The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
चैंपियंस ट्रॉफी में आज SA vs ENG: साउथ अफ्रीका जीता तो सेमीफाइनल खेलेगा; अफगानिस्तान के लिए इंग्लैंड को बड़े अंतर से जीतना होगा
[ad_1]
- कोई समाचार नहीं
- खेल
- क्रिकेट
- इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर अपडेट; जोस बटलर जोफरा आर्चर कगिसो रबाडा | चैंपियंस ट्रॉफी
स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 11वां मैच आज साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के दो-दो मैच हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका ने एक जीता और दूसरा मैच पानी में धुल गया। वहीं इंग्लैंड को पहली जीत की तलाश है।
साउथ अफ्रीका का पिछला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, लेकिन इस मैच को जीतकर टीम सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगी। दूसरी ओर, शुरुआती दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी इंग्लैंड की नजरें जीत के साथ समापन करना चाहेगी। इंग्लैंड अगर बड़े अंतर से जीता तो टीम अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में क्वालिफाई करा देगी।
मैच डिटेल्स, 11वां मैच SA vs ENG तारीख: 1 मार्च स्टेडियम: नेशनल स्टेडियम, कराची टाइम: टॉस- 2:00 PM, मैच स्टार्ट- 2:30 PM
चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने हुईं दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी में पांचवीं बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों ने 4 मैच खेले, 2 साउथ अफ्रीका और 2 इंग्लैंड ने जीते। दोनों के बीच ओवरऑल 70 वनडे खेले गए। 34 में इंग्लैंड और 30 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। 5 मैच का नतीजा नहीं निकल सका, जबकि 1 मैच टाई रहा।

रिकेल्टन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए रायन रिकेल्टन ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर कप्तान टेम्बा बावुमा हैं। उन्होंने 1 मैच में 76.31 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए हैं। बॉलिंग में कगिसो रबाडा 3 विकेट लेकर टॉप पर हैं।

डकेट ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए इंग्लैंड के लिए इस चैंपियंस ट्रॉफी में बेन डकेट ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 2 मैचों में 203 रन हैं। डकेट ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक (165 रन) लगाया था। पेसर जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उनके नाम 2 मैचों में 4 हैं। उन्हें पिछले मैच में एक विकेट मिला था।

पिच रिपोर्ट कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। हालांकि, कराची की पिच पर स्पिनर्स को कुछ टर्न मिल सकता है।
यहां अब तक 58 वनडे खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 28 और पहले बॉलिंग करने वाली टीम ने भी इतने ही मैच जीते। दो मैचों का नतीजा नहीं निकल सका। यहां का हाईएस्ट स्कोर 355/4 है, जो पाकिस्तान ने इसी साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।
वेदर रिपोर्ट शनिवार को कराची का मौसम अच्छा रहेगा। सुबह धूप और कुछ जगहों पर बादल रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 16 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रायन रिकेलटन, टोनी डी जॉर्जी, रासी वान डर डसन, ऐडन मार्करम, डेविड मिलर, वायन मुल्डर, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जैमी स्मिथ, जो रूट, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टन, जैमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और मार्क वुड।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





