केजरीवाल की पंजाब के AAP विधायकों से मीटिंग: भगवंत मान दिल्ली पहुंचे; विधायक बोले- एजेंडा नहीं पता, लेकिन न CM बदला जाएगा, न MLA टूटेंगे – Punjab News

केजरीवाल की पंजाब के AAP विधायकों से मीटिंग:  भगवंत मान दिल्ली पहुंचे; विधायक बोले- एजेंडा नहीं पता, लेकिन न CM बदला जाएगा, न MLA टूटेंगे – Punjab News

[ad_1]

रूषतम जाखड़, अमित शर्मा, अनुज शर्मा, पंजाब/नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते AAP के विधायक मनविंदर ग्यासपुरा, चेतन सिंह जौड़ामाजरा और ब्रह्मशंकर जिंपा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की हार के बाद पंजाब में राजनीतिक उथल-पुथल मच गई है। पंजाब कांग्रेस ने दावा किया कि 35 विधायक AAP छोड़ने को तैयार हैं। 30 विधायक उनके टच में भी हैं। इसे देखते हुए AAP संयोजक पूर्व CM दिल्ली में पंजाब के सभ

मीटिंग दिल्ली में पंजाब CM के सरकारी निवास कपूरथला हाउस में हो रही है। इसके लिए कई विधायक पहुंच चुके हैं। CM भगवंत मान भी चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंच गए हैं। मीटिंग में सिर्फ उन्हीं लोगों को एंट्री दी जा रही है, जिनके नाम गेट पर उपलब्ध लिस्ट में है। यहां पहुंचे विधायकों ने कहा कि उन्हें मीटिंग का एजेंडा पता नहीं है। मगर, इतना तय है कि न तो पंजाब में CM भगवंत मान को बदला जाएगा और न ही कोई विधायक टूटेगा।

उधर, पंजाब कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि केजरीवाल जल्द पंजाब के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इसका संकेत पंजाब AAP के प्रधान अमन अरोड़ा के किसी हिंदू के भी पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बयान से मिलता है। हालांकि पंजाब के आप नेताओं ने इसे संगठन की रूटीन मीटिंग करार दिया है। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि पार्टी की मर्जी है कि मीटिंग चंडीगढ़ में करें या फिर दिल्ली में रखें।

[ad_2]