The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
दिल्ली के जहांगीरपुरी में AQI 783 पहुंचा: ग्रैप-3 लागू होने के पहले दिन 550 वाहनों के चालान कटे, 5.85 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा
[ad_1]
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंडिया गेट में शनिवार को शाम 6 बजे के बाद भी धुंध देखने को मिली।
दिल्ली में शनिवार देर रात प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर रिकॉर्ड किया गया। जहांगीरपुरी में AQI सबसे ज्यादा 783 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शाहदरा में AQI 682 दर्ज हुआ।
ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण के तहत पहले दिन शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने करीब 550 चालान काटे। एक ही दिन में 5.85 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया।
प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकारी ऑफिसों के लिए नए समय की घोषणा की। केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 से शाम 5:30, दिल्ली सरकार के दफ्तर 10 से शाम 6:30 और MCD के दफ्तर 8:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे।
दिल्ली के सभी प्राइमरी (5वीं क्लास तक) स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाने का ऐलान शुक्रवार को ही कर दिया गया था। अब छठी से 12वीं तक के स्कूलों के लिए मास्क अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि पड़ोसी राज्य जैसे हरियाणा, यूपी और राजस्थान जानबूझकर BS-IV डीजल बसें दिल्ली भेज रहे हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। भाजपा शासित राज्य नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
उधर, पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर में AQI 1600 तक पहुंच गया है, जो ‘खतरनाक’ श्रेणी में आता है। इसे देखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को 24 नवंबर तक बंद करने का फैसला किया है।
दिल्ली में प्रदूषण की 6 तस्वीरें

दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन के पास शनिवार सुबह 7 बजे AQI 436 रिकॉर्ड किया गया।

तस्वीर दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास की है। यहां धुंध के चलते लोगों को गाड़ी चलाने में दिक्कत हुई।

कर्तव्य पथ पर शनिवार सुबह स्मॉग गन से प्रदूषण कम करने की कोशिश की गई।

दिल्ली में प्रदूषण के बीच शनिवार सुबह लोग गार्डन में योग करने पहुंचे।

दिल्ली के साथ-साथ आगरा में भी प्रदूषण 400 पार रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में यमुना के पानी में प्रदूषण की वजह से अभी भी जहरीला झाग तैर रहा है।
स्कूलों में 6th क्लास से मास्क अनिवार्य प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री आतिशी ने सरकारी ऑफिसों के लिए नए समय की घोषणा की। केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 से शाम 5:30, दिल्ली सरकार के दफ्तर 10 से शाम 6:30 और MCD के दफ्तर 8:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे।
दिल्ली के सभी प्राइमरी (5वीं क्लास तक) स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाने का ऐलान शुक्रवार को ही कर दिया गया था। अब छठी से 12वीं तक के स्कूलों के लिए मास्क अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है।
सरकार ने लोगों से निजी वाहन न चलाने की अपील की है। इसके लिए 106 अतिरिक्त क्लस्टर बसें और मेट्रो के 60 और फेरे बढ़ाए गए हैं, ताकि लोग प्राइवेट व्हीकल का कम इस्तेमाल करें। एयर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने NCR यानी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आने वाली बसों के दिल्ली आने पर भी रोक लगा दी है।
दिल्ली-NCR में तोड़फोड़ पर रोक, डीजल गाड़ियों पर पाबंदी
- दिल्ली-NCR में निर्माण, खनन और तोड़फोड़ पर रोक रहेगी।
- दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल 4 पहिया वाहन नहीं चलेंगे। उल्लंघन पर 20 हजार रुपए का फाइन लगाया गया है।
- दिल्ली में BS-3 डीजल के इमरजेंसी व्हीकल के अलावा इस स्तर के सभी मीडियम गुड्स व्हीकल पर रोक रहेगी।
- इसके अलावा मशीन से सड़कों की सफाई की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने और हैवी ट्रैफिक वाले रूट पर पीक आवर से पहले पानी का छिड़काव करने जैसे उपाय किए जाएंगे।
- सभी प्रतिबंध और उपाय 15 नवंबर सुबह 8 बजे से लागू होंगे। इन्हें ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे फेज के तहत लागू किया जा रहा है।
दिल्ली में प्रदूषण की 2 सैटेलाइट इमेज

