करेंट अफेयर्स 5 फरवरी: ‘इक होर अश्वत्थामा’ पुस्तक साहित्य अकादमी 2024 के लिए चयनित; UNHRC से बाहर हुआ अमेरिका

करेंट अफेयर्स 5 फरवरी:  ‘इक होर अश्वत्थामा’ पुस्तक साहित्य अकादमी 2024 के लिए चयनित; UNHRC से बाहर हुआ अमेरिका

[ad_1]

  • कोई समाचार नहीं
  • आजीविका
  • The Book ‘ik Hor Ashwatthama’ Got The Sahitya Akademi 2024; America Pulled Out Of UNHRC,Ik Hor Ashwthama, Ik Hor Ashwthama Book, Chaman Arora, Sahitya Akadami, UNHRC, America, US

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टेनिस प्लेयर सिमोना हालेप ने संन्यास लिया। गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC लागू करने के लिए कमेटी का गठन हुआ। वहीं, इस्माइली मुस्लिमों के धार्मिक लीडर आगा खान का निधन हुआ।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…

निधन (DEATH)

1. आकाशवाणी के न्यूज रीडर वेंकटरमण का निधन हुआ: 4 फरवरी को आकाशवाणी के न्यूज रीडर एस. वेंकटरमन का निधन हो गया।

लंबी बीमारी के चलते 102 वर्ष की उम्र में चेन्नई में वेंकटरमण का निधन हुआ।

लंबी बीमारी के चलते 102 वर्ष की उम्र में चेन्नई में वेंकटरमण का निधन हुआ।

  • वेंकटरमण पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 15 अगस्त, 1947 को भारत के स्वतंत्रता की ऐतिहासिक खबर को तमिल में दिल्ली से प्रसारित कर देश की जनता को सुनाई थी। उन्होंने इस खबर समाचार रेडियो सीलोन पर सुबह 5:45 बजे प्रसारित किया था।
  • वेंकटरमण को स्‍वतंत्रता की सबसे पहले खबर देने पर, 1997 में आकाशवाणी द्वारा विशेष सम्मान दिया गया था।
  • आकाशवाणी में वेंकटरमण ने लगातार 64 साल तक काम किया।
  • शुरुआत में वे एक स्क्रीनप्ले राइटर थे, लेकिन बाद में वे नई दिल्ली में तमिल समाचार विभाग से जुड़े और आकाशवाणी के समाचार अनुभाग का हिस्सा बने।

2. इस्माइली मुस्लिमों के धार्मिक लीडर आगा खान का निधन: इस्माइली मुसलमानों के धार्मिक और आध्यात्मिक नेता और अरबपति आगा खान का 4 फरवरी को निधन हो गया।

आगा खान फाउंडेशन ने 4 फरवरी को बताया कि शिया इस्माइली मुसलमानों के 49वें वंशानुगत इमाम आगा खान चतुर्थ का पुर्तगाल में निधन हो गया।

आगा खान फाउंडेशन ने 4 फरवरी को बताया कि शिया इस्माइली मुसलमानों के 49वें वंशानुगत इमाम आगा खान चतुर्थ का पुर्तगाल में निधन हो गया।

  • आगा खान 88 साल के थे और इनकी 3 बेटे और 1 बेटी है।
  • उनके उत्तराधिकारी की घोषणा बाद में की जाएगी।
  • आगा खान का असली नाम प्रिंस शाह करीम अल हुसैनी था।
  • उनका जन्म 13 दिसंबर, 1936 को जिनेवा में हुआ था और उन्होंने अपना बचपन केन्या के नैरोबी में बिताया।
  • 19 अक्टूबर 1957 को तंजानिया के दार-एस-सलाम में उन्हें आधिकारिक रूप से आगा खान चतुर्थ की उपाधि दी गई।
  • आगा खान के अनुयायी उन्हें पैगंबर मुहम्मद का वंशज मानते थे।
  • उनके पास ब्रिटिश, फ्रांसीसी, स्विस और पुर्तगाली नागरिकता थी।

स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)

