The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट की भर्ती, DRDO में अप्रेंटिस की वैकेंसी; JEE Main सेक्शन 2 सिटी डिटेल्स जारी
[ad_1]
- कोई समाचार नहीं
- आजीविका
- सुप्रीम कोर्ट ने 241 पदों के लिए रिक्तियां जारी कीं, जेई मेन्स सत्र 2 सिटी लिंक जारी किया
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात DRDO और सुप्रीम कोर्ट में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में बात ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर के संन्यास और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की। साथ ही टॉप स्टोरीज में बात JEE Mains सेशन 2 के एग्जाम सेंटर के शहर और परीक्षा पे चर्चा 2025 की तारीख की।
करेंट अफेयर्स
1. ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मार्कस स्टोयनिस ने वनडे से रिटायरमेंट लिया
ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मार्कस स्टोयनिस ने आज 6 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब स्टोयनिस चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, स्टोयनिस T20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया टीम से खेलते रहेंगे।
स्टोयनिस साउथ अफ्रीका में चल रही SA20 लीग में डरबन सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे। वो 2023 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया आलराउंडर ने 2015 में डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने 71 वनडे मैच खेले।

स्टोइनिस ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 146 रनों की नाबाद पारी खेलकर किया।
2. भारत को 2025 में मिलेगा S-400 का चौथा स्क्वाड्रन
भारत को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वाड्रन साल 2025 के अंत तक मिल सकता है। दिसंबर 2025 तक S-400 स्क्वाड्रन (चौथा) भारत आ जाएगा। वहीं, पांचवां और अंतिम स्क्वाड्रन 2026 में मिलने की उम्मीद है।
भारत और रूस के बीच 2018 में S-400 के पांच स्क्वाड्रन के लिए 35 हजार करोड़ की डील फाइनल हुई थी। इसमें से 3 स्क्वाड्रन चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात हैं, जबकि 2 का आना बाकी है।

S-400 स्क्वाड्रन में 16 व्हीकल शामिल होते हैं, जिनमें लॉन्चर, रडार, कंट्रोल सेंटर और सहायक वाहन शामिल हैं।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. सुप्रीम कोर्ट में 241 पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SCI) ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर की डिग्री।
- कंप्यूटर में इंग्लिश टाइपिंग की स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
- कंप्यूटर ऑपरेशन का नॉलेज होना चाहिए।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम : 30 वर्ष
- आयुसीमा आवेदन की आखिरी तारीख यानी 08 मार्च 2025 के आधार पर तय होगी।
- ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।
सैलरी :
72,040 रुपए प्रतिमाह।
चयन प्रक्रिया:
- लिखित परीक्षा
- टाइपिंग टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
फीस :
- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए
- एससी/एसटी/पीएच : 250 रुपए
2. DRDO में रिसर्च एसोसिएट सहित अन्य पदों पर भर्ती
रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन (DRDO) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन 18 – 19 फरवरी 2025 को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स :
- जूनियर रिसर्च फेलो : 3 पद
- रिसर्च एसोसिएट : 2 पद
- कुल पदों की संख्या : 5
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- जूनियर रिसर्च फेलो : 60% मार्क्स के साथ NET/GATE, केमेस्ट्री में मास्टर डिग्री।
- रिसर्च एसोसिएट : बायोलॉजी, केमेस्ट्री में पीएचडी।
एज लिमिट :
- जूनियर रिसर्च फेलो : अधिकतम 28 साल
- रिसर्च एसोसिएट : अधिकतम 35 साल
- एससी, एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी।
- ओबीसी को 3 साल की छूट दी जाएगी।
स्टाइपेंड :
- जूनियर रिसर्च फेलो : 37,000 रुपए प्रतिमाह
- रिसर्च एसोसिएट : 67,000 रुपए प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया:
इंटरव्यू के बेसिस पर।
इंटरव्यू का पता : मेन गेट रिसेप्शन, डीआरडीओ झांसी रोड़, ग्वालियर – 474002
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. NTA ने JEE मेन्स सेशन 2 सिटी लिंक जारी किया
NTA ने JEE मेन्स सेशन 2 के एग्जाम सेंटर का शहर देखने के लिए लिंक लाइव कर दिया है। कैंडिडेट्स NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एग्जाम सेंटर का शहर देख सकते हैं। इसका एग्जाम 1 से 8 अप्रैल के बीच होने की संभावना है।
2. परीक्षा पे चर्चा 10 फरवरी को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी सुबह 11 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ के 8वें संस्करण में स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स से बातचीत करेंगे। इस साल यह इवेंट एक नए इंटरेक्टिव फॉर्मेट में होगा।
इस बार इवेंट में पीएम मोदी के साथ कई सेलिब्रिटीज भी हिस्सा लेंगे। पूरा इवेंट 8 एपिसोड में बांटा जाएगा। इनमें अलग-अलग फील्ड की कुल 12 हस्तियां बच्चों के सवालों के जवाब देंगी।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