भारतीय मूल के अमेरिकी साइंटिस्ट ने दिल्ली में प्रदूषण की सैटेलाइट इमेज शेयर की हैं।

तस्वीर में दिल्ली, हरियाणा में घनी धुंध साफ देखी जा सकती है।
अमेरिकी साइंटिस्ट हीरेन जेठवा ने 14 नवंबर को दिल्ली की सैटेलाइट इमेज शेयर की हैं। इसमें दिल्ली में घना स्मॉग दिखाई दे रहा है। हीरेन अमेरिका की मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में एरोसोल रिमोट सेंसिंग साइंटिस्ट हैं। हीरेन की फोटोज NASA ने भी शेयर की हैं।
आगे क्या: UP, पंजाब, हिमाचल में रहेगा बहुत घना कोहरा पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में दो दिन घने कोहरे का अलर्ट है। UP और पंजाब में 15 नवंबर तक, हिमाचल में 18 नवंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाएगा। हरियाणा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड में 16 नवंबर तक धुंध छाने का अनुमान है।
दिल्ली में प्रदूषण से निपटने ग्रेडेड एक्शन प्लान लागू राजधानी में प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए प्रदूषण के स्तर को 4 कैटेगरी में बांटकर देखा गया है। हर स्तर के लिए लिए पैमाने और उपाय तय हैं। इसे ग्रेडेड एक्शन प्लान यानी GRAP कहते हैं। इसकी 4 कैटेगरी के तहत सरकार पाबंदियां लगाती है और प्रदूषण कम करने के उपाय जारी करती है।
- GRAP-1: खराब (AQI 201-300)
- GRAP-2: बहुत खराब (AQI 301-400)
- GRAP-3: गंभीर ( AQI 401 से 450)
- GRAP-4: बहुत गंभीर ( AQI 450 से ज्यादा)
दिल्ली सरकार ने कहा था- प्रतिबंध नहीं लगाएंगे दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार सुबह ही कहा था, ‘GRAP-3 के प्रतिबंध लागू नहीं किए जाएंगे।’ इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आतिशी सरकार की निष्क्रियता के कारण प्रदूषण की स्थिति दिल्ली के आसपास के इलाकों से भी बदतर हो गई है। राजपथ जैसे इलाकों में भी AQI 450 से ज्यादा है। उन्होंने कहा- दिल्ली के लोग चाहते हैं कि गोपाल राय अपना पद छोड़ दें।
इस पर गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की खराब एयर क्वालिटी में 35% योगदान भाजपा शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश के NCR में आने वाले जिलों का है।
दिल्ली में 14 अक्टूबर को GRAP-1 लागू किया गया था दिल्ली का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 200 पार होने के बाद 14 अक्टूबर को दिल्ली NCR में GRAP-1 लागू कर दिया गया था। इसके तहत होटलों और रेस्तरां में कोयला और जलाऊ लकड़ी के उपयोग पर बैन है। कमीशन ऑफ एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट ने एजेंसियों को पुराने पेट्रोल और डीजल गाड़ियों (BS -III पेट्रोल और BS-IV डीजल) के संचालन पर सख्त निगरानी के आदेश दिए हैं।
आयोग ने एजेंसियों से सड़क बनाने, रेनोवेशन प्रोजेक्ट और मेन्टेनेन्स एक्टिविटीज में एंटी-स्मॉग गन, पानी का छिड़काव और डस्ट रिपेलेंट तकनीकों के उपयोग को बढ़ाने के लिए भी कहा है।
AQI क्या है और इसका हाई लेवल खतरा क्यों AQI एक तरह का थर्मामीटर है। बस ये तापमान की जगह प्रदूषण मापने का काम करता है। इस पैमाने के जरिए हवा में मौजूद CO (कार्बन डाइऑक्साइड ), OZONE, (ओजोन) NO2 (नाइट्रोजन डाइऑक्साइड) , PM 2.5 (पार्टिकुलेट मैटर) और PM 10 पोल्यूटेंट्स की मात्रा चेक की जाती है और उसे शून्य से लेकर 500 तक रीडिंग में दर्शाया जाता है।
हवा में पॉल्यूटेंट्स की मात्रा जितनी ज्यादा होगी, AQI का स्तर उतना ज्यादा होगा। और जितना ज्यादा AQI, उतनी खतरनाक हवा। वैसे तो 200 से 300 के बीच AQI भी खराब माना जाता है, लेकिन अभी हालात ये हैं कि राजस्थान, हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ये 300 के ऊपर जा चुका है। ये बढ़ता AQI सिर्फ एक नंबर नहीं है। ये आने वाली बीमारियों के खतरे का संकेत भी है।

क्या होता है PM, कैसे नापा जाता है PM का अर्थ होता है पर्टिकुलेट मैटर। हवा में जो बेहद छोटे कण यानी पर्टिकुलेट मैटर की पहचान उनके आकार से होती है। 2.5 उसी पर्टिकुलेट मैटर का साइज है, जिसे माइक्रोन में मापा जाता है।
इसका मुख्य कारण धुआं है, जहां भी कुछ जलाया जा रहा है तो समझ लीजिए कि वहां से PM2.5 का प्रोडक्शन हो रहा है। इंसान के सिर के बाल की अगले सिरे की साइज 50 से 60 माइक्रोन के बीच होता है। ये उससे भी छोटे 2.5 के होते हैं।
मतलब साफ है कि इन्हें खुली आंखों से भी नहीं देखा जा सकता। एयर क्वालिटी अच्छी है या नहीं, ये मापने के लिए PM2.5 और PM10 का लेवल देखा जाता है। हवा में PM2.5 की संख्या 60 और PM10 की संख्या 100 से कम है, मतलब एयर क्वालिटी ठीक है। गैसोलीन, ऑयल, डीजल और लकड़ी जलाने से सबसे ज्यादा PM2.5 पैदा होते हैं।
दावा- दिल्ली में 69% परिवार प्रदूषण से प्रभावित
NDTV के मुताबिक, प्राइवेट एजेंसी लोकल सर्कल के सर्वे में दावा किया गया कि दिल्ली-NCR में 69% परिवार प्रदूषण से प्रभावित हैं। 1 नवंबर को जारी की गई इस रिपोर्ट में बताया गया कि दिल्ली-NCR में 62% परिवारों में से कम से कम 1 सदस्य की आंखों में जलन है। 46% फैमिली में किसी न किसी मेंबर को जुकाम या सांस लेने में तकलीफ (नेजल कंजेशन) और 31% परिवार में एक सदस्य अस्थमा की परेशानी है। पूरी खबर पढ़ें…
राज्यों की मौसम की खबरें…
बिहार: 12 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, पटना एयरपोर्ट से 12 जोड़ी फ्लाइट लेट

पटना एयरपोर्ट से ऑपरेट होने वाले 12 जोड़ी विमानों का ऑपरेशन शुक्रवार को देर से हुआ।
बिहार में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। 14 नवंबर को आए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत के साथ-साथ बिहार में भी ठंड बढ़ने लगी है। एक से 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल में ठंड बढ़ेगी, 2 डिग्री पारा गिरेगा; उत्तरी हिस्से में कोहरा, सर्द हवाओं का भी असर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सुबह-सुबह कोहरा भी छाने लगा है।
मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल में ठंड का असर बढ़ेगा। यहां रात का टेम्प्रेचर 2 डिग्री तक लुढ़क सकता है। वहीं, ग्वालियर, भिंड में मध्यम कोहरा रहेगा। ऐसा मौसम 20 नवंबर तक रहेगा। भोपाल, इंदौर-जबलपुर में भी सर्दी बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा: 17 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट, अंबाला सबसे ठंडा, मुरथल सबसे प्रदूषित, AQI 451 के पार

पंचकूला में कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई।
हरियाणा के अधिकतर जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने हिसार, नाथूसरी चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, कैथल, नरवाना, नासरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, गुहला, पिहोवा, अंबाला, कालका, पंचकूला में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब: 18 जिलों में धुंध का अलर्ट, चंडीगढ़ रेड जोन में, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI सबसे अधिक

पंजाब के अमृतसर में सुबह के समय छाई धुंध।
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रात के तापमान में गिरावट के साथ-साथ दिन का तापमान सामान्य से अधिक ठंडा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ये बदलाव जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





