The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 27 दिसंबर: सुजुकी के पूर्व प्रेसीडेंट और CEO ओसामु सुजुकी का निधन; अमिताव चटर्जी J&K बैंक के नए MD और CEO
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- सुजुकी के पूर्व अध्यक्ष और सीईओ ओसामु सुजुकी का निधन; अमिताव चटर्जी हैं
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हुआ। आज 5 कंपनियों के शेयर BSE-NSE पर लिस्ट हुए। वहीं, चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 का डेटा जारी किया।
कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
निधन (DEATH)
1. सुजुकी के पूर्व CEO ओसामु सुजुकी का निधन हुआ: सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के पूर्व प्रेसीडेंट और CEO ओसामु सुजुकी का निधन हो गया। वे 94 साल के थे। निधन का कारण मैलिग्नेंट लिम्फोमा यानी एक तरह का कैंसर बताया गया। कंपनी ने आज 27 दिसंबर को ओसामु के निधन की जानकारी दी।

ओसामु सुजुकी ने 4 दशकों तक कंपनी को लीड किया और सुजुकी को ग्लोबल कंपनी बनाया। भारत में सुजुकी की मजबूत पकड़ बनाने में उनका अहम योगदान रहा।
- ओसामु 1978 से 2021 तक यानी 91 साल की उम्र तक सुजुकी के अध्यक्ष और CEO रहे।
- 2023 में कंपनी की बिक्री 300 अरब येन से बढ़कर 4.64 ट्रिलियन येन हो गई। भारतीय मुद्रा में ये करीब 2.7 लाख करोड़ रुपए होते हैं।
- ओसामु सुजुकी का जन्म 30 जनवरी, 1930 को जापान के गिफू प्रांत में हुआ था।
- 1958 में सुजुकी परिवार की बेटी से शादी के बाद वह सुजुकी मोटर कंपनी में शामिल हुए।
- उन्होंने अपनी पत्नी का पारिवारिक नाम ‘सुजुकी’ अपनाया। उनकी पत्नी तत्कालीन अध्यक्ष शुंजो सुजुकी की बेटी थीं।
- 1978 में वह कंपनी के प्रेसिडेंट बने और 1920 में कपड़ा बनाने से शुरुआत करने वाली कंपनी को जापान की प्रमुख ऑटोमेकर्स में से एक बना दिया।
- ओसामु सुजुकी के कार्यकाल में सुजुकी की भारतीय बाजार में एंट्री हुई थी। 1982 में सुजुकी मोटर ने मारुति उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की।
- इस साझेदारी के बाद भारत में 1983 में ‘मारुति 800’ लॉन्च हुई।
- यह कार भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में क्रांति लेकर आई और दशकों तक बेस्ट-सेलिंग कार बनी रही।
- आज, मारुति सुजुकी भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, जिसका भारतीय बाजार में 40% से ज्यादा हिस्सेदारी है।
2. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हुआ: 26 दिसंबर की रात देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे घर पर बेहोश हो गए थे। उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

- मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने और मई 2014 तक लगातार दो बार इस पद पर रहे।
- वे देश के पहले सिख और चौथे सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री रहे।
- उनके निधन पर केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। आज शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
- 28 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


3. मुंबई हमले के मास्टरमाइंड मक्की की मौत: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की आज यानी 27 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मक्की पिछले कुछ दिनों से बीमार था। हाई-शुगर के चलते लाहौर के एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

अब्दुल मक्की आतंकी हाफिज सईद का रिश्तेदार और आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का डिप्टी चीफ भी था।
- 2000 में लाल किले और 2008 में मुंबई के ताज होटल पर आतंकी हमले के लिए भी भारतीय एजेंसियों ने मक्की को आरोपी माना था। अमेरिकी वित्त विभाग ने 2010 में उसे आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया था।
- मक्की को 2020 में आतंकी फंडिग के लिए एक अदालत ने 6 महीने की सजा भी सुनाई थी।
- 2023 में संयुक्त राष्ट्र ने उसे ग्लोबल आतंकी घोषित किया।
- मक्की की पैदाइश 1954 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बहावलपुर की है। वह लंबे समय से हाफिज सईद का करीबी रहा।
- वह लश्कर और जमात-उद-दावा जैसे आतंकी संगठनों में लीडरशिप की ऊंची पोजीशंस पर रहा।
- मक्की जमात-उद-दावा और लश्कर के लिए फंड जुटाने जैसे काम भी संभालता था।
- वो लश्कर की गवर्निंग बॉडी शूरा का मेंबर भी था।
अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
4. J&K बैंक के नए MD और CEO बने अमिताव चटर्जी: 26 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर (J&K) बैंक