The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीरवायु भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, SEBI में निकलीं ग्रेड A ऑफिसर्स के लिए वैकेंसी
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है, सेबी ने ग्रेड ए अधिकारियों के लिए रिक्तियां निकाली हैं
52 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बताएंगे इंडियन एयरफोर्स और SEBI में निकली भर्तियों के बारे में। करेंट अफेयर्स में बताएंगे ओडिशा में किस पार्टी की सरकार बनी और कौन बना आंध्र प्रदेश का नया मुख्यमंत्री। टॉप स्टोरी में बात NEET UG विवाद पर नए अपडेट और IIT मद्रास के नए कोर्स की।
करेंट अफेयर्स
1. ओडिशा में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी
12 जून को मोहन चरण माझी ओडिशा के मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल रघुवरदास ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेज पर मौजूद रहे। इसी के साथ 24 साल बाद ओडिशा को आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है। कनक वर्धन सिंह देव और प्रभाती परिदा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

52 साल के मोहन चरण माझी ने राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
2. चंद्रबाबू नायडू चौथी बार सीएम बने
12 जून को तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के 24वें मुख्यमंत्री बन गए। राज्यपाल अब्दुल नजीर ने विजयवाड़ा में केसरपल्ली IT पार्क में CM और मंत्रियों को शपथ दिलाई। जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। नई सरकार में CM और डिप्टी CM समेत 25 सदस्य होंगे।

नायडू ने राज्य में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
3. भारतीय फुटबॉल कोच टी के चथुन्नी का निधन
12 जून को पूर्व भारतीय फुटबॉल प्लेयर और कोच टी के चथुन्नी का केरल के प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। 79 वर्षीय चथुन्नी कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। चथुन्नी ने डिफेंडर के तौर पर संतोष ट्रॉफी में केरल और गोवा के लिए खेला था। उन्होंने 40 सालों से ज्यादा समय तक कई टीमों को कोचिंग दी।

टी के चथुन्नी भारत के दिग्गज फुटबॉल कोच थे।
4. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी सेना प्रमुख बने
11 जून को केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नया आर्मी चीफ अपॉइंट किया। वे मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे, जो 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को पदभार संभालेंगे। वर्तमान में वो वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के पद पर कार्यरत हैं।

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. SEBI में ग्रेड A ऑफिसर के 97 पदों पर निकली भर्ती
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड यानी SEBI ने जनरल लीगल इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी रिसर्च ऑफिशियल लैंग्वेज और इंजीनियरिंग में ग्रेड A ऑफिसर के पदों पर भर्ती शुरू की है। उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- असिस्टेंट मैनेजर (जनरल स्ट्रीम) : किसी भी विषय में पीजी डिप्लोमा या डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
- असिस्टेंट मैनेजर (लीगल) : लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री।
- ग्रेड A (आईटी) : इंजीनियरिंग की किसी भी ब्रांच में ग्रेजुएशन या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर साइंस या एप्लिकेशन में पीजी।
आयु सीमा :
- उम्मीदवारों की आयु 31 मार्च 2024 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- 1 अप्रैल 1994 को या इसके बाद जन्मे उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
- अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
2. इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
भारतीय वायु सेना की ओर से अग्निवीर वायुके पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2024 से शुरू की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर को किया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स विषयों के साथ)/ संबंधित डिसिप्लिन में इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त किया हो।
आयु सीमा :
- उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 17.5 वर्ष और अधिकतम 21 वर्ष तक होनी चाहिए।
सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. रिटायर्ड जजों की बेंच करे NEET रिजल्ट की जांच, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई नई याचिका
NEET परीक्षा विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट में एक नई याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि NEET रिजल्ट में हुई गड़बड़ी की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों के पैनल को दी जानी चाहिए। अभी NTA की 4 सदस्यीय कमेटी मामले की जांच कर रही है।
4 जून को जारी हुए NEET UG परीक्षा के रिजल्ट में 1563 स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं। इसी के विरोध में 10 जून को याचिका दायर की गई थी। NTA के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह ने 8 जून को मामले की जांच के लिए पैनल गठित किया था।
दिल्ली हाईकोर्ट ने NEET UG एग्जाम में ग्रेस मार्क्स देने और कथित पेपर लीक की 4 नई याचिकाओं पर सुनवाई की। अदालत ने इस संबंध में NTA को नोटिस जारी किया है। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने ये फैसला दिया। मामले की अगली सुनवाई 5 जुलाई को रोस्टर बेंच के सामने होगी।

2. IIT मद्रास में AI और डेटा एनालिटिक्स का नया कोर्स
IIT मद्रास ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स का नया कोर्स शुरू किया है। यह 4 साल का BTech प्रोग्राम होगा जिसमें कैंडिडेट्स JEE एडवांस के स्कोर के आधार पर एडमिशन ले सकते हैं।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





