The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: यूपी आंगनवाड़ी में 1361 वैकेंसी, पंजाब PCS भर्ती नोटिफिकेशन जारी; CUET PG के रजिस्ट्रेशन शुरू
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- यूपी आंगनवाड़ी में 1361 रिक्तियां, पंजाब पीसीएस भर्ती अधिसूचना जारी; सीयूईटी पीजी पंजीकरण शुरू
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात पंजाब में PCS और यूपी में निकली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे सबसे उम्रदराज ओलिंपिक विजेता के निधन की जानकारी। और टॉप स्टोरी में बात CUET PG 2025 के रजिस्ट्रेशन और SSC GD कॉन्स्टेबल एग्जाम के नए शेड्यूल की।
करेंट अफेयर्स
1. पीएम मोदी ने 4500 करोड़ के 4 प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया।
3 जनवरी को पीएम मोदी ने दिल्ली में 4500 करोड की कीमत के 4 प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन और शिलान्यास किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान प्रोजेक्ट के तहत बने 1,675 फ्लैट्स की चाबियां भी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लाभार्थियों को सौंपी।

पीएम ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में 600 करोड़ की लागत से सूरजमल विहार और द्वारका में एक-एक अकादमिक ब्लॉक, और नजफगढ़ में वीर सावरकर कॉलेज के निर्माण का भी ऐलान किया।
2. दुनिया की सबसे वृद्ध ओलिंपिक चैम्पियन एग्नेस क्लेटी का निधन
2 जनवरी को दुनिया की सबसे वृद्ध ओलिंपिक चैम्पियन और पूर्व महिला जिम्नास्ट एग्नेस क्लेटी का निधन हो गया। क्लेटी 103 साल की थीं और हंगरी की रहने वाली थीं।

क्लेटी ने 10 ओलिंपिक मेडल जीते थे, जिसमें 5 गोल्ड मेडल थे।
दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. पंजाब PCS भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन ने 322 पदों के लिए PCS भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 21 से 37 साल तक के ग्रेजुएट कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 31 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स की सैलरी की जानकारी जारी नहीं की गई है। कैंडिडेट्स ppsc.gov.in पर एप्लिकेशन दर्ज कर सकते हैं।

2. यूपी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 1361 पदों पर भर्ती
यूपी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 1361 पदों पर भर्ती निकली है। 18 से 35 साल तक के 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट जिलों के अनुसार अलग-अलग हैं। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को 20 हजार रुपए मासिक तक की सैलरी मिलेगी। कैंडिडेट्स balvikasup.gov.in पर एप्लिकेशन दर्ज कर सकते हैं।

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. CUET PG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन आज 3 जनवरी से शुरू
CUET PG 2025 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन आज 3 जनवरी से शुरू हो गया है। कैंडिडेट्स 1 फरवरी तक cuetpg.ntaonline.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस साल NTA ने एग्जाम के पैटर्न में कई बदलाव किए हैं। एग्जाम अब पौने 2 घंटे यानी 105 मिनट के बजाय डेढ़ घंटे यानी 90 मिनट का होगा। रजिस्ट्रेशन फीस भी सभी कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए बढ़ा दी गई है। पूरी डिटेल्स ऑफिशियल नोटिस में चेक कर सकते हैं।

2. SSC कॉन्स्टेबल GD भर्ती 2025 का नया शेड्यूल जारी
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने कॉन्स्टेबल GD भर्ती 2025 का नया शेड्यूल जारी किया है। नोटिस के अनुसार, अब कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा 4 फरवरी से 21 फरवरी तक होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 1 सप्ताह पहले SSC की रीजनल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





