The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 30 नवंबर: मासातो कांडा एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष बने; गुजराती हैंडीक्राफ्ट ‘घरचोला’ को GI-टैग, DGP-IG का 59वां सम्मेलन शुरू
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- गुजराती हस्तशिल्प ‘घरचोला’ को मिला जीआई टैग; डीजीपी आईजी का 59वां सम्मेलन शुरू; ‘मसातो कांडा’ एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष बने
55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नई दिल्ली में होगा ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव 2024’ का आयोजन। वहीं, BCCI ने टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी लॉन्च की। गृह मंत्री अमित शाह ने DGP और IG के सम्मेलन का उद्घाटन किया।
कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)
1. गुजराती हैंडीक्राफ्ट ‘घरचोला’ को मिला GI टैग : 29 नवंबर को गुजरात की सांस्कृतिक हस्तशिल्प विरासत ‘घरचोला’ को भारत सरकार से GI टैग मिला। GI टैग यानी भौगोलिक संकेतक किसी इलाके की खासियत वाले प्रोडक्ट्स को दिया जाता है। हैंडीक्राफ्ट सेक्टर में गुजरात को मिलने वाला यह 23वां GI टैग है। इसके अलावा दूसरे सेक्टर्स में गुजरात को अब तक सिर्फ 4 टैग मिले हैं।

गुजरात के ‘घरचोला हस्तशिल्प’ को नई दिल्ली में आयोजित ‘GI & बियॉन्ड – विरासत से विकास तक’ कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने भौगोलिक संकेत (GI) टैग से सम्मानित किया।
- घरचोला का मतलब होता है- ‘घर पर पहना जाने वाला कपड़ा।’ यहां घर असल में दुल्हन का नया घर माना जाता है, जबकि चोला वह कपड़ा है जिसे पहनकर वह उस घर में प्रवेश करती है।
- घरचोला साड़ी गुजराती शादियों का बहुत खास हिस्सा है। यह कॉटन या सिल्क से बनाया जाता है।
- इस पर जरी का काम किया जाता है और मोर, कमल, फूल पत्तियों की आकृतियां बनाई जाती हैं।
- घरचोला बनाने की शुरुआत गुजरात के खंभात जिले से हुई थी।
- इस साड़ी की पहचान इसके ग्रिड पैटर्न से की जाती है।
- ‘वस्तुओं का भौगोलिक सूचक’ (पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम 1999 के तहत तहत देश में प्रोडक्ट्स के GI-टैग का रजिस्ट्रेशन होता है।
- GI-टैग का रजिस्ट्रेशन 10 सालों के लिए होता है। इसके बाद इसे रिन्यू किया जा सकता है।
उद्घाटन (INAUGURATION)
2. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने DGP-IG के 59वें अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया : अमित शाह ने 29 नवंबर, 2024 को देश भर के पुलिस महानिदेशक (DGP) और पुलिस महानिरीक्षक (IG) के 59वें अखिल भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय सम्मेलन 29 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में हो रहा है। पीएम मोदी 30 नवंबर और 1 दिसंबर 2024 को इसमें हिस्सा लेंगे।

अमित शाह ने सम्मेलन के दौरान ओडिशा में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले थानों को पुरस्कृत किया।
- पहली बार ओडिशा, DGP-IG सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
- 58वां DGP-IG सम्मेलन 6 और 7 जनवरी 2024 को राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया गया था।
- यह सम्मेलन देश की इन्टर्नल सिक्योरिटी पर बातचीत करने के लिए एक प्लेटफॉर्म के तरह काम करता है।
- सम्मेलन में उग्रवाद, तटीय सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी रणनीति, साइबर क्राइम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट्स जैसी चुनौतियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है।
- सम्मेलन के अंतिम दिन पीएम मोदी बेस्ट पुलिस ऑफिसर्स को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पुरस्कार देंगे।
- यह सम्मेलन अब तक गुवाहाटी (असम), कच्छ के रण (गुजरात), हैदराबाद (तेलंगाना), ग्वालियर,(मध्य प्रदेश), स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (गुजरात), पुणे (महाराष्ट्र), लखनऊ (उत्तर प्रदेश), नई दिल्ली और जयपुर (राजस्थान) में आयोजित किया जा चुका है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
3. एशियाई विकास बैंक के 11वें अध्यक्ष बने मासातो कांडा : एशियाई विकास बैंक (ADB) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने 28 नवंबर, 2024 को जापान के मासातो कांडा को बैंक का 11वां अध्यक्ष चुना है। इन्हें ‘मिस्टर येन’ के नाम से जाना जाता है। वे मौजूदा अध्यक्ष मासात्सुगु असाकावा की जगह लेंगे, जो 23 फरवरी, 2025 को अपना पद छोड़ रहे हैं।

