The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: रेलवे में 10वीं-12वीं पास के लिए 2438 पदों पर भर्ती; NTPC में निकली हैं 144 वैकेंसी
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- रेलवे में 10वीं 12वीं पास के लिए 2438 पदों पर भर्ती, NTPC में 144 वैकेंसी निकली हैं
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में जानेंगे NTPC और रेलवे की भर्तियों के बारे में। करेंट अफेयर्स में बताएंगे किस देश का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा पावरफुल और कौन बना है MCA का अध्यक्ष। टॉप स्टोरी में बात NEET UG मामले की लेटेस्ट अपडेट्स और शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के बारे में।
करेंट अफेयर्स
1. वर्ल्ड पासपोर्ट रैंकिंग में भारत 82वें पायदान पर
24 जुलाई को हेनली एंड पार्टनर्स ने दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत को 82वां स्थान मिला है। इस साल जनवरी में जारी हुए इंडेक्स के मुकाबले भारत की रैंकिंग में 3 पायदान का इजाफा हुआ है।
भारत के पासपोर्ट पर 58 देशों में वीजा फ्री एंट्री है। इस लिस्ट में पहला स्थान सिंगापुर के पासपोर्ट को मिला है, जिस पर 195 देशों में वीजा फ्री एंटी है।

पाकिस्तान की पासपोर्ट रैंकिंग 100 है, यहां के नागरिक 33 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।
2. अजिंक्या नाइक ने MCA अध्यक्ष का चुनाव जीता
23 जुलाई को अजिंक्या नाइक मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के नए अध्यक्ष बने। उन्होंने संजय नाइक को 107 वोटों से हराकर चुनाव जीता।
37 साल के अजिंक्या नाइक को 221 वोट मिले। संजय नाइक को महज 114 वोट ही मिल सके। अजिंक्या और संजय दोनों MCA के मौजूदा पदाधिकारी थे।

अजिंक्या नाइक MCA के सबसे युवा अध्यक्ष बन गए।
3. बिहार विधानसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पास
24 जुलाई को बिहार विधानसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पास हो गया। इस बिल के मुताबिक, अब पेपर लीक को सीरियस क्राइम माना जाएगा। विधानसभा से कानून पास होने के बाद पेपर लीक मामले के आरोपियों पर नॉन बेलेबल धाराएं लगाई जाएंगी। राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद यह बिल राज्य में लागू हो जाएगा।

नए कानून में 3 से 10 साल की सजा और 10 लाख से 1 करोड़ तक जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. रेलवे में अप्रेंटिस के 2438 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं, 12वीं पास को मौका
दक्षिण रेलवे की ओर से अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार साउथर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10th/ 12th/ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
आयु सीमा :
- न्यूनतम आयु 15 वर्ष।
- ऊपरी आयु फ्रेशर्स के लिए 22 वर्ष और एक्स ITI & MLT के लिए 24 वर्ष तय की गई है।
- ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
2. NTPC में 144 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 50 हजार तक
पावर जनरेशन कंपनी नेशनल थर्मल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने माइनिंग ओवरमैन, मैगजीन इंचार्ज, मैकेनिकल सुपरवाइजर, इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर, वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, सहित 144 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jobapply.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- माइनिंग ओवरमैन :
कम से कम 60% अंकों के साथ माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पास। हालांकि एससी/एसटी के लिए सिर्फ पासिंग मार्क्स जरूरी हैं।
डीजीएमएस के मान्यता प्राप्त संस्थान से फर्स्ट एड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- मैगजीन इंचार्ज :
माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
- मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर :
मैकेनिकल/प्रोडक्शन/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
- वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्पेक्टर :
माइनिंग/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
- जूनियर माइन सर्वेयर :
माइन सर्वे/माइनिंग/सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
- माइनिंग सरदार :
10वीं पास।
आयु सीमा :
- 18 से 30 साल।
- रिजर्व कैटेगरी को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. AFCAT 2/ 2024 के एडमिट कार्ड जारी
इंडियन एयरफोर्स ने AFCAT 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट्स afcat.cdac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह एग्जाम 9 से 11 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा।
2. दो दिन के अंदर NEET UG की रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी होगी
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि NTA NEET UG की रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट दो दिन के अंदर जारी करने जा रहा है। NEET मामले की सुनवाई में कल सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि IIT की एक्सपर्ट टीम के मुताबिक फिजिक्स के विवादित सवाल के लिए सिर्फ एक ही जवाब सही माना जाएगा। जिन बच्चों ने गलत जवाब दिया है उन्हें ग्रेस मार्क्स नहीं मिलेंगे।
कोर्ट के इस फैसले के बाद NTA रिवाइज्ड मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इसका असर करीब 4 लाख कैंडिडेट्स पर पड़ेगा।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





