The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: नगर निगम में 137 वैकेंसी, HCL में 103 पदों पर भर्ती, 17 से 22 फरवरी तक मदरसा बोर्ड एग्जाम्स
[ad_1]
- कोई समाचार नहीं
- आजीविका
- 137 रिक्तियां नगर निगाम में, एचसीएल में 103 पदों के लिए भर्ती, 17 से 22 फरवरी तक मद्रासा बोर्ड परीक्षा
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात मुंबई नगर निगम से लेकर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में जानेंगे उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 के बारे में। साथ ही टॉप स्टोरीज में बात उत्तर-प्रदेश मदरसा बोर्ड के एग्जाम्स के बारे में।
करेंट अफेयर्स
1. PM मोदी ने ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 28 जनवरी को ओडिशा के भुवनेश्वर में ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन किया। ये कॉन्क्लेव 28 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित हो रहा है।
कॉन्क्लेव में ‘फोकस कंट्रीज’ के तौर पर ऑस्ट्रेलिया, जापान, इटली, मिस्र, वेनेजुएला, कजाकिस्तान, बेलारूस, मलेशिया और यूके सहित 15 देशों के राजनयिक भी शामिल हुए हैं। ओडिशा सरकार का लक्ष्य ओडिशा को ग्लोबल इंडस्ट्रियल सेंटर में बदलने के लिए 5 लाख करोड़ रुपए जुटाना है।

‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित एक बिजनेस समिट है।
2. इंडियन रेलवे ने 23,000 किलोमीटर से अधिक ट्रैक को अपग्रेड किया
इंडियन रेलवे ने 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की ट्रेन गति को संभालने के लिए भारतीय रेलवे नेटवर्क के 23,000 किलोमीटर से अधिक ट्रैक को अपग्रेड कर लिया है। इसके अलावा 54 हजार किलोमीटर से अधिक रेल पटरियों 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के लिए अपग्रेड किया गया है।

रेलवे मंत्रालय ने 27 जनवरी को ट्रैक अपग्रेडेशन की जानकारी दी।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. मुंबई नगर निगम में मेडिकल ऑफिसर के 137 पदों पर भर्ती
बृहन मुंबई नगर निगम में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट portal.mcgm.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :
- असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर : 83 पद
- पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल ऑफिसर : 43 पद
- मेडिकल ऑफिसर : 5 पद
- फिजियोथेरेपिस्ट : 7 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
जारी नहीं
एज लिमिट :
जारी नहीं
2. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 103 पदों पर भर्ती
हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार एचसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट hindustancopper.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :
- चार्जमैन (विद्युत): 24
- इलेक्ट्रीशियन A : 36 पद
- इलेक्ट्रीशियन B : 36 पद
- बुध ‘बी’: 7 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
संबंधित क्षेत्र में आईटीआई/ डिप्लोमा/ डिग्री।
एज लिमिट :
- अधिकतम 40 साल
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
- उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
फीस :
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए
- आरक्षित श्रेणी : नि:शुल्क
सैलरी :
28,430 रुपए प्रति माह
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. कॉन्स्टेबल GD एग्जाम की सिटी स्लिप जारी
SSC ने कॉन्स्टेबल GD के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। कैंडिडेट्स ssc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनका एग्जाम सेंटर किस शहर में है। ये एग्जाम 4 फरवरी से 25 फरवरी के बीच होगा।
2. मदरसा बोर्ड ने 2025 एग्जाम शेड्यूल जारी किया
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड ने 2025 बोर्ड एग्जाम्स का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुंशी, मौलवी और आलिम के एग्जाम्स 17 फरवरी से 22 फरवरी तक होंगे। एग्जाम्स दो शिफ्टों में कराए जाएंगे। पहली शिफ्ट सुबह 8 से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से शाम के 5 बजे तक होगी।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