59 वर्षीय मासातो कांडा अभी जापान के प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के विशेष सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं।
- मासातो कांडा 24 फरवरी, 2025 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
- ADB अध्यक्ष का कार्यकाल 5 साल का होता है और उन्हें दोबारा चुना जा सकता है।
- मासातो कांडा 23 नवंबर, 2026 तक ADB अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे।
- ADB का बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, ADB के अध्यक्ष का चुनाव करता है। सदस्य देशों के वित्त मंत्री, ADB बोर्ड में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, ADB के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं और अजय सेठ वैकल्पिक गवर्नर हैं।
- अध्यक्ष के चुनाव के लिए सदस्य देश मतदान करते हैं और हर सदस्य देश के वोट की वैल्यू ADB में उसके इक्विटी शेयर के समानुपातिक होती है।
- जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका ADB के सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं,और दोनों की इक्विटी हिस्सेदारी 15.6% है।
- चीन 6.4% के साथ तीसरा और भारत 6.3% शेयरों के साथ चौथा सबसे बड़ा शेयरहोल्डर है।
- इस प्रकार, जापान के वोट का मूल्य 15.6% होगा, जबकि भारत के वोट का मूल्य 6.3% होगा।
- ADB के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार को बहुमत पाना होता है।
- पश्चिमी देशों के बीच आपसी समझ के कारण, 1966 में इसकी स्थापना के बाद से ही एक जापानी को ADB का अध्यक्ष चुना जाता रहा है।
- एशियाई विकास बैंक (ADB) दुनिया भर में स्थापित बहुपक्षीय विकास बैंकों में से एक है।
- यह बैंक विकास के लिए सदस्य देशों को कर्ज देता है और गरीबी उन्मूलन में मदद करता है।
- ADB में 69 सदस्य देश हैं।
- इसका मुख्यालय ‘मंडलुयोंग सिटी, मेट्रो मनीला, फिलीपींस’ में है।
इवेंट (EVENT)
4. नई दिल्ली में होगा ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव 2024’ का आयोजन : भारत सरकार ने 6 से 8 दिसंबर, 2024 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘अष्टलक्ष्मी महोत्सव’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। 29 नवंबर को केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसकी घोषणा की। ये महोत्सव भारत के आठ पूर्वोत्तर राज्यों पर केंद्रित होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 6 दिसंबर 2024 को अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
- इस अवसर पर सभी पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे और उद्घाटन समारोह के दौरान एक स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा।
- असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा पूर्वोत्तर के 8 राज्य हैं।
- पहले पूर्वोत्तर क्षेत्र में 7 राज्य शामिल थे और इन्हें सात बहनें(सेवन सिस्टर्स) कहा जाता था।
- सिक्किम को 2002 में पूर्वोत्तर परिषद का सदस्य बनाया गया और पूर्वोत्तर राज्यों को संदर्भित करने के लिए सेवन सिस्टर्स शब्द का इस्तेमाल होना बंद हो गया।
- अष्टलक्ष्मी नाम देवी लक्ष्मी के आठ अवतारों के नाम पर रखा गया है।
- महोत्सव का मकसद पूर्वोत्तर भारत और देश के बाकी हिस्सों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक अंतर को कम करना है।
- इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तशिल्प के लाइव शो, तकनीकी सेशन और इन्वेस्टमेंट जैसे इवेंट होंगे।
- इसमें ग्रामीण हाट बाजार भी लगाई जाएगी, जिसमें पूर्वोत्तर के 320 किसानों और कारीगरों की कलाकृतियां शामिल होंगी।
स्पोर्ट (SPORT)
5. BCCI ने टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी लॉन्च की : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 29 नवंबर को टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी लॉन्च की। यह जर्सी मशहूर जर्मन स्पोर्ट्सवियर कंपनी एडिडास ने बनाई है।

