The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: BSF में कॉन्स्टेबल के 15654 पदों पर वैकेंसी, उत्तराखंड में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 751 पदों पर भर्ती
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- बीएसएफ कांस्टेबल रिक्ति 2024; उत्तराखंड डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती विवरण
42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात BSF में कॉन्स्टेबल की 15,654 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात नोबेल पीस प्राइज जीतने वाले जापानी संगठन निहोन हिंदाक्यो की। टॉप स्टोरी में बात दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को फ्री लंच, सैटेलाइट और जीरो कार्बन एमिशन कैंपस बनाने की तैयारी की।
करेंट अफेयर्स
1. जापान के निहोन हिदांक्यो संगठन को नोबेल पीस प्राइज मिलेगा 11 अक्टूबर को नोबेल पीस प्राइज 2024 की घोषणा हुई। इस साल जापान के संगठन ’निहोन हिदांक्यो’ को शांति के नोबेल प्राइज से नवाजा जाएगा। उन्हें यह सम्मान दुनिया में परमाणु हथियारों के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए दिया गया है।

निहोन हिदांक्यो संगठन में वे लोग शामिल हैं जो दूसरे विश्व युद्ध में हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले में जीवित बचे थे। इन्हें हिबाकुशा कहा जाता है।
2. ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 105वें स्थान पर 10 अक्टूबर को ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2024 की लिस्ट जारी हुई। इस साल भारत 127 देशों में 105वें नंबर पर है। वहीं, नेपाल 68, श्रीलंका 56 और बांग्लादेश 84वें नंबर पर है। यानी कुपोषण के मामले में इन देशों की हालत भारत से बेहतर है।

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. BSF में कॉन्स्टेबल के 15654 पदों पर भर्ती SSC ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) के 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
10वीं पास।
चयन प्रक्रिया:
- कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
- फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
- मेडिकल एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
2. उत्तराखंड में डेटा एंट्री ऑपरेटर के 751 पदों पर भर्ती उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), कंप्यूटर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट जैसे 751 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आज यानी 11 अक्टूबर से आवेदन की शुरुआत हुई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 5 से 8 अक्टूबर तक उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में करेक्शन का मौका दिया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
- पद के अनुसार टाइपिंग का अनुभव होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया:
- रिटन एग्जाम
- टाइपिंग टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को मिलेगा फ्री लंच, सैटेलाइट भी शुरू होगी दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के लिए फ्री लंच और खुद की सैटेलाइट लॉन्च करने की दिशा में काम कर रही है। यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूशनल डेवलपमेंट प्लान 2024 मे इसकी जानकारी दी गई है।
प्लान के मुताबिक कैंपस में जीरो कार्बन एमिशन के टारगेट को पूरा करने के लिए सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल को अंदर लाने की परमिशन होगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स के बनाए गए प्रोडक्ट्स के लिए कैंपस में हाट भी बनाया जाएगा।

2. मध्य प्रदेश में क्लास 6 और 9 के सिर्फ 18,506 स्टूडेंट्स को साइकिल मिली मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में क्लास 6 और क्लास 9 तक के सभी फीमेल स्टूडेंट्स को अब तक साइकिल नहीं मिली है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने एकेडमिक ईयर 2024-25 में 4.5 लाख स्टूडेंट्स को साइकिल देने की योजना बनाई थी। लेकिन, अब तक सिर्फ 18,506 स्टूडेंट्स को साइकिल मिल पाई है। राजधानी भोपाल मे एक भी स्टूडेंट को साइकिल नहीं मिली है।

3. IIM लखनऊ में समर प्लेसमेंट का एवरेज स्टाइपेंड 1.43 लाख रुपए IIM लखनऊ में एकेडमिक ईयर 2024-2026 के लिए समर प्लेसमेंट पूरे हो गए हैं। इस साल पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के स्टूडेंट्स के लिए कुल 576 कंपनियों से ऑफर आए हैं। समर प्लेसमेंट के लिए एवरेज स्टाइपेंड हर महीने 1.43 लाख है। इस बैच में 234 फ्रेशर्स और 342 वर्क एक्सपीरियंस वाले स्टूडेंट्स हैं।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया