The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: MP मेट्रो में 10वीं पास के लिए सुपरवाइजर बनने का मौका; JEE Mains प्रयागराज का एग्जाम सेंटर बदला
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- 10वीं पास के लिए एमपी मेट्रो में सुपरवाइजर बनने का मौका, जेईई मेन्स का सेंटर प्रयागराज की बजाय वाराणसी में होगा
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात MP मेट्रो और बॉम्बे हाईकोर्ट में निकली वैकेंसी के बारे में। करेंट अफेयर्स में जानेंगे ऑस्कर 2025 में नॉमिनेट हुई फिल्म ‘अनुजा’ के बारे में। साथ ही, टॉप स्टोरीज में बात JEE मेन्स एग्जाम के बदले सेंटर्स की।
करेंट अफेयर्स
1. प्रियंका चोपड़ा-गुनीत मोंगा की फिल्म ‘अनुजा’ की ऑस्कर में एंट्री
फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस फिल्म ‘अनुजा’ को ऑस्कर 2025 में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। ये हिंदी भाषा में बनी एक अमेरिकन फिल्म है। इसे एडम जे. ग्रेव्स ने डायरेक्ट किया है और इसका वर्ल्ड प्रीमियर 24वें डेडसेंटर फिल्म फेस्टिवल में 8 जून, 2024 को हुआ था।

ये शॉर्ट फिल्म दो बहनों, अनुजा और पलक की कहानी है जो एक कपड़ों की फैक्ट्री में काम करती हैं।
2. माइकल मार्टिन दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने
23 जनवरी को माइकल मार्टिन को दूसरे कार्यकाल के लिए आयरलैंड गणराज्य के प्रधान मंत्री के रूप में चुना गया। आयरलैंड में 29 नवंबर, 2024 को हुए चुनाव में माइकल मार्टिन की पार्टी ‘फियाना फेल’ ने 174 सीट में से 48 और ‘फाइन गाएल’ ने 38 सीट पर जीत दर्ज की थी, जो पूर्ण बहुमत से कम था।
मार्टिन अब एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसमें फियाना फेल उसके लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी फाइन गेल और स्वतंत्र सांसद शामिल होंगे।

64 वर्षीय मार्टिन इससे पहले 2020 से 2022 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में 10वीं पास के लिए भर्ती
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 28 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत सुपरवाइजर, मेंटेनर, असिस्टेंट स्टोर, असिस्टेंट ह्यूमन रिसोर्स और असिस्टेंट फाइनेंस के पदों पर पोस्टिंग की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mpmetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
पद के अनुसार 10वीं पास, 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा, 2 साल का आईटीआई डिप्लोमा
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 21 साल
- अधिकतम : 53 साल
सैलरी :
25,000 – 1,10,000 रुपए
चयन प्रक्रिया:
इंटरव्यू बेसिस पर
2. बॉम्बे हाईकोर्ट में क्लर्क के 129 पदों पर भर्ती
बॉम्बे हाईकोर्ट (BHC) ने क्लर्क के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bhc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री।
- लॉ डिग्री रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- अंग्रेजी टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए।
- कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसर और दूसरे जरूरी सॉफ्टवेयर जैसे M.S. Word, Open Office का इस्तेमाल करते आना चाहिए।
एज लिमिट :
- सामान्य : 18 से 38 वर्ष
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग : 18 से 43 वर्ष
- हाईकोर्ट या सरकारी कर्मचारी: न्यूनतम 18 वर्ष (अधिकतम आयु सीमा नहीं)
फीस :
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
- एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी : 100 रुपए
चयन प्रक्रिया:
- लिखित परीक्षा
- टाइपिंग टेस्ट
- सलाम
सैलरी :
- 29,200 – 92,300 रुपए प्रति माह
- अन्य अलाउंस भी मिलेंगे
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. JEE मेन्स प्रयागराज का सेंटर बदला
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन्स 2025 सेशन-1 के लिए प्रयागराज एग्जाम सेंटर पर 28, 29 और 30 जनवरी 2025 को होने वाली परीक्षा का सेंटर अब वाराणसी कर दिया गया है। 23 जनवरी 2025 को नोटिस जारी कर आयोग ने इसकी जानकारी दी।
आयोग ने कहा कि कई कैंडिडेट्स ने शिकायत की थी कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के कारण उनके लिए प्रयागराज एग्जाम सेंटर पर जाना असंभव हो गया है। इसलिए सेंटर को बदल दिया जाए।

2. BPSC 70वीं CCE रिजल्ट जारी, 21,521 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं CCE प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। BPSC 70वीं CCE (प्रीलिम्स) परीक्षा 13 दिसंबर 2024 को हुई थी। पटना के बापू एग्जाम सेंटर पर पेपर देने वाले 12,000 कैंडिडेट्स के लिए 4 जनवरी को री-एग्जाम करवाया गया था।
ऐसे देखें BPSC 70वीं प्रीलिम्स रिजल्ट
- BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर BPSC 70वीं प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार रिजल्ट देख सकते हैं।
- पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





