The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 4 नवंबर: अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 7वां सत्र शुरू हुआ; भारत और अल्जीरिया ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए MoU साइन किए
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 7वां सत्र शुरू; भारत और अल्जीरिया ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। पहले एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में होगा। वहीं यूपी, पंजाब और केरल में उपचुनाव की तारीख बदली।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का 7वां सत्र शुरू हुआ : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज यानी 4 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 7वां सत्र शुरू हुआ। इस सत्र में भारत को अध्यक्ष और फ्रांस को सह-अध्यक्ष चुना गया है। इस सत्र में 120 से अधिक देश और ग्लोबल पार्टनर्स शामिल हुए।

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री और ISA के अध्यक्ष प्रह्लाद जोशी ने अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सभा के 7वें सत्र को संबोधित किया।
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) उन देशों का एक अंतरराष्ट्रीय समूह है, जो कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच स्थित है।
- ये सौर संसाधन संपन्न देश हैं जिन्हें सनशाइन देश कहा जाता है।
- ISA एक संधि-आधारित अंतर सरकारी संगठन है, जिसका उद्देश्य सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बदलाव लाना है।
- इसका उद्देश्य सौर ऊर्जा, एक स्वच्छ, जलवायु-अनुकूल और नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन पर जोर देते हुए ऊर्जा सुरक्षा हासिल करना है।
- इसे भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2015 में पेरिस, फ्रांस में COP-21 में लॉन्च किया था।
- इसका हेडक्वार्टर हरियाणा, भारत के गुरुग्राम में है।
- ISA को सोलर पॉलिसीज और एप्लिकेशन्स के लिए अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी भी कहा जाता है।
- लगभग 120 से अधिक देशों ने ISA फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का पहला सम्मेलन 2018 में पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
2. विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार 4 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर है, जो क्वींसलैंड स्टेट में मौजूद है। जयशंकर अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में रविवार, 3 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं।

जयशंकर ने ब्रिस्बेन में क्वींसलैंड के गवर्नर जीनेट यंग से भी मुलाकात की।
- यह क्वींसलैंड राज्य के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने, व्यापार को बढ़ावा देने, शैक्षिक संबंधों को बढ़ावा देने में योगदान देगा।
- साथ ही इससे प्रवासी समुदाय की सेवा करने में योगदान मिलेगा।
- ये ऑस्ट्रेलिया में भारत का चौथा वाणिज्य दूतावास है।
- बाकी तीन सिडनी, मेलबर्न और पर्थ में हैं।
- विदेश मंत्री ने 4 नवंबर को ब्रिस्बेन के रोमा स्ट्रीट पार्कलैंड्स में महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
- इस यात्रा के दौरान, जयशंकर कैनबरा में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वोंग के साथ 15वें फॉरेन मिनिस्टर्स फ्रेमवर्क डायलॉग (FMFD) की सह-अध्यक्षता करेंगे।
- वे ऑस्ट्रेलियाई पार्लियामेंट हाउस में दूसरे रायसीना डाउन अंडर के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण देंगे।
- उनका ऑस्ट्रेलियाई नेताओं, सांसदों, व्यापारिक समुदाय, मीडिया और थिंक टैंकों से बातचीत करने का कार्यक्रम है।
- ऑस्ट्रेलिया से जयशंकर सिंगापुर जाएंगे, जहां वे आसियान-भारत थिंक टैंक नेटवर्क के 8वें गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
एग्रीमेंट (AGREEMENT)
3. भारत और अल्जीरिया ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर MoU साइन किए : भारत और अल्जीरिया ने 4 नवंबर को द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर MoU साइन किए। इस समझौते से दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी और रणनीतिक हितों को बढ़ावा मिलेगा। इसका उद्देश्य द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए मेक इन इंडिया के तहत टेक्नोलॉजी का आदान-प्रदान करना है।

सेना और अधिकारियों की मौजूदगी में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और पीपुल्स नेशनल आर्मी के चीफ ऑफ स्टाफ सईद चनेगृहा ने समझौते पर साइन किए।
- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान 31 अक्टूबर से अल्जीरिया की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं।
- 1 नवंबर 1954 की क्रांति की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सैन्य परेड समारोह में जनरल चौहान को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
- अल्जीरिया को आधिकारिक तौर पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ अल्जीरिया कहा जाता है।
- यह उत्तरी अफ्रीका का एक देश है।
- अल्जीरिया उत्तर पूर्व में ट्यूनीशिया से, पूर्व में लीबिया, दक्षिण पूर्व में नाइजर, दक्षिण पश्चिम में माली, मॉरिटानिया और पश्चिमी सहारा में मोरक्को और उत्तर में भूमध्य सागर से घिरा हुआ है।
- इसे उत्तरी अफ्रीका के माघरेब क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है
- इसकी राजधानी अल्जीयर्स है।
- यहां की आधिकारिक मुद्रा अल्जीरियाई दीनार है।
- अल्जीरिया की दो आधिकारिक भाषा है – अरबी और तमाजाइट।
- अल्जीरिया के मौजूदा राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने और प्रधान मंत्री नादिर लारबाउई हैं।
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
4. यूपी, पंजाब, केरल में उपचुनाव की तारीख बदली : उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदल गई है। चुनाव आयोग ने 4 नवंबर को बताया कि तीनों राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी विधानसभा उपचुनावों के रिजल्ट 23 नवंबर को ही आएंगे।

- चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की 9, पंजाब की 4 और केरल की 1 विधानसभा सीट पर अब 20 नवंबर को वोटिंग होगी।
- तारीखों में बदलाव भाजपा, कांग्रेस, RLD और बसपा की मांग पर किया गया है।
- इन पार्टियों का कहना था कि 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व है।
- वहीं, केरल में 13 से 15 नवंबर तक कलपाथि रास्थोलसेवम मनाया जाएगा।
- इन पर्व के चलते वोटिंग पर असर पड़ता।
- 20 नवंबर को ही महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं।
- इसके अलावा महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट और उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर भी 20 नवंबर को उपचुनाव होंगे।

समिट (SUMMIT)
5. पहले एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में होगा : भारत सरकार, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ (IBC) के सौजन्य से 5 और 6 नवंबर को नई दिल्ली में पहले एशियाई बौद्ध शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। 3 नवंबर को संस्कृति मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। इस सम्मेलन का थीम ‘एशिया को सुदृढ़ करने में बुद्ध धम्म की भूमिका (Role of Buddha Dhamma in Strengthening Asia)’ है।

पीएम मोदी 17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अभिधम्म दिवस समारोह में भाग लिया था।
- अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ में एशिया के विभिन्न बौद्ध परंपराओं के विद्वान बौद्ध समुदाय की समकालीन चुनौतियों के समाधान पर चर्चा करेंगे।
- सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
- बौद्ध धर्म के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास में भारत और एशिया का विशिष्ट स्थान है।
- यह शिखर सम्मेलन एशिया में बुद्ध धम्म की विविध परंपराओं को साथ लाने का अनूठा अवसर है।
- ये सम्मेलन एशिया भर के विभिन्न परम्पराओं से बौद्ध ‘संघ’ के लीडर्स, विद्वानों, विशेषज्ञों और अनुयायियों को एक साथ लाएगा।
- इसका उद्देश्य बौद्ध धर्म की समझ को बढ़ावा देना है।
- साथ ही बौद्ध समुदाय के सामने आने वाली समकालीन चुनौतियों का समाधान करना है।
- इसके अलावा समिट में ‘एशिया को जोड़ने वाला धम्म सेतु के रूप में भारत (India as the Dhamma Setu connecting Asia)’ थीम पर एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
- पिछले साल जापान, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका और नेपाल सहित 11 देशों के बौद्ध विद्वानों ने 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक भारत के प्रमुख बौद्ध स्थलों का दौरा किया था।
- साथ ही देश में बौद्ध धर्म के समृद्ध इतिहास और संस्कृति के बारे में जानने के लिए विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया था।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
4 नवंबर का इतिहास : 2008 में आज ही के दिन अमेरिका के 44वें और पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। वे यह पद ग्रहण करने वाले अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी थे। ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में लगातार दो कार्यकाल (2009-2017) संभाले। 2009 में राष्ट्रपति पद संभालने के वक्त ओबामा की उम्र 47 साल थी। इससे पहले वे साल 2005-08 तक इलनॉयस से सीनेटर रह चुके थे। उनका जन्म साल 1961 में हवाई में हुआ था।

राष्ट्रपति बनने के 9 महीने बाद ही उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- 2002 में चीन ने आसियान देशों के साथ मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर साइन किया था।
- 2000 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र संघ में परमाणु हथियारों या अन्य परमाणु विस्फोटक उपकरणों के लिए विखंडनीय सामग्री के उत्पादन पर रोक संबंधी जापान का प्रस्ताव पारित हुआ था।
- 1984 में ओ बी अग्रवाल एमेच्योर स्नूकर के विश्व चैंपियन बने थे।
- 1954 में दार्जिलिंग में हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान की स्थापना हुई थी।
- 1924 में वायोमिंग की नेली टेलो रॉस संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली महिला गवर्नर चुनी गई थीं।
- 1911 में अफ्रीकी देश मोरक्को और कांगो को लेकर फ्रांस तथा जर्मनी के बीच समझौते पर साइन किए थे।
- 1856 में जेम्स बुकानन अमेरिका के 15वें राष्ट्रपति बने थे।
- 1822 में दिल्ली में जल आपूर्ति योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ हुआ था।
बीते दिन के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
करेंट अफेयर्स 2 नवंबर : भारत का पहला मून-मार्स एनालॉग मिशन शुरू; जापान और यूरोपियन यूनियन में डिफेंस और सिक्योरिटी पार्टनरशिप हुई

भारत का पहला चंद्रमा और मंगल का एनालॉग मिशन शुरू हुआ। पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, ब्राजील में G-20 की बैठक में शामिल हुए। जापान और यूरोपियन यूनियन में रक्षा समझौता हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
करेंट अफेयर्स 1 नवंबर : भारतीय सैनिक युद्धाभ्यास के लिए अमेरिका, इंडोनेशिया पहुंचे; ड्रोन दीदी योजना के लिए 1261 करोड़ मंजूर

भारत के सैनिक इंडोनेशिया और अमेरिका के साथ युद्धाभ्यास करेंगे। पीएम मोदी की शुरू की गई ड्रोन दीदी योजना के लिए गाइडलाइन जारी हुईं। लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में भारतीय सेना की गश्त शुरू हुई। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया