैं। इसी सीट पर दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों यानी भाजपा के प्रवेश वर्मा (साहिब सिंह वर्मा के बेटे) और कांग्रेस के संदीप दीक्षित (शीला दीक्षित के बेटे) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

इसके उलट कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट में सबसे कम नामांकन आए हैं। यहां 6 उम्मीदवारों ने 9 नामांकन दाखिल किए हैं। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से रमेश पहलवान, भाजपा ने नीरज बसोया और कांग्रेस ने अभिषेक दत्त को मैदान में उतारा है।

कालकाजी सीट से कुल 18 उम्मीदवारों ने 28 नामांकन दाखिल किए हैं। यहां से मौजूदा सीएम आतिशी भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।

06:28 पूर्वाह्न18 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

चुघ बोले- भाजपा के घोषणा पत्र में PM मोदी का विजन नजर आ रहा

भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा के घोषणापत्र में प्रधानमंत्री मोदी का ‘सबका साथ और सबका विकास’ का संकल्प साफ नजर आ रहा है।

06:18 पूर्वाह्न18 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

AAP का आरोप- भाजपा के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने ‘अनब्रेकेबल’ की स्क्रीनिंग पर रोक लगाई

AAP ने शनिवार सुबह कहा कि दिल्ली पुलिस ने बीजेपी के आदेश पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी। दिल्ली भर के थिएटर मालिकों को डॉक्यूमेंट्री नहीं दिखाने की धमकी दी गई है।

उधर, दिल्ली पुलिस ने कहा कि AAP ने अनब्रेकेबल डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की परमिशन नहीं ली थी। ये गाइडलाइन का उल्लंघन है। सभी राजनीतिक पार्टी इलेक्शन गाइडलाइन का पालन करे। दरअसल,अनब्रेकेबल डॉक्यूमेंट्री आप नेताओं के जेल जाने पर बनी है और आज सुबह 11:30 बजे इसकी स्क्रीनिंग होनी थी।

04:54 पूर्वाह्न18 जनवरी 2025

  • कॉपी लिंक

नया पोस्टर- AAP की रेवड़ियों को Copy करके जमानत बचाना चाह रही BJP

खबरें और भी हैं…

[ad_2]