ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत: पत्नी को पीहर छोड़ कर लौट रहा था, चौमहला स्टेशन पर हुआ हादसा – Bhawani Mandi News

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:  पत्नी को पीहर छोड़ कर लौट रहा था, चौमहला स्टेशन पर हुआ हादसा – Bhawani Mandi News

[ad_1]

भवानीमंडी में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक पत्नी को पीहर छोड़कर वापस लौट रहा था।

.

जीआरपी पुलिस ने बताया कि चौमहला निवासी पवन माली (23) पुत्र ओम प्रकाश माली मंगलवार सवेरे पत्नी को उसके पीहर भेसोदा में छोड़ने आया था। शाम 5 बजे के वह वापस चौमहला के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान चौमहला स्टेशन पर कोटा-चौमहला पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया और घायल हो गया। साथ आया उसका छोटा भाई और अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवन मजदूरी का काम करता था और उसकी शादी चार साल पहले हुई थी।

[ad_2]