BCCI ने नई जर्सी का वीडियो एक्स और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
- टीम इंडिया की पिछली जर्सी पूरी तरह नीली थी और कंधे पर एडिडास की तीन पट्टियां थीं।
- इस बार शोल्डर पर एडिडास की तीन पट्टियों को तिरंगे का शेड दिया गया है।
- इस जर्सी का नीला रंग पिछली जर्सी की तुलना में थोड़ा हल्का है लेकिन दोनों साइड्स में इसे गहरा रंग दिया गया है।
- विमेंस टीम पहली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ नई जर्सी पहनेगी। वेस्टइंडीज की टीम दिसंबर में भारत दौरे पर आएगी। भारत-वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
- वहीं, भारतीय पुरुष टीम सबसे पहले इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी 2025 में इस जर्सी में दिखेगी। शुरुआत में भारत और इंग्लैंड के बीच 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
- इसके बाद फरवरी-मार्च में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम इंडिया इसी जर्सी में ही नजर आएगी।
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एडिडास के साथ 2028 तक के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।
- 1992 से 1999 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी एसिक्स ने बनाई थी।
- इसके बाद 2005 तक क्रिकेट टीम का कोई स्पॉन्सर नहीं था।
- दिसंबर 2005 में नाइकी ने पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया।
- इसके बाद 2011 और 2016 में भी नाइकी ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। 2020 में नाइकी ने अपना अनुबंध समाप्त किया।
- 2020 में MPL ने नाइकी को रिप्लेस किया। BCCI से MPL का करार 2023 के आखिर तक था, लेकिन कंपनी ने बीच में ही इस कॉन्ट्रैक्ट को खत्म करने का फैसला लिया।
- इसके बाद किलर टीम इंडिया का किट स्पॉन्सर बना।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
30 नवंबर का इतिहास : 1872 में आज ही के दिन पहली बार इंटरनेशनल फुटबॉल मैच खेला गया था। पहला इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड और स्कॉटलैंड की टीम के बीच स्कॉटलैंड क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था। इसमें स्कॉटलैंड ने ब्लू और इंग्लैंड ने व्हाइट जर्सी पहनी थी। इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में 4 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे थे। इस मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। 90 मिनट के मैच में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मैच ड्रॉ हो गया। इस मैच के ड्रॉ होने के बाद मांग उठी कि दोनों टीमों के बीच दोबारा मैच होना चाहिए, ताकि कोई नतीजा तो निकले। लोगों का कहना था कि हम गोल देखने आए थे, लेकिन गोल देख ही नहीं पाए। इसके बाद 8 मार्च 1873 को दोबारा इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मैच हुआ। इस मैच में इंग्लैंड 4-2 से जीत गया।

पहले इंटरनेशनल फुटबॉल मैच की टिकट।
- 1858 में वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु का जन्म हुआ।
- 1874 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का जन्म हुआ।
- 1982 में रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित और बेन किंग्सले व जॉन गिल्गुड की फिल्म गांधी का नई दिल्ली में प्रीमियर हुआ।
- 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं।
- 2008 में भारत के तब के गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने मुंबई हमलों के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा सौंपा था।
- 2010 में स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत करने वाले राजीव दीक्षित का निधन हुआ।
- 2012 में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल का निधन हुआ।
पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
1. करेंट अफेयर्स 29 नवंबर : भारत-ब्रिटेन में नौसेना से जुड़ा समझौता हुआ; विक्रांत बने फिल्म-पर्सनैलिटी ऑफ द इयर, भारत UN शांति-स्थापना आयोग में शामिल

भारत और ब्रिटेन मिलकर नौसेना के लिए इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम को डिजाइन करेंगे। अर्थशास्त्री अमिय कुमार बागची का निधन हुआ। इसके अलावा थल सेना प्रमुख ने ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘एकलव्य’ लॉन्च किया। पढ़ें पूरी खबर…
2. करेंट अफेयर्स 28 नवंबर : हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के CM बने; PM मोदी करेंगे महाकुंभ की शुरुआत; K-4 बैलिस्टिक मिसाइल की सफल टेस्टिंग

केरल में शुरू हुआ SAREX – 24 युद्धाभ्यास। ट्रम्प ने भारतवंशी भट्टाचार्य को बनाया NIH डायरेक्टर। वहीं, दिविथ रेड्डी ने अंडर-8 विश्व कैडेट्स शतरंज चैंपियनशिप 2024 जीता। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया