The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: UP में 12वीं पास के लिए 661 वैकेंसी; द्रौपदी मुर्मू ने 17 बच्चों को बांटे राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- यूपी में 12वीं पास के लिए 661 वैकेंसी, द्रौपदी मुर्मू ने 17 बच्चों को बांटे पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
48 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात UPSSSC और छत्तीसगढ़ में निकली वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे मलयालम लेखक एम. टी. वासुदेवन के निधन के बारे में। टॉप स्टोरी में बात राष्ट्रीय बाल पुरस्कार और BPSC ऑफिस के सामने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की।
करेंट अफेयर्स
1. मलयालम लेखक एम. टी. वासुदेवन नायर का निधन हुआ
मशहूर मलयालम लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एम. टी. वासुदेवन नायर का 26 दिसंबर को निधन हो गया। उनकी उम्र 91 साल थी।
वे आधुनिक मलयालम साहित्य के एक बेहतरीन लेखक, स्क्रीन राइटर और फिल्म डायरेक्टर थे। उन्होंने 7 फिल्मों का निर्देशन किया है और लगभग 54 फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा है।
फिल्म निर्माल्यम एमटी वासुदेवन ने बनाई थी जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बंधनम और कडव फिल्मों में बतौर डायरेक्टर के रूप में काम किया।

वासुदेव नायर का जन्म केरल के पलक्कड़ में हुआ था।
2. IAS ऑफिसर अरुणीश चावला रेवेन्यू सेक्रेटरी बने
26 दिसंबर को बिहार कैडर के 1992 बैच के IAS ऑफिसर अरुणीश चावला वित्त मंत्रालय में रेवेन्यू सेक्रेटरी नियुक्त किए गए। चावला अभी रसायन और उर्वरक मंत्रालय में फार्मास्यूटिकल्स सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं।
यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO अमित अग्रवाल नए फार्मास्यूटिकल सेक्रेटरी नियुक्त किए गए।

अरुणीश चावला बिहार कैडर से 1992 बैच के IAS ऑफिसर हैं।
दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. यूपी में स्टेनोग्राफर के 661 पदों पर निकली भर्ती
यूपी में स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 के लिए आज यानी 26 दिसंबर से आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फीस का भुगतान करने की भी आखिरी तारीख यही है। वहीं फॉर्म में 1 फरवरी 2025 तक करेक्शन किया जा सकता है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
- UPSSSC PET 2024 Score Card और NIELIT CCC Exam पास होना चाहिए।
- 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से हिन्दी टाइपिंग और हिन्दी स्टेनोग्राफर में 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम : 40 वर्ष
- आयु सीमा का निर्धारण 1 जुलाई 2024 के आधार पर किया जाएगा।
- राज्य के आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
सैलरी :
29,200 – 92,300 रुपए प्रतिमाह।
2. छत्तीसगढ़ सिविल जज भर्ती 2024 के लिए आज से आवेदन शुरू
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 जनवरी, 2025 से फॉर्म में करेक्शन की प्रोसेस शुरू होगी, जो कि 27 जनवरी, 2025 तक जारी रहेगी। आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए आखिरी तारीख बीतने के बाद कैंडिडेट्स को दोबारा मौका देते वक्त फीस का भुगतान करना होगा। इसके लिए 500 रुपए फीस देनी होगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएट होना चाहिए।
एज लिमिट :
- उम्मीदवारों को 1 जनवरी, 2025 तक 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम एज लिमिट में छूट दी जाएगी।
फीस :
- छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों को फीस के भुगतान से छूट दी गई है।
- राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को 400 रुपए फीस का भुगतान करना होगा।
चयन प्रक्रिया:
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- इंटरव्यू
सैलरी :
77840-136520 रुपए प्रतिमाह
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. 17 बच्चों को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस बार 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। इनमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं।
बाल पुरस्कार सात कैटेगरी में दिए गए हैं। जिसमें आर्ट एंड कल्चर, बहादुरी, इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सोशल वर्क, स्पोर्ट्स एंड एनवॉयर्नमेंट शामिल हैं।

इओना थापा (दाएं) को भी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है। 17 साल के इओना ने आग लगने पर घर में फंसे 36 लोगों को सुरक्षित निकाला था।
खेल कैटेगरी में चर्चित नाम 3 साल के अनीश सरकार का है। जो FIDE (वर्ल्ड चेस फेडरेशन) रैंकिंग हासिल करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज प्लेयर हैं। कोलकाता में रहने वाले अनीश सरकार की उम्र 3 साल, आठ महीने और 19 दिन है।
बिहार के नालंदा की गोल्डी कुमारी को राष्ट्रपति मुर्मू ने बाल पुरस्कार दिया। दिव्यांग गोल्डी ने थाईलैंड में विश्व पैरा ओलिंपिक यूथ गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता है।
बिहार के शेखपुरा जिले के सौरभ कुमार को बहादुरी के लिए अवॉर्ड मिला। 9 साल के सौरभ ने तीन लकड़ियों को तालाब में डूबने से बचाया था।
2. BPSC ऑफिस पर धरना दे रहे स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज, लड़कियों को भी पीटा, 40 स्टूडेंट्स घायल
25 दिसंबर को BPSC ऑफिस के सामने धरने पर बैठे स्टूडेंट्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
दरअसल, 250 से ज्यादा कैंडिडेट्स BPSC ऑफिस का घेराव करने पहुंचे थे। स्टूडेंट्स ने बताया कि घेराव की जानकारी लगते ही पुलिस ने बगैर किसी चेतावनी के लाठीचार्ज शुरू कर दिया। BPSC कैंडिडेट रोहित कुमार ने बताया कि लाठीचार्ज में करीब 40 छात्र घायल हो गए।
वहीं, एक महिला समेत 8 कैंडिडेटस को अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये कैंडिडेट्स BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे थे जो 13 दिसंबर को हुई थी।
कैंडिडेट्स ने पेपर लीक का आरोप लगाया था। जिसे आयोग ने माना और विवादित सेंटर पर दोबारा परीक्षा करवाने की बात कही थी। मगर कैंडिडेट्स की मांग है कि पूरी परीक्षा रद्द हो और सभी का एग्जाम दोबारा कराया जाए।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





