The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 28 जनवरी: पीएम मोदी ने ‘मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन किया; 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई
[ad_1]
- कोई समाचार नहीं
- आजीविका
- पीएम मोदी ने ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 में ‘मेक’ का उद्घाटन किया; 38 वें राष्ट्रीय खेल शुरू होते हैं
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी का गठन हुआ। सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो के CEO बने शैलेश कुमार दावे। वहीं, हिमाचल के सक्षम को ‘यंगेस्ट मैप जीनियस’ खिताब मिला।
ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
उद्घाटन (INAUGURATION)
1. पीएम मोदी ने ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 28 जनवरी को ओडिशा के भुवनेश्वर में ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन किया।

‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ ओडिशा सरकार द्वारा आयोजित एक बिजनेस समिट है।
- ये कॉन्क्लेव 28 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित हो रहा है।
- कॉन्क्लेव में ‘फोकस कंट्रीज’ के तौर पर ऑस्ट्रेलिया, जापान, इटली, मिस्र, वेनेजुएला, कजाकिस्तान, बेलारूस, मलेशिया और यूके सहित 15 देशों के राजनयिक भी शामिल हुए हैं।
- ओडिशा सरकार का लक्ष्य ओडिशा को ग्लोबल इंडस्ट्रियल सेंटर में बदलने के लिए 5 लाख करोड़ रुपए जुटाना है।
- इस मेगा इवेंट में 100 से ज्यादा MoU साइन होने की उम्मीद है।
- कॉन्क्लेव में लगभग 3,000 नेशनल-इंटरनेशनल इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स, स्टार्टअप एंटरप्रेन्योर्स और उद्योग हितधारक शामिल हुए हैं।
- इसके अलावा 500 विदेशी निवेशकों, 17 देशों के प्रतिनिधियों समेत लगभग 7,500 हस्तियों ने भाग लिया है।
- पीएम मोदी की इस महीने में ओडिशा में उनकी दूसरी यात्रा है।
- इससे पहले 9 जनवरी को उन्होंने इसी जगह पर प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में हिस्सा लिया था।
2. पीएम मोदी ने उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्धाटन किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 28 जनवरी को उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।

38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह उत्तराखंड के देहरादून के महाराणा प्रताप स्टेडियम में हो रहा है।
- राष्ट्रीय खेल अगले महीने की 14 तारीख तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में आयोजित किये जा रहे हैं।
- इस दौरान 35 खेलों के कुल 47 कॉम्पिटीशन होंगे।
- इस साल राष्ट्रीय खेलों में 28 प्रदेश, कुछ केंद्र शासित प्रदेश और सर्विसेस की 38 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
- उत्तराखंड नेशनल गेम्स के सभी इवेंट्स को अपने ही राज्य में आयोजित करने वाला पहला स्टेट होगा।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
3. कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होगी: भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर द्विपक्षीय संबंधों में स्थिरता लाने और फिर से सक्रिय करने के उद्देश्य से विदेश सचिव और चीन के उप-मंत्री की बैठक के दौरान कई सहमतियां बनीं।

27 जनवरी को बीजिंग में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच बैठक हुई।
- सहमति के अनुसार, साल 2025 की गर्मी से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हो जाएगी।
- इसके साथ ही भारत और चीन के बीच जल्द ही डायरेक्ट फ्लाइट्स सर्विस भी शुरू होगी। हालांकि, अभी इसकी डेट नहीं आई है।
- विदेश मंत्रालय ने 28 जनवरी को एक बयान में इसकी जानकारी दी।
- कैलाश मानसरोवर यात्रा और दोनों देशों के बीच फ्लाइट सर्विस 2020 से बंद थी।
- इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री 26 जनवरी को चीन की दो दिन की यात्रा (26 और 27 जनवरी) पर रवाना हुए थे।
अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
4. सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो के CEO बने शैलेश कुमार दावे: सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो के फाउंडर और लंबे समय से CEO रहे श्रीधर वेम्बू ने अपना पद छोड़ दिया है और अब वे कंपनी के चीफ साइंटिस्ट के तौर पर काम करेंगे।

कंपनी के को-फाउंडर शैलेश कुमार दावे अब कंपनी के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर होंगे।
- अब श्रीधर वेम्बू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप-टेक पर फोकस्ड रिसर्च और इनोवेशन पर काम करेंगे।
- वहीं, दूसरे को-फाउंडर टोनी थॉमस जोहो US को लीड करेंगे।
- राजेश गणेशन कंपनी के मैनेज-इंजन डिवीजन को लीड करेंगे, जबकि मणि वेम्बू जोहो डॉट कॉम डिवीजन को लीड करेंगे।
- 2021 में श्रीधर वेम्बू को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
- जोहो एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी है जो क्लाउड-बेस्ड बिजनेस एप्लिकेश एंड टूल्स का एक सेट प्रोवाइड करती है।
- कंपनी की स्थापना 1996 में श्रीधर वेम्बू और टोनी थॉमस ने की थी और इसका मुख्यालय चेन्नई में है।
नेशनल (NATIONAL)
5. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी का गठन हुआ: केंद्र सरकार ने 27 जनवरी को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए नाम शॉर्टलिस्ट करने के लिए एक सर्च कमेटी का गठन किया है।

सर्च कमेटी की अध्यक्षता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कर रहे हैं।
- कमेटी में दो अन्य सदस्य के तौर पर वित्त और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिवों को शामिल किया गया है।
- मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को खत्म हो रहा है।
- राजीव के बाद ज्ञानेश कुमार सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त हैं।
- नाम शॉर्टलिस्ट होने के बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति इसमें से मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त के नाम तय करेगी।
- चयन समिति में पीएम के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल हैं।
- नए कानून के लागू होने के बाद ये पहली बार होगा जब इसके तहत किसी मुख्य चुनाव आयुक्त का चयन किया जाएगा।
6. इंडियन रेलवे ने 23,000 किलोमीटर से अधिक ट्रैक को अपग्रेड किया: इंडियन रेलवे ने 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की ट्रेन गति को संभालने के लिए भारतीय रेलवे नेटवर्क के 23,000 किलोमीटर से अधिक ट्रैक को अपग्रेड कर लिया है।

रेलवे मंत्रालय ने 27 जनवरी को ट्रैक अपग्रेडेशन की जानकारी दी।
- इसके अलावा, 54 हजार किलोमीटर से अधिक रेल पटरियों को 110 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के लिए अपग्रेड किया गया है।
- इससे विभिन्न क्षेत्रों में निर्बाध संपर्क सुनिश्चित किया जा सकेगा और रेलवे की ऑपरेशन क्षमता बढ़ेगी।
- ट्रैक इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण में हाई स्पीड ऑपरेशन्स के लिए स्टेनेबिलिटी और ड्यूरेबिलिटी सुनिश्चित करना, सेफ ऑपरेशन के लिए एडवांस सिग्नलिंग सिस्टम मुहैया करना और साथ ही सुरक्षा बढ़ाने और जोखिमों को कम करने के लिए जरूरी जगहों पर फेंसिंग करना आदि शामिल है।
7. ‘वन नेशन, वन टाइम’ के लिए लीगल मेट्रोलॉजी रूल्स 2025 मसौदा अधिसूचित: डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने ‘एक राष्ट्र, एक समय’ के लक्ष्य को हासिल करने और इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) में मिली सेकंड से माइक्रो सेकंड की सटीकता के लिए एक प्रोजेक्ट की शुरुआत की है।

इसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स, नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी (NPL) और इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) के साथ मिलकर काम करेगा।
- इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य पूरे देश में 5 लीगल मेट्रोलॉजी लेबोरेटरीज से इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) के प्रसार के लिए टेक्नोलॉजी और इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना है।
- मौजूदा वक्त में अपने देश में इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) है। लेकिन वास्तविक समय GPS सैटेलाइट्स से निर्धारित होता है, जो मिलीसेकंड तक सटीक होता है और यह कोऑर्डिनेटेड यूनिवर्सल टाइम (UTC) से जुड़ा होता है।
अवॉर्ड (AWARD)
8. हिमाचल के सक्षम को ‘यंगेस्ट मैप जीनियस’ खिताब: हिमाचल प्रदेश के 5 साल के सक्षम ठाकुर ने गूगल मैप पर असाधारण प्रतिभा दिखाते हुए ‘यंगेस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया’ का खिताब जीता है।

सक्षम का नाम OMG बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
- OMG ने 27 जनवरी की शाम को ही सक्षम के नाम की घोषणा कर कुल्लू के डीसी तोरुल एस रवीश को इसकी सूचना दी।
- सक्षम मात्र 5-10 सेकेंड में दुनिया के किसी भी देश को मैप पर ढूंढ लेता हैं।
- इस अवॉर्ड के लिए पहले OMG की टीम ने सक्षम का ऑनलाइन इंटरव्यू लिया, फिर कुल्लू के डीसी से भी सक्षम का इंटरव्यू करवाया गया।
- डीसी के इंटरव्यू के बाद सक्षम को ‘यंगेस्ट मैप जीनियस ऑफ इंडिया’ अवॉर्ड से नवाजा गया।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
28 जनवरी का इतिहास:
- 1865 में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुआ था।
- 1998 में राजीव गांधी हत्याकांड के 26 दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई थी।
- 1935 में आइसलैंड अबॉर्शन का आदेश देने वाला पहला देश बना था।
- 1930 में शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का जन्म हुआ था।
- 1878 में UK का ‘येल डेली न्यूज’ पहला डेली न्यूजपेपर बना था।
- 1835 में पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई थी।
पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
करेंट अफेयर्स 27 जनवरी: उत्तराखंड UCC लागू करने वाला पहला राज्य बना; बुमराह ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर बने

वक्फ संशोधन विधेयक को संसद की संयुक्त समिति (JPC) की मंजूरी मिली। लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर के नए डायरेक्टर बने एम मोहन। वहीं, ओडिशा वॉरियर्स ने महिला हॉकी इंडिया लीग 2024-25 के पहला सीजन जीता। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