3. गुजरात में भी UCC लागू करने की तैयारी: उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में भी जल्द यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो सकता है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 4 फरवरी को मसौदा तैयार करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 4 फरवरी को मसौदा तैयार करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की।

  • सुप्रीम कोर्ट की रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
  • इसके अलावा, कमेटी में 4 सदस्य होंगे।
  • कमेटी 45 दिनों में राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर UCC लागू करने का फैसला लिया जाएगा।
  • समिति रिपोर्ट तैयार करने के लिए मुस्लिम समुदाय और दूसरे धार्मिक नेताओं से भी मुलाकात करेगी।
  • उत्तराखंड आजादी के बाद देश का पहला राज्य बना है जहां 27 जनवरी को UCC लागू किया गया।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. अमेरिका से डिपोर्ट 104 इंडियन्स भारत पहुंचे: अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे 205 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है, जिनमें से 104 लोगों को लेकर US मिलिट्री का विमान C-17 अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है।

भारतीय समय के मुताबिक 4 फरवरी की सुबह 3 बजे अमेरिका से यह विमान रवाना किया गया था।

भारतीय समय के मुताबिक 4 फरवरी की सुबह 3 बजे अमेरिका से यह विमान रवाना किया गया था।

  • यह पहली बार है जब अमेरिका अप्रवासियों को भेजने के लिए सैन्य विमान का इस्तेमाल कर रहा है।
  • डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद अवैध तरीके से रह रहे बाहरी लोगों को डिपोर्ट करने के आदेश दिए थे।
  • भारत वापस होने वालों में हरियाणा के 33 और पंजाब के 30 और चंडीगढ़ के 2 लोग हैं।
  • इसके अलावा कुछ परिवार भी हैं, जिनमें 8 से 10 साल के बच्चे भी हैं।

5. स्पेन में काम के घंटे घटाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी: स्पेन की सरकार ने कर्मचारियों के हफ्ते में काम के घंटों में कटौती करने का फैसला किया है।

मंगलवार, 4 फरवरी को कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक में लेबर मिनिस्टर योलांडा डियाज ने इसे लेकर प्रस्ताव पेश किया।

मंगलवार, 4 फरवरी को कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक में लेबर मिनिस्टर योलांडा डियाज ने इसे लेकर प्रस्ताव पेश किया।

  • इस प्रस्ताव में हर हफ्ते काम के घंटों को 40 से घटाकर 37.5 घंटे करने का फैसला लिया गया है।
  • इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है और अब इसे संसद में पेश किया जाएगा।
  • एम्पलॉयर्स एसोसिएशन यानी नौकरी देने वाले कंपनियों के संगठन ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था।
  • विरोध के बावजूद भी लेबर मिनिस्टर डियाज और स्पेन सरकार में डिप्टी पीएम ने इसे पेश किया।
  • डियाज स्पेन की कट्टर वामपंथी पार्टी सुमार की नेता है, स्पेन की गठबंधन सरकार का हिस्सा है।

6. यूनाइटेड नेशन्स ह्यूमन राइट काउंसिल (UNHRC) से बाहर हुआ अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 4 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद यानी UNHRC से अमेरिका को बाहर करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर साइन किए।

साथ ही ट्रम्प ने फिलिस्तीनियों के लिए मुख्य संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी यानी UNRWA से बाहर करने का आदेश दिया है।

साथ ही ट्रम्प ने फिलिस्तीनियों के लिए मुख्य संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी यानी UNRWA से बाहर करने का आदेश दिया है।

  • इसके अलावा, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के अन्य संगठनों, जैसे संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यानी UNESCO में भी अमेरिका की भागीदारी की समीक्षा का निर्देश दिया है।
  • UNHRC की स्थापना 15 मार्च 2006 को हुई थी, जिसका उद्देश्य विश्वभर में मानवाधिकारों की सुरक्षा और संरक्षण करना और उनका उल्लंघन रोकने के लिए कदम उठाना है।
  • UNHRC का हेडक्वार्टर जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।
  • परिषद में 47 सदस्य देश हैं और इन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा चुना जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी यानी UNRWA की स्थापना 8 दिसंबर 1949 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी।
  • UNRWA का हेडक्वार्टर अम्मान (जॉर्डन) और गाजा में स्थित है।

