करेंट अफेयर्स 8 जनवरी: भारत सरकार का 2025 कैलेंडर जारी, INS तुशील का पहला सफर पूरा हुआ; राजकोट में पहला विमेंस वनडे होगा

करेंट अफेयर्स 8 जनवरी:  भारत सरकार का 2025 कैलेंडर जारी, INS तुशील का पहला सफर पूरा हुआ; राजकोट में पहला विमेंस वनडे होगा

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • आजीविका
  • भारतीय युद्धपोत आईएनएस तुशिल ने अपनी पहली यात्रा पूरी की; भारत सरकार ने 2025 कैलेंडर जारी किया; पहला महिला वनडे मैच राजकोट में होगा

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के सबसे लेटेस्ट युद्धपोत INS तुशील ने अपनी पहली पोर्ट विजिट पूरी की। मालदीव के अपने समकक्ष से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। ट्रम्प ने जारी किया कनाडा को USA का हिस्सा दिखाने वाला नक्शा। भारत और आयरलैंड के बीच राजकोट में पहली बार खेला जाएगा वीमेंस वनडे मैच।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मालदीव के रक्षा मंत्री से भेंट: 8 से 10 जनवरी तक 3 दिन के भारत दौरे पर आए मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई।

मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून (बाएं) का स्वागत करते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून (बाएं) का स्वागत करते हुए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

  • इस दौरान दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच मालदीव की सेना को हथियार और बाकी डिफेंस उपकरण देने, जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज और डिफेंस प्रोजेक्ट्स जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत प्रवास के दौरान घासन गोवा और मुंबई भी जाएंगे।
  • चीन समर्थक माने जाने वाले मुहम्मद मुइज्जु नवंबर 2023 में मालदीव के राष्ट्रपति बने थे। राष्ट्रपति बनने के एक साल बाद मुइज्जु भारत के दौरे पर आए और कहा कि भारत से संबंध मालदीव के लिए महत्वपूर्ण हैं।

2. भारतीय युद्धपोत INS तुशील की पहली पोर्ट विजिट हुई: भारतीय नौसेना के सबसे नए गाइडेड मिसाइल युद्धपोत INS तुशील ने 7 जनवरी को अपनी पहली पोर्ट विजिट पूरी कर ली है।

डकार बंदरगाह पर खड़ा INS तुशील, भारत का सबसे लेटेस्ट गाइडेड मिसाइल युद्धपोत है।

डकार बंदरगाह पर खड़ा INS तुशील, भारत का सबसे लेटेस्ट गाइडेड मिसाइल युद्धपोत है।

  • INS तुशील पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल के डकार बंदरगाह पर पहुंचा और 3 दिन तक डकार में रहा।
  • शिप जब डकार पहुंचा तो वहां मौजूद 150 भारतीयों ने इसका स्वागत किया। साथ ही एक जॉइंट योग सेशन भी आयोजित किया गया।
  • इस दौरान शिप ने सेनेगल की नेवी के जहाज PHM नियानी के साथ मिलकर पैसेज एक्सरसाइज भी की।

3. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत सरकार का 2025 का कैलेंडर जारी किया: केंद्रीय सूचना प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 7 जनवरी को ‘जनभागीदारी से जनकल्याण’ थीम वाला भारत सरकार का कैलेंडर जारी कर दिया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (बीच में) ने रेलवे भवन, दिल्ली में सरकार का 2025 का कैलेंडर जारी किया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (बीच में) ने रेलवे भवन, दिल्ली में सरकार का 2025 का कैलेंडर जारी किया।

  • कैलेंडर की शुरुआत में आदर्श वाक्य ‘सर्वेषम् मंगलम भुयात’ है, जिसका अर्थ है ‘सभी का कल्याण’।
  • 13 भाषाओं में प्रकाशित यह कैलेंडर केंद्र सरकार के साल भर के कार्यक्रमों, योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताता है।
  • जनवरी से दिसंबर तक के इस कैलेंडर में हर महीने के लिए स्वच्छता, व्यायाम जैसे विषयों की थीम दी गई है।
  • जनजातीय गौरव दिवस और एकता दिवस जैसे दिनों का कैलेंडर में खास तौर पर जिक्र किया गया है।
  • हर साल सरकार ग्राम पंचायत के स्तर तक अपना सालाना कैलेंडर बंटवाती है।

