The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 8 नवंबर: CJI चंद्रचूड़ ने आखिरी वर्किंग डे पर 45 केस सुने; सैन्य विरासत महोत्सव का उद्घाटन हुआ
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- सीजेआई चंद्रचूड़ ने अंतिम कार्य दिवस पर 45 मामलों की सुनवाई की; सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने दूसरे आईएमएचएफ का उद्घाटन किया
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे। सलमान रुश्दी की किताब ‘द सैटेनिक वर्सेज’ के इम्पोर्ट से बैन हटा। वहीं, दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा की शुरुआत हुई।
कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. CJI चंद्रचूड़ ने आखिरी वर्किंग डे पर 45 मामलों की सुनवाई की : CJI चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को रिटायर हो जाएंगे, लेकिन उससे पहले 8 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में उनका आखिरी वर्किंग डे था। आखिरी दिन भी उन्होंने 45 मामलों की सुनवाई की। CJI चंद्रचूड़ की विदाई के लिए सेरेमोनियल बेंच बैठी, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग हुई।

सेरेमोनियल बेंच में चीफ जस्टिस के साथ जस्टिस मनोज मिश्रा, जस्टिस जेबी पारदीवाला, वरिष्ठ वकीलों के अलावा 10 नवंबर से CJI का पद संभालने वाले जस्टिस संजीव खन्ना भी शामिल हुए। जस्टिस खन्ना देश के 51वें CJI होंगे।
- जस्टिस चंद्रचूड़ 13 मई 2016 को बतौर सिटिंग जज, इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट किए गए थे।
- अपने कार्यकाल में CJI चंद्रचूड़ 1,274 बेंचों का हिस्सा रहे।
- उन्होंने कुल 612 फैसले लिखे।
- सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जजों में CJI चंद्रचूड़ ने सबसे ज्यादा फैसले लिखे हैं।
- CJI चंद्रचूड़ के 2 साल के कार्यकाल के बड़े फैसलों में आर्टिकल 370, राम जन्मभूमि मंदिर, वन रैंक-वन पेंशन, मदरसा केस, सबरीमाला मंदिर विवाद, चुनावी बॉन्ड की वैधता और CAA-NRC जैसे फैसले शामिल हैं।
- जस्टिस चंद्रचूड़ के पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ देश के 16वें CJI थे, जिनका कार्यकाल 22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक, यानी करीब 7 साल तक रहा।
- पिता के रिटायर होने के 37 साल बाद वे उसी पद पर बैठे।
- जस्टिस चंद्रचूड़, अपने पिता के 2 बड़े फैसलों को SC में पलट चुके हैं।
- सुप्रीम कोर्ट की लाइब्रेरी में ‘लेडी ऑफ जस्टिस’ को CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने ऑर्डर देकर बनवाया। इस मूर्ति की आंखों पर पट्टी नहीं है।
- इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि देश में कानून अंधा नहीं है और यह सजा का प्रतीक नहीं है।
- इसके अलावा 1 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट का फ्लैग और चिह्न भी जारी किया गया।
डिफेंस (DEFENCE)
2. CDS जनरल अनिल चौहान ने दूसरे भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव का उद्घाटन किया : चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल अनिल चौहान ने 8 नवंबर को नई दिल्ली में दूसरे भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव यानी IMHF 2024 का उद्घाटन किया। ये महोत्सव 2 दिन चलेगा। पहला भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव 21-22 नवंबर 2023 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव का आयोजन यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI) द्वारा किया जाता है।
- भारतीय सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह भी उद्घाटन के अवसर पर मौजूद थे।
- इसके आयोजन का उद्देश्य भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति, सैन्य इतिहास और सैन्य विरासत पर ध्यान केंद्रित करने वाले ग्लोबल और इंडियन थिंक टैंक, नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन्स, एकेडमिशियन और रिसर्च स्कॉलर्स आदि को जोड़ना है।
- केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग के सहयोग से USI द्वारा शुरू की गई परियोजना ‘शौर्य गाथा’ का भी दूसरे भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के दौरान शुभारंभ किया गया।
- इस दौरान सैन्य इतिहास पर कई पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा, जिनमें एयर मार्शल विक्रम सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा लिखित ‘बिकॉज ऑफ दिस: ए हिस्ट्री ऑफ द इंडो-पाक एयर वॉर दिसंबर 1971’, भारतीय सेना और यूएसआई का संयुक्त प्रकाशन ‘वेलोर एंड ऑनर’ और डॉ. मृण्मयी भूषण द्वारा लिखित ‘साइलेंट वेपन्स, डेडली सीक्रेट्स: अनवीलिंग द बायोवेपन्स आर्म्स रेस’ शामिल हैं।
- केंद्रीय रक्षा मंत्रालय, भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), संस्कृति मंत्रालय, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख सरकार का पर्यटन विभाग और ब्रिटिश उच्चायोग इस महोत्सव को आयोजित कर रहे हैं।
- ब्रिटिश शासन के दौरान 1870 में स्थापित यूनाइटेड सर्विस, नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा सेवाओं पर सबसे पुराने और प्रमुख थिंक टैंक में से एक है।
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
3. कांग्रेस की दिल्ली न्याय यात्रा राजघाट से शुरू हुई : कांग्रेस की महीने भर चलने वाली दिल्ली न्याय यात्रा 8 नवंबर को राजघाट से शुरू हुई। यात्रा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए लगभग 360 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। दिल्ली न्याय यात्रा में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल समेत कांग्रेस के सीनियर लीडर शामिल हुए।