स्पोर्ट (SPORT)

7. टेनिस प्लेयर सिमोना हालेप ने संन्यास लिया: 2 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन रहीं रोमानिया की सिमोना हालेप ने टेनिस से संन्यास ले लिया है।

हालेप ने मंगलवार, 4 फरवरी को रोमानिया में ट्रांसिल्वेनिया ओपन के पहले दौर में हार के बाद संन्यास की घोषणा कर दी। उन्हें इटली की लूसिया ब्रॉन्जेटी ने 6-1, 6-1 से हराया।

हालेप ने मंगलवार, 4 फरवरी को रोमानिया में ट्रांसिल्वेनिया ओपन के पहले दौर में हार के बाद संन्यास की घोषणा कर दी। उन्हें इटली की लूसिया ब्रॉन्जेटी ने 6-1, 6-1 से हराया।

  • 26 साल की सिमोना को पिछले महीने आयोजित साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलिया ओपन में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी।
  • वे घुटने और कंधे में दर्द के कारण मेलबर्न में आयोजित इस टूर्नामेंट के क्वालिफाइंग राउंड से ही बाहर हो गई थीं।
  • हालेप पर अक्टूबर 2022 को डोपिंग के कारण बैन भी लगा था।
  • हालेप 2017 में पहली बार वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंची थी। फिलहाल, वे 870वें स्थान पर हैं।

नेशनल (NATIONAL)

8. ‘इक होर अश्वत्थामा’ पुस्तक को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024: केंद्र सरकार ने साल 2024 का साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार दिवंगत चमन अरोड़ा को उनकी पुस्‍तक इक होर अश्‍वथामा’ के लिए दिए जाने की घोषणा की है।

साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने दिवंगत चमन अरोड़ा को डोगरी में उनकी पुस्तक ‘इक होर अश्वत्थामा’ (लघु कथाएं) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 को मंजूरी दी।

साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने दिवंगत चमन अरोड़ा को डोगरी में उनकी पुस्तक ‘इक होर अश्वत्थामा’ (लघु कथाएं) के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 को मंजूरी दी।

  • किताब का चयन तीन सदस्यों वाली निर्णायक समिति ने सर्वसम्मति से किया।
  • पुरस्कार एक कास्केट में दिया जाएगा, जिसमें एक ताम्र-पट्टिका और 1,00,000 रुपए होंगे।
  • ये पुरस्कार 8 मार्च, 2025 को दिल्ली के एक समारोह में दिया जाएगा।
  • साल 2024 के साहित्य अकादमी पुरस्कार में हिंदी भाषा के लिए कवयित्री गगन गिल को सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें यह पुरस्कार उनकी रचना ‘मैं जब तक आई बाहर’ के लिए मिला।
  • वहीं, अंग्रेज़ी भाषा के लिए ईस्टरिन किरे को यह पुरस्कार मिला।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

5 फरवरी का इतिहास:

  • 2008 में आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी का निधन हुआ था। साठ के दशक में मशहूर रॉक बैंड बीटल्स के सदस्यों के साथ ही वे कई बड़ी हस्तियों के आध्यात्मिक गुरु थे।
  • 1917 में मैक्सिको का मौजूदा संविधान लागू हुआ।
  • 1916 में हिंदी और संस्कृत के महान कवि जानकी बल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ था।
  • 1900 में अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पनामा नहर संधि हुई।
  • 664 में प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु ह्वेनसांग का निधन हुआ था। ह्वेनसांग हर्षवर्धन के शासन काल में भारत आए थे।

पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…

करेंट अफेयर्स 4 फरवरी: 13 फरवरी को ट्रम्प से मिल सकते हैं पीएम मोदी; चीन ने अमेरिका पर लगाया टैरिफ

पीएम मोदी 11 और 12 फरवरी को फ्रांस के दौरे पर होंगे। 13 फरवरी को ट्रम्प से भी मुलाकात हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ के फैसले को टाला। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]