The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 30 अक्टूबर: रक्षा मंत्री ने स्वचालित पोत को हरी झंडी दिखाई; जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए CRS ऐप लॉन्च
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र ऐप लॉन्च किया, भारतीय नौसेना सतह पोत राष्ट्रपति मुर्मू हाउस कोणार्क प्रतिकृति
40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘सागरमाला परिक्रमा’ के तहत 1500 किलोमीटर के सफर के लिए एक स्वचालित पोत को हरी झंडी दिखाई। भारतीय रेलवे ने स्विट्जरलैंड के साथ MoU साइन किए। वहीं, राष्ट्रपति भवन में लगीं कोणार्क सूर्य मंदिर के पत्थर के पहियों की प्रतिकृतियां।
आज के इन कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
नेशनल (NATIONAL)
1. जन्म-मृत्यु के रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया: केंद्र सरकार ने सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम मोबाइल ऐप (CRS ऐप) लॉन्च किया। इस ऐप के जरिए घर बैठे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा।

29 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन के लिए इस मोबाइल ऐप को लॉन्च किया।
- इस ऐप को देश के रजिस्ट्रार जनरल एंड सेंसस कमिश्नर यानी महापंजीयक और जनगणना आयुक्त ने तैयार किया है।
- जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2023 के अनुसार, 1 अक्टूबर, 2023 से देश भर में आधिकारिक रूप से जितने जन्म और मृत्यु हुई हैं, उन्हें केंद्र के पोर्टल dc.crsorgi.gov.in पर रजिस्टर किया जाना है।
- यह ऐप जन्म-मृत्यु के रजिस्ट्रेशन और प्रमाणपत्र जारी करने तक की पूरी प्रक्रिया को सहज, तेज और सरल बनाएगा।
- ऐप से जारी होने वाला डिजिटल बर्थ सर्टिफिकेट, अकेला ऐसा डॉक्यूमेंट होगा जो शैक्षिक संस्थानों में एडमिशन और सरकारी नौकरियों या शादी के रजिस्ट्रेशन आदि के समय जन्म तिथि को वेरीफाई करने के लिए इस्तेमाल होगा।
- किसी भी व्यक्ति का जन्म या मृत्यु होने के 21 दिन के अंदर इस ऐप में ऑनलाइन जानकारी दर्ज करवानी होगी।
- दर्ज जानकारी रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचेगी और जांच के बाद ऑनलाइन ही प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
- इस ऐप को कोई भी व्यक्ति, कहीं से भी इस्तेमाल कर सकता है।
- जन्म प्रमाणपत्र के लिए माता-पिता को घोषणा पत्र देना होग।
- बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ है तो वहां के मैनेजमेंट की जिम्मेदारी होगी कि वो इसकी जानकारी सबमिट करे।
- ऐप के जरिए जुटाया गया सेंट्रलाइज्ड डाटाबेस, नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR), राशन कार्ड, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और इलेक्टोरल रोल को अपडेट करने में भी मदद करेगा।
- NPR के लिए पहली बार 2010 में डाटा इकठ्ठा किया गया था और 2015 में घर-घर जाकर डाटा लेकर इसे अपडेट किया गया।
- इसमें पहले से ही 119 करोड़ निवासियों की जानकारी शामिल है।
- नागरिकता अधिनियम के अनुसार NPR ही नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) को तैयार करने का पहला कदम है।
डिफेंस (DEFENCE)
2. रक्षा मंत्री ने सागरमाला परिक्रमा के लिए एक स्वचालित पोत को हरी झंडी दिखाई : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 अक्टूबर को सागरमाला परिक्रमा के लिए एक ऑटोनोमस यानी स्वचालित पोत को हरी झंडी दिखाई। ये सरफेस वेसेल यानी समुद्र की सतह पर चलने वाला पोत मुंबई से तूतीकोरिन (तमिलनाडु) तक 1,500 किलोमीटर लंबे रूट पर सफर करेगा। पोत को सागर डिफेंस इंजीनियरिंग ने तैयार किया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 अक्टूबर को नेवी के ‘स्वावलंबन 2024’ कार्यक्रम के दौरान पोत को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।
- इस पोत का सफर भारतीय नौसेना के लिए यह एक जरूरी तकनीकी प्रदर्शन है, क्योंकि नौसेना बड़ी संख्या में समुद्री सतह के ऊपर और अंदर चलने वाले ऑटोनोमस पोत अपने बेड़े में शामिल करना चाहती है।
- ‘स्वावलंबन 2024’ भारतीय नौसेना के सम्मेलन का तीसरा चरण है।
- इसका आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में 28 और 29 अक्टूबर को किया गया।
- इसमें भारत की स्पेसिफिक टेक्नोलॉजी से बने स्वदेशी उपकरणों को प्रदर्शित किया गया, जो भारतीय नौसेना आने वाले दिनों में इस्तेमाल कर सकती है।
- इस कार्यक्रम में एयर एंड सरफेस सर्विलांस, ऑटोमोनस सिस्टम्स इन सरफेस, एरियल एंड अंडरवाटर डोमेन्स और AI एंड क्वांटम टेक्नोलॉजी को दिखाया गया।
3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ADITI 3.0 और DISC 13 लॉन्च किया : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 अक्टूबर को ‘स्वावलंबन 2024’ सम्मेलन के दौरान iDEX ‘एडिटिंग डेवलपमेंट ऑफ इनोवेटिव टेक्नोलॉजीज का तीसरा संस्करण यानी ‘ADITI 3.0’ लॉन्च किया। इसके अलावा, उन्होंने ‘डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज’ (DISC) के 13वें संस्करण यानी DISC 13′ का भी अनावरण किया।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘स्वावलंबन 2024’ के दौरान तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
- नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन यानी NIIO ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘स्वावलंबन 2024’ सम्मेलन का आयोजन कराया।
- इन आयोजनों का उद्देश्य स्वदेशी डिफेंस तकनीकों और सेनाओं की कार्रवाई की क्षमता को बेहतर और एडवांस्ड बनाना है।
- इसके लिए स्टार्टअप्स और उद्योग सेना के इस्तेमाल के प्रोडक्ट्स बनाते हैं।
- DISC 13 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मिलिट्री कम्युनिकेशन और ऑटोनोमस बॉट्स के सेक्टर से जुड़ी सात चुनौतियां रखी गई हैं।
- DISC 13 में भारतीय सेना से तीन, भारतीय नौसेना और वायुसेना से दो-दो चुनौतियां शामिल की गई हैं।
- इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने इनोवेशन्स फॉर डिफेंस एक्सीलेंस यानी iDEX विजेताओं और हैकाथॉन पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया।
एग्रीमेंट (AGREEMENT)
4. इंडियन रेलवे ने स्विट्जरलैंड के साथ समझौते किया: इंडियन रेलवे ने 29 अक्टूबर को स्विट्जरलैंड सरकार के ‘फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ द इन्वायर्नमेंट, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन’ यानी DETEC’ के साथ एक MoU साइन किया। मूल रूप से 31 अगस्त 2017 को यह समझौता पांच साल के लिए किया गया था, इसका उद्देश्य भारतीय रेलवे के लिए तकनीकी सहयोग और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को बढ़ाना है। अ इस समझौते को नए MoU के जरिए रिन्यू कर दिया गया है।