यात्रा का नेतृत्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव कर रहे हैं।
- यह यात्रा अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही है।
- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर, कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान शहर के लोगों से बातचीत करेंगे और पिछले 10 सालों में उनके सामने आई समस्याओं के बारे में जानेंगे।
- यह यात्रा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 4 दिसंबर को तिमारपुर में खत्म होगी।
- यह यात्रा चार चरणों में होगी। पहला स्टेज चांदनी चौक से शुरू होकर 16 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा और दूसरा स्टेज 15 से 20 नवंबर तक 18 सीटों को कवर करेगा।
- 22 से 27 नवंबर तक तीसरे स्टेज में 16 विधानसभा क्षेत्रों और 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक चौथे स्टेज में 20 सीटों को कवर किया जाएगा।
- हर स्टेज में लगभग 250-300 कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में भाग लेंगे और अंबेडकर भवन, करोल बाग-1, दिलशाद गार्डन-2, कालकाजी और राजौरी गार्डन में रात् को ठहरेंगे।
- अन्य राज्यों से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी यात्रा में शामिल होंगे।


स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)
4. दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा की शुरुआत हुई : उत्तराखंड का सीमांत जिला पिथौरागढ़ अब हवाई मार्ग से दिल्ली से जुड़ गया है। 7 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी से पहला कॉमर्शियल फ्लाइट सुबह 11 बजे पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर उतरा। 42 सीटों वाला विमान सप्ताह में 3 दिन दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा।

इस उद्घाटन उड़ान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास सभागार से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
- इसके अलावा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) और देहरादून-गौचर (चमोली) हेलीसेवा के उद्घाटन कार्यक्रम में वर्चुअली भाग लिया।
- पिथौरागढ़ से दिल्ली तक विमान सेवा से 1 घंटे 25 मिनट का समय लगेगा, इसका किराया 2,500 रुपए होगा।
- देहरादून से जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) तक हेली सेवा से 40 मिनट और देहरादून से गौचर तक 50 मिनट का समय लगेगा।
- 13 नवंबर से देहरादून से गौचर (चमोली) और देहरादून से जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) के लिए हेली सेवा और दिल्ली से पिथौरागढ़ विमान सेवा शुरू कर दी जाएगी।
- देहरादून से गौचर के लिए हेली सेवी सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध रहेगी।
- हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग के लिए और संपर्क के लिए टोल फ्री नंबर 18001803649 भी जारी किया गया है।
स्पोर्ट (SPORT)
5. भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे : भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी 7 नवंबर को लाइव शतरंज रैंकिंग में दुनिया के दूसरे नंबर पर पहुंच गए। अब वे केवल पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन से पीछे हैं।

अर्जुन आंध्र प्रदेश के वारंगल के रहने वाले हैं।
- अर्जुन के अलावा गुकेश और आनंद शतरंज लाइव रेटिंग के टॉप 10 में शामिल अन्य दो भारतीय हैं।
- गुकेश 2783 की एलो रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जबकि आनंद 2750 की रेटिंग के साथ 10वें स्थान पर हैं।
- हालांकि, अर्जुन एरिगैसी नवंबर 2024 की प्रकाशित रैंकिंग में 2800 एलो रेटिंग दर्ज नहीं कर पाए, क्योंकि वह 31 अक्टूबर से पहले ही बाहर हो गए थे।
- चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स में रूसी ग्रैंडमास्टर एलेक्सी सरना को हराने के बाद, अर्जुन दुनिया की नंबर 2 रैंकिंग पर पहुंच गए और वर्तमान में उनकी एलो रेटिंग 2805.8 है।
- 21 वर्षीय अर्जुन एरिगैसी पिछले महीने लाइव रेटिंग में 2800 एलो रेटिंग मार्क को पार करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया था।
- विश्वनाथन आनंद 2800 बैरियर को पार करने वाले पहले भारतीय शतरंज खिलाड़ी बने थे।
- इसके अलावा, अर्जुन ने भारत को 45वें शतरंज ओलंपियाड में जीत दिलाने में भी मदद की।
- ओपन सेक्शन में भारतीय टीम का यह पहला गोल्ड मेडल था।
- ओलंपियाड में एरिगैसी ने 9 जीतों और 2 ड्रॉ के साथ 10/11 अंक हासिल किए और बोर्ड 3 पर इंडिविजुअल गोल्ड जीता।
- एरिगैसी के मौजूदा कोच पूर्व FIDE विश्व चैंपियन रुस्तम कासिमद्जानोव हैं।
बुक (BOOK)
6. सलमान रुश्दी की किताब ‘द सैटेनिक वर्सेज’ के इम्पोर्ट से बैन हटा : दिल्ली हाईकोर्ट ने 7 नवंबर को सलमान रुश्दी के विवादास्पद उपन्यास ‘द सैटेनिक वर्सेज’ पर 36 साल से लगा आयात प्रतिबंध हटा दिया। उपन्यास पर भारत में 1998 में प्रतिबंध लगा दिया गया था और सरकार के आदेश के तहत किताब के आयात पर रोक लगा दी गई थी।

सलमान रुश्दी ने अब तक करीब 30 किताबें लिखी हैं, जिनमें फिक्शन, नॉन-फिक्शन उपन्यास और बच्चों पर लिखी गई किताबें भी शामिल हैं।
- ‘द सैटेनिक वर्सेज’ उपन्यास का हिंदी में अर्थ ‘शैतानी आयतें’ हैं, जिसमें रुश्दी ने एक काल्पनिक किस्सा लिखा है।
- इस किताब के नाम पर ही मुस्लिम धर्म के लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी।
- जिसके चलते राजीव गांधी सरकार ने 1988 में सलमान रुश्दी की इस किताब के इम्पोर्ट पर बैन लगा दिया था।
- भारत पहला देश था जिसने इस उपन्यास को बैन किया।
- किताब के इम्पोर्ट को लेकर 2019 में संदीपन खान नाम के शख्स ने एक याचिका लगाई थी।
- संदीपन ने कहा, उन्होंने ‘द सैटेनिक वर्सेज’ किताब मंगवाई थी, लेकिन कस्टम विभाग की तरफ से 36 साल पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन के चलते बुक इम्पोर्ट नहीं हो सकी।
- हालांकि, नोटिफिकेशन न तो किसी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध था और न ही किसी संबंधित अधिकारी के पास इससे जुड़े दस्तावेज मौजूद थे।
- सलमान रुश्दी भारतीय ब्रिटिश भारतीय उपन्यासकार और निबंधकार हैं।
- सलमान रुश्दी का पूरा नाम अहमद सलमान रुश्दी है।
- इनका जन्म ब्रिटिश राज के दौरान 19 जून 1947 को बंबई (अब मुंबई) में हुआ था।
- सलमान रुश्दी ने पहला उपन्यास साल 1975 में ग्रिमस के नाम से लिखा था।
- इसके बाद सलमान रुश्दी ने द एनचेंट्रेस ऑफ फ्लोरेंस, द ग्राउंड बिनिथ हर फीट, रोष, शालीमार द क्लाउन, दो साल आठ महीने, अट्ठाईस रातें और क्विक्सोट जैसे उपन्यास भी लिखे।
- सलमान रुश्दी ने तकरीबन 12 उपन्यास लिखे हैं।
- सलमान रुश्दी को ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ उपन्यास के लिए साल 1981 में बुकर अवार्ड मिला था।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
8 नवंबर का इतिहास : 1929 में आज ही के दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ था। वे 2002 से 2004 तक भारत के 7वें उप प्रधान मंत्री रहे हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-संस्थापकों में से एक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सदस्य हैं। लालकृष्ण आडवाणी 1998 से 2004 तक गृह मंत्री रहे। वह लोकसभा में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले विपक्ष के नेता भी हैं। अयोध्या राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने एक अग्रणी नेता की भूमिका निभाई थी। साल 2015 में आडवाणी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

लालकृष्ण आडवाणी को 31 मार्च, 2024 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
- 2016 में भारत सरकार ने बड़े नोटों का विमुद्रीकरण किया, इसमें 500 के साथ 1000 के नोटों का चलन बंद कर दिया गया था।
- 2008 में भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था।
- 1999 में राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था।
- 1990 में आयरलैंड में पहली महिला राष्ट्रपति बनी थीं।
- 1956 में संयुक्त राष्ट्र ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की थी।
- 1933 में अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलिन रुजवेल्ट ने 40 लाख लोगों का रोजगार देने के लिए सिविल वर्क्स एडमिनिस्ट्रेशन का गठन किया था।
बीते दिन के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
1. करेंट अफेयर्स 7 नवंबर : भारत-भूटान सीमा पर पहला इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट शुरू; पराली जलाने पर जुर्माना बढ़ा; अनिल प्रधान को तीसरा रोहिणी नैय्यर पुरस्कार

भारती एयरटेल ने लद्दाख के सीमावर्ती शहरों में 4जी नेटवर्क शुरू किया। भारत-जाम्बिया संयुक्त स्थायी आयोग का छठा सत्र आयोजित हुआ। वहीं, इस साल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के साथ-साथ ‘फिल्म बाजार के 18वें संस्करण’ का आयोजन होगा। पढ़ें पूरी खबर…
2. करेंट अफेयर्स 6 नवंबर : ट्रम्प का अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति बनना तय; ‘पीएम विद्यालक्ष्मी योजना’ को मंजूरी; महाराष्ट्र के नए DGP बने संजय वर्मा

‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा का निधन हुआ। नितिन गडकरी ने पुणे में जैन संग्रहालय और ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। वहीं, दिल्ली सरकार ने एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू किया। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





