जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: MP इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और रेल इंडिया लिमिटेड में BTech ग्रेजुएट्स की भर्ती; होमवर्क कराने पर AI ने कहा- मर जाओ

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  MP इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और रेल इंडिया लिमिटेड में BTech ग्रेजुएट्स की भर्ती; होमवर्क कराने पर AI ने कहा- मर जाओ

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • आजीविका
  • एमपी इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में 199 पदों पर भर्ती, रेल इंडिया लिमिटेड में सिविल इंजीनियर्स के लिए मौका

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्‍स में बात MPSEDC और RITES में निकली वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे नए CAG के पद पर किसकी नियुक्ति हुई है और टॉप स्टोरी में बात UP बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट और राजस्थान के खत्म हो रहे वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस के नियम की।

करेंट अफेयर्स

1. IAS ऑफिसर के. संजय मूर्ति को भारत का नया CAG नियुक्त किया गया केंद्र सरकार ने सीनियर IAS ऑफिसर के. संजय मूर्ति को भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया है। 18 नवंबर को देर रात जारी वित्त मंत्रालय के एक नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी गई। के. संजय मूर्ति मौजूदा समय में शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग में सचिव हैं।

वे भारत के मौजूदा CAG गिरीश चंद्र मुर्मू की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 20 नवंबर को खत्म हो रहा है। मुर्मू को अगस्त 2020 में CAG नियुक्त किया गया था। इससे पहले मुर्मू जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल थे।

संजय मूर्ति 1989 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के IAS ऑफिसर हैं। वो मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं

संजय मूर्ति 1989 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के IAS ऑफिसर हैं। वो मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं

2. सत्यजीत रे की पाथेर पंचाली एक्ट्रेस ‘उमा दासगुप्ता’ का निधन 18 नवंबर को एक्ट्रेस उमा दासगुप्ता का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय कैंसर से जंग लड़ रही थीं। साल 1955 में फिल्म पाथेर पांचाली को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।

इस फिल्म में उमा दासगुप्ता ने दुर्गा रॉय का किरदार निभाया था। उमा की इस फिल्म ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से लेकर कई इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

उमा दासगुप्ता 1955 में रिलीज हुई सत्यजीत रे की फिल्म पाथेर पंचाली में नजर आई थीं।

उमा दासगुप्ता 1955 में रिलीज हुई सत्यजीत रे की फिल्म पाथेर पंचाली में नजर आई थीं।

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. MP राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम में 199 पदों पर भर्ती MP राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड ने 190 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार services.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से 60% अंकों के साथ बीई (कम्यूटर साइंस/आईटी)/बीटेक (कम्यूटर साइंस/आईटी)/एमसीए/एमएससी (कम्यूटर साइंस/आईटी) डिग्री।
  • एससी/एसटी के लिए 50% अंक जरूरी हैं।

एज लिमिट :

  • मध्यप्रदेश के मूल निवासी : अधिकतम आयु 40 वर्ष
  • मध्यप्रदेश से बाहर वाले उम्मीदवार : 35 वर्ष
  • महिला/एससी/एसटी : आयु सीमा में छूट मिलेगी

चयन प्रक्रिया:

  • GATE स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में से अधिक उम्र वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

2. RITES में इंजीनियर्स की निकली भर्ती, एज लिमिट 40 साल रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड यानी राइट्स (RITES) ने सिविल इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स की भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rites.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कंपनी की जरूरतों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को भारत में कहीं भी नियुक्त किया जा सकता है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर, मास्टर डिग्री, साथ में वर्क एक्सपीरियंस जरूरी।

एज लिमिट :

अधिकतम 40 साल

चयन प्रक्रिया:

इंटरव्यू के बेसिस पर

सैलरी :

25,504 से 46,417 रुपए प्रतिमाह

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. सवाल पूछने पर गूगल AI ने स्टूडेंट से कहा- मर जाओ गूगल जेमिनी AI से जब एक स्टूडेंट ने अपना होमवर्क कराने की कोशिश की, तो AI ने कहा- तुम्हें मर जाना चाहिए। USA की मिशिगन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट 29 साल के विधय रेड्डी गूगल जेमिनी से सवाल कर रहे थे। शुरुआत में तो AI ने नॉर्मल जवाब दिए, लेकिन अचानक AI डरावने जवाब देने लगा।

AI ने कहा- तुम समय और संसाधनों की बर्बादी हो। समाज पर बोझ हो। तुम धरती पर बोझ हो। तुम इस ब्रह्मांड पर धब्बा हो। कृपया करके मर जाओ। प्लीज मर जाओ। इसे लेकर गूगल ने अपनी गलती मानी है और माफी भी मांगी है।

2. वन टाइम रजिस्ट्रेशन का नियम खत्म होगा राजस्थान सरकार के हालिया फैसले से बेरोजगारों को बड़ा झटका लगने जा रहा है। यहां अब वन टाइम रजिस्ट्रेशन फीस का नियम खत्म हो रहा है। दरअसल, अशोक गहलोत की सरकार ने ये नियम बनाया था। कैंडिडेट्स को सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन फीस भरनी होती थी। इसके बाद कैंडिडेट्स को भविष्य में किसी भी भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरने पर अतिरिक्त शुल्क जमा नहीं करना पड़ता था।

मगर अब इस नियम को बदला जा रहा है। इसे लेकर अधिकारियों का कहना है कि बिना फीस के रजिस्ट्रेशन की वजह से एक स्टूडेंट कई-कई एग्जाम्स के लिए अप्लाई कर रहा है, लेकिन ये स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठने नहीं आते हैं। ​​​​

3. यूपी बोर्ड एग्‍जाम का टाइमटेबल जारी यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के एग्जाम 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च तक होंगे। सेकेंडरी बोर्ड एजुकेशन उत्तर प्रदेश ने एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है।

10वीं का पहला पेपर हिंदी का है जो कि सुबह 8:30 से 11:45 के बीच होगा। जबकि दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2 बजे से लिया जाएगा। 12वीं का पहला पेपर सैन्‍य विज्ञान और हिंदी का ही होगा। स्टूडेंट्स एग्जाम की कम्प्लीट डेटशीट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]