केंद्रीय रेलवे, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस MoU पर साइन किया।
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए इस समझौते को रेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से अप्रूवल मिल गया है।
- ये इंडियन रेलवे को टेक्नोलॉजी शेयरिंग, ट्रैक के मेंटेनेंस और कंस्ट्रक्शन सहित कई क्षेत्रों में सहयोग के लिए एक विस्तृत फ्रेमवर्क देगा।
मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)
5. राष्ट्रपति भवन में लगीं कोणार्क पहियों की प्रतिकृतियां : राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र और अमृत उद्यान में बलुआ पत्थर से बने कोणार्क पहियों की चार प्रतिकृतियां (रेप्लिका) लगाई गई हैं। इसका उद्देश्य देश की समृद्ध विरासत को दिखाना और आगंतुकों के बीच इस विरासत का प्रचार-प्रसार करना है।

राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रतीकों को शामिल किया जा रहा है, यह कदम उसी का एक हिस्सा है।
- ओडिशा राज्य के पुरी जिले में कोणार्क सूर्य मंदिर है।
- इस मंदिर को 1984 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया है।
- यूनेस्को ने भारत की कुल 43 जगहों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया है।
- इनमें सूर्य मंदिर के अलावा ताजमहल, अजंता गुफाएं और एलोरा गुफाओं जैसी कई और जगहें हैं।
- सूर्य देव को समर्पित कोणार्क का सूर्य मंदिर 13 वीं शताब्दी में बनाया गया था।
- मंदिर को सूर्य देवता को ले जाने वाले एक विशाल रथ के आकार में बनाया गया था।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
30 अक्टूबर का इतिहास : 1909 में आज ही के दिन मुंबई के एक पारसी परिवार में होमी जहांगीर भाभा का जन्म हुआ था। भाभा को भारत के न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक माना जाना है। 18 साल की उम्र में भाभा ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। बाद में उनकी रुचि फिजिक्स की तरफ बढ़ी। 1939 में वह छुट्टियां मनाने भारत आए थे, लेकिन विश्वयुद्ध की वजह से लौट नहीं सके। तब 1940 में डॉ. सीवी रमन के कहने पर बेंगलुरु का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस जॉइन किया। भाभा ने इसक बाद कई सरकारी संस्थाओं में अहम पदों पर काम किया। इस दौरान भाभा ने तब के प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू को भारत का न्यूक्लियर प्रोग्राम शुरू करने के लिए राजी किया था। 24 जनवरी 1966 को भाभा मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर 101 से न्यूयॉर्क जा रहे थे। बोइंग 707 विमान माउंट ब्लैंक पहाड़ियों के पास क्रैश हो गया।

बोइंग 707 विमान हादसे में भाभा सहित सभी 117 यात्रियों की मौत हो गई थी।
- 1973 में तुर्किए के इस्तांबुल में यूरोप और एशिया को जोड़ने वाला बॉस्पोरस ब्रिज बनकर तैयार हुआ था।
- 1960 में ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी।
- 1956 में भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला था।
- [1945मेंभारतसंयुक्तराष्ट्रमेंशामिलहुआथा।
- 1925 में पहली बार लंदन में टेलीविजन प्रसारण हुआ था।
बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
करेंट अफेयर्स 29 अक्टूबर : पीएम मोदी ने 12850 करोड़ के हेल्थ प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए; स्पैनिश फुटबॉलर रॉड्री को मिला बैलन डी’ओर

ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को नौकरी के जॉइनिंग लेटर बांटे। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई। पढ़ें पूरी खबर…
2. करेंट अफेयर्स 28 अक्टूबर : मोदी ने गुजरात में ‘टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स’ का उद्घाटन किया; ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन में SBI बना बेस्ट बैंक

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भारत मंडपम में ‘स्वावलंबन 2024’ का उद्घाटन किया। अफगानिस्तान ए ने श्रीलंका ए को हराकर 2024 इमर्जिंग एशिया कप जीता। भारत ने अंडर 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में 9 पदक जीते। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