4. 31 जनवरी को प्रयागराज में होगा ग्रीन महाकुंभ: प्रयागराज में कुंभ पर्व के दौरान 31 जनवरी को ग्रीन महाकुंभ का आयोजन होगा।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ के लिए बसाई गई कुंभ नगरी को साफ रखने के लिए स्वच्छता रथ यात्रा निकाली गई।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ के लिए बसाई गई कुंभ नगरी को साफ रखने के लिए स्वच्छता रथ यात्रा निकाली गई।

  • इसमें 1000 से ज्यादा एनवायरमेंट और वाटर कंजर्वेशन वर्कर्स शामिल होंगे।
  • इसे शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास आयोजित करेगा।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके मुख्य संरक्षक होंगे।
  • ग्रीन महाकुंभ में, प्रकृति, पर्यावरण, पानी और सफाई के मुद्दों पर नेशनल लेवल की बैठक होगी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. ट्रम्प ने कनाडा को अमेरिका में मिलाने की पेशकश की: 6 जनवरी को कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद ट्रम्‍प ने कनाडा को USA का हिस्‍सा दिखाते हुए नक्शा जारी किया।

डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'Truth' पर USA का यह नक्शा जारी किया, जिसमें कनाडा को USA का हिस्सा दिखाया गया।

डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Truth’ पर USA का यह नक्शा जारी किया, जिसमें कनाडा को USA का हिस्सा दिखाया गया।

  • 2015 से कनाडा के पीएम ट्रूडो की सरकार का कार्यकाल अक्टूबर 2024 तक था। उन्होंने कहा कि वह अगले चुनाव के लिए अच्छा विकल्प नहीं थे।
  • इस बीच अमेरिका के भावी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा को अमेरिका में मिलाने की पेशकश की।
  • इसके लिए उन्होंने कनाडा पर सैन्य कार्रवाई के बजाय आर्थिक प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। उनके इस बयान का ट्रूडो ने विरोध किया था।
  • अब ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर USA का नया नक्शा जारी किया है। इसमें USA के 51वें राज्य के तौर पर कनाडा को दिखाया गया है।

राज्य (STATE)

6. CAT जम्मू ने 4 सालों में रिकॉर्ड 15,537 मामलों का निपटारा किया: सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) की जम्मू ब्रांच ने रिकॉर्ड 15,537 मामलों का निपटारा किया है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (बाएं) ने CAT के चेयरमैन जस्टिस रणजीत मोरे से भेंट के बाद CAT से जुड़े आंकड़े बताए।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (बाएं) ने CAT के चेयरमैन जस्टिस रणजीत मोरे से भेंट के बाद CAT से जुड़े आंकड़े बताए।

  • केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने CAT के चेयरमैन जस्टिस रणजीत मोरे के साथ बैठक के बाद यह आंकड़े बताए।
  • 8 जून 2020 को, कोरोना के दौरान जम्मू में एक डिवीजन बेंच के साथ CAT की शुरुआत हुई थी। केंद्र सरकार ने 10 जनवरी 2023 को इसकी एक बेंच और बढ़ा दी। इन दोनों बेंचों में दो ज्यूडिशियल मेंबर और दो एडमिनिस्ट्रेटिव मेंबर हैं।
  • जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट में लंबित 11,792 मामलों को CAT में ट्रांसफर किया गया था। इनमें से 9,275 मामले और CAT में शुरू किए गए नए 8,745 मामलों में से 6,262 का निपटारा किया जा चुका है।

खेल (SPORTS)

7. इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 14 जनवरी से: इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट 14 जनवरी से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर हॉल में खेला जाएगा।

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु भारतीय खिलाड़ियों की टीम की अगुवाई करेंगे।

लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु भारतीय खिलाड़ियों की टीम की अगुवाई करेंगे।

  • भारत इस बार टूर्नामेंट में 20 खिलाड़ियों का दल उतारेगा। पिछले सीजन में भारत के 14 खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
  • लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु भारतीय दल की अगुआई करेंगे। चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी मेंस डबल्स में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।
  • इस टूर्नामेंट में ओलिंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन, एन से यंग और दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी शि यूकी जैसे खिलाड़ी भी खेलेंगे।
  • दो ओलिंपिक मेडल जीत चुकी पीवी सिंधु का शादी के बाद यह पहला इवेंट है। उन्होंने 22 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के वेंकट दत्ता साई से शादी की।

8. राजकोट में पहली बार होगा विमेंस वनडे: भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेली जाएगी।

भारत और आयरलैंड की टीमें 7 जनवरी को राजकोट पहुंचकर प्रैक्टिस मैच खेलना शुरू कर चुकी हैं।

भारत और आयरलैंड की टीमें 7 जनवरी को राजकोट पहुंचकर प्रैक्टिस मैच खेलना शुरू कर चुकी हैं।

  • 10 जनवरी को पहला वनडे खेला जाएगा। 12 और 15 जनवरी को बाकी 2 मुकाबले खेले जाएंगे।
  • आयरलैंड के खिलाफ मुकाबलों में हरमनप्रीत कौर की जगह स्मृति मंधाना कप्तानी करेंगी।
  • आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी गैबी लुईस करेंगी।
  • भारत ने पिछले दिनों वेस्टइंडीज को वनडे और टी-20 सीरीज में हराया था।

9. लखनऊ और बड़ौदा में होगी विमेंस प्रीमियर लीग: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन के लिए BCCI ने 2 वेन्यू फाइनल कर लिए हैं।

सभी 5 टीमों के कप्तान WPL की ट्रॉफी के साथ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु WPL सीजन-2 की चैंपियन है।

सभी 5 टीमों के कप्तान WPL की ट्रॉफी के साथ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु WPL सीजन-2 की चैंपियन है।

  • बड़ौदा और लखनऊ में 5 टीमों के बीच सभी मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट 6 या 7 फरवरी से शुरू हो सकता है।
  • बड़ौदा में सेकेंड फेज के मैच होंगे, जिनमें क्वालिफायर और फाइनल भी शामिल हैं।
  • BCCI ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) और बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) को उनके ग्राउंड पर मैच कराने की जानकारी दे दी है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

8 जनवरी का इतिहास

  • 1026 में महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया।
  • 1697 में ब्रिटेन में ईशनिंदा के आरोप में आखिरी बार मृत्युदंड दिया गया।
  • 1790 में अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को संबोधित किया।
  • 1942 में वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का जन्म हुआ।
  • 1952 में जॉर्डन का अपना संविधान लागू हुआ।
  • 1996 में फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा मितरां का 79 उम्र की आयु में पेरिस में निधन हुआ।

पिछले दिन के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें:

करेंट अफेयर्स 7 जनवरी: CBI का भारतपोल पोर्टल लॉन्च हुआ; इंडोनेशिया BRICS का पूर्ण सदस्य बना; स्टील इंडस्ट्री के लिए PLI स्कीम शुरू

अमित शाह ने CBI का बनाया BHARATPOL पोर्टल लॉन्च किया। ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा 8वां इंडसफूड 2025 एक्जीबिशन। इसके अलावा केंद्र सरकार ने स्टील उत्पादन के लिए PLI स्कीम जारी की और इंडोनेशिया BRICS समूह का पूर्ण सदस्य बन गया। विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें…

करेंट अफेयर्स 6 जनवरी:मोदी ने जम्मू रेल डिवीजन का उद्धाटन किया; बेंगलुरु में होगा एशिया का सबसे बड़ा एयर शो

केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए दो स्पेशल कैटेगरी के वीजा शुरू किए। पीएम मोदी ने नमो भारत रेल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड क्लास ओलिंपिक लेवल की शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]