The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 6 फरवरी: भारत 2027 में चंद्रयान-4 मिशन लॉन्च करेगा; फोर्ट विलियम का नाम बदलकर ‘विजय दुर्ग’ हुआ
[ad_1]
- कोई समाचार नहीं
- आजीविका
- India To Launch Chandrayaan 4 Mission In 2027; Fort William Renamed ‘Vijay Durg’
25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रहीम अल-हुसैनी इस्माइली मुसलमानों के नए धार्मिक लीडर होंगे। ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मार्कस स्टोयनिस ने वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया। वहीं, भारत को 2025 में मिलेगा S-400 का चौथा स्क्वाड्रन।
ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
साइंस एंड टेक (SCIENCE & TECH)
1. भारत 2027 में चंद्रयान-4 मिशन लॉन्च करेगा: भारत 2027 में चंद्रयान-4 मिशन लॉन्च करेगा। इसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से सैंपल इकट्ठा करना और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाना होगा।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज, 6 फरवरी को चंद्रयान-4 मिशन की जानकारी दी।
- चंद्रयान-4 में हेवीलिफ्ट LVM-3 रॉकेट के कम से कम दो अलग-अलग लॉन्च शामिल होंगे जो मिशन के पांच अलग-अलग कंपोनेंट्स को ले जाएंगे। इन्हें ऑर्बिट में इकट्ठा किया जाएगा।
- पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने चंद्रयान-4 (Chandrayaan-4) मिशन को मंजूरी दे दी है, जो 36 महीनों में पूरा किया जाएगा।
- इस मिशन के लिए सरकार ने 2104.06 करोड़ रुपए का फंड दिया है।
- इसमें चंद्रयान-4 स्पेसक्राफ्ट, LVM-3 के दो रॉकेट और चंद्रयान-4 से लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए स्पेस नेटवर्क और डिजाइन वेरिफिकेशन शामिल है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
2. रहीम अल-हुसैनी इस्माइली मुसलमानों के नए धार्मिक लीडर होंगे: रहीम अल-हुसैनी को आगा खान का उत्तराधिकारी घोषित किया गया है।

रहीम अल-हुसैनी अब दुनिया के करोड़ों इस्माइली मुसलमानों के नए धार्मिक लीडर होंगे।
- आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के मुताबिक, प्रिंस रहीम अल-हुसैनी आगा खान (V) को बुधवार को इस्माइली समुदाय का 50वां आध्यात्मिक नेता नामित किया गया।
- इससे पहले, इस्माइली मुसलमानों के धार्मिक और आध्यात्मिक नेता और अरबपति आगा खान का मंगलवार, 4 फरवरी को 88 साल की उम्र में पुर्तगाल में निधन हो गया था।
- आगा खान शिया इस्माइली मुसलमानों के 49वें वंशानुगत इमाम थे।
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
3. जनजाति संस्कृतिक समागम आज से शुरू: प्रयागराज के महाकुंभ में आज, 6 फरवरी से जनजाति संस्कृतिक समागम-2025 का आयोजन शुरू हुआ।

जनजाति संस्कृतिक समागम-2025 में देश भर से 15 हजार से अधिक आदिवासी हिस्सा लेंगे।
- 6 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी जनजातीय संस्कृति और परम्पराओं के संरक्षण का संकल्प लेंगे।
- इसका आयोजन वनसासी कल्याण आश्रम की ओर से किया जा रहा है।
- बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष घोषित किया गया है।
4. फोर्ट विलियम का नाम बदलकर ‘विजय दुर्ग’ किया गया: कोलकाता स्थित सेना की पूर्वी कमान के मुख्यालय ‘फोर्ट विलियम’ का नाम बदलकर ‘विजय दुर्ग’ कर दिया गया है।

फोर्ट विलियम का नाम इंग्लैंड के राजा विलियम तृतीय के नाम पर रखा गया था।
- फोर्ट विलियम का निर्माण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने साल 1781 में करवाया था।
- ये फैसला छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि के रूप में लिया गया है।
- यह किला ब्रिटिश साम्राज्य के पूर्वी भारत पर प्रभुत्व और शक्ति का प्रतीक माना जाता था।
- इसका निर्माण हुगली नदी के किनारे किया गया था, जिससे यह एक मजबूत सैन्य अड्डे के रूप में काम कर सके।
स्पोर्ट (SPORT)
5. ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मार्कस स्टोयनिस ने वनडे से रिटायरमेंट लिया: ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर मार्कस स्टोयनिस ने आज, 6 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

स्टोयनिस ने 2015 में डेब्यू किया था, जिसके बाद 71 वनडे मैच खेले।
- अब स्टोयनिस चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लेंगे।
- हालांकि, स्टोयनिस टी-20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया टीम से खेलते रहेंगे।
- वे साउथ अफ्रीका में चल रही SA20 लीग में डरबन सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हो गए थे।
- स्टोयनिस 2023 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं।
- वनडे में उन्होंने 1,495 रन बनाने के साथ-साथ 48 विकेट भी हासिल किए।
- स्टोयनिस ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2017 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 146 रनों की नाबाद पारी खेलकर किया।
- वे साल 2018-19 में टीम के लिए वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर थे।
6. टी-20 ICC रैंकिंग में अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर के बल्लेबाज बने: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ICC की टी-20 रैंकिंग में नंबर-2 पर पहुंच गए हैं।

ICC ने बुधवार, 5 फरवरी को नई टी-20 रैंकिंग जारी की। (अभिषेक शर्मा फाइल फोटो)
- इंग्लैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन के बाद अभिषेक ने 829 रेटिंग पॉइंट्स की छलांग लगाई।
- इस रैंकिंग में टॉप पर ट्रैविस हेड और तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा हैं।
- टी-20 की बॉलिंग रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती को तीन स्थान का फायदा हुआ है और अब वे 5वें से तीसरे स्थान (705 रेटिंग पॉइंट्स) पर आ गए हैं।
- वहीं, इंग्लैंड के राशिद खान 705 अंक के साथ दूसरे और वेस्टइंडीज के अकील हुसैन (707 अंक) पहले स्थान पर हैं।
- टी-20 की ऑलराउंडर्स रैंकिंग के टॉप-10 में बदलाव नहीं हुआ है और भारत के हार्दिक पंड्या 251 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर बने हैं।
डिफेंस (DEFENCE)
7. भारत को 2025 में मिलेगा S-400 का चौथा स्क्वाड्रन: भारत को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा स्क्वाड्रन साल 2025 के अंत तक मिल सकता है।

एयरफोर्स ने जुलाई 2024 में एक थिएटर लेवल की वॉर प्रैक्टिस की थी। इसमें एस-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम की क्षमताओं को जांचा गया था।
- दिसंबर, 2025 तक S-400 स्क्वाड्रन (चौथा) भारत आ जाएगा।
- वहीं, पांचवां और अंतिम स्क्वाड्रन 2026 में मिलने की उम्मीद है।
- भारत और रूस के बीच 2018 में S-400 के पांच स्क्वाड्रन के लिए 35 हजार करोड़ की डील फाइनल हुई थी।
- इसमें से 3 स्क्वाड्रन चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात हैं, जबकि 2 का आना बाकी है।
- S-400 स्क्वाड्रन में 16 व्हीकल शामिल होते हैं, जिनमें लॉन्चर, रडार, कंट्रोल सेंटर और सहायक वाहन शामिल हैं।
- यह 600 किमी दूर टारगेट को ट्रैक कर लेता है और टारगेट हिट करने की रेंज 400 किमी है।

नेशनल (NATIONAL)
8. OpenAI के CEO से मिले IT मिनिस्टर वैष्णव: IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने OpenAI के CEO सैम अल्टमैन से मुलाकात की और AI स्टैक – GPU, मॉडल और ऐप्स बनाने की भारत की स्ट्रैटजी पर चर्चा की।

अश्विनी वैष्णव (बाएं) ने बुधवार, 5 फरवरी अपने X हैंडल पर इस बात की जानकारी दी।
- OpenAI ने नवंबर 2022 में दुनिया के लिए ChatGPT अनवील किया था।
- म्यूजिक और पोएट्री लिखने से लेकर निबंध लिखने तक, ChatGPT बहुत सारे काम कर सकता है।
- यह एक कन्वर्सेशनल AI है, जो आपको इंसानों की तरह जवाब देता है।
9. 10 फरवरी को होगी परीक्षा पे चर्चा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी सुबह 11 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ के 8वें संस्करण में स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स से बातचीत करेंगे।

इस साल यह इवेंट एक नए इंटरेक्टिव फॉर्मेट में होगा और पीएम मोदी के साथ कई सेलिब्रिटीज भी हिस्सा लेंगे।
- पूरा इवेंट 8 एपिसोड में बांटा जाएगा।
- इनमें अलग-अलग फील्ड की कुल 12 हस्तियां बच्चों के सवालों के जवाब देंगी।
- परीक्षा पे चर्चा 2025 में इस साल भारत और विदेशों से 3.30 करोड़ से ज्यादा स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है।
- PPC 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 14 दिसंबर 2024 को शुरू हुआ था और 14 जनवरी 2025 को बंद हुआ।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
6 फरवरी का इतिहास:
- 1971 में अपोलो-14 लॉन्चिंग के करीब एक हफ्ते बाद चंद्रमा पर लैंड हुआ था। इस मून मिशन पर तीन लोग एलन शेफर्ड, स्टुअर्ट रूसा और एडगर मिशेल गए थे, जिन्होंने चांद की सैर की थी।
- 2017 में वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी थीं ।
- 2007 में अमेरिका के इमोरी यूनिवर्सिटी में दलाई लामा प्रोफेसर नियुक्त हुए थे।
- 1999 में कोलकाता में देश का पहला पेसमेकर बैंक खुला था।
- 1994 में पाकिस्तान में सार्वजनिक फांसी पर प्रतिबंध लगा था।
- 1987 में जस्टिस मैरी गॉडरन ऑस्ट्रेलिया की हाईकोर्ट में जज बनने वालीं पहली महिला बनीं।
पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
करेंट अफेयर्स 5 फरवरी:’इक होर अश्वत्थामा’ पुस्तक साहित्य अकादमी 2024 के लिए चयनित; UNHRC से बाहर हुआ अमेरिका

टेनिस प्लेयर सिमोना हालेप ने संन्यास लिया। गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC लागू करने के लिए कमेटी का गठन हुआ। वहीं, इस्माइली मुस्लिमों के धार्मिक लीडर आगा खान का निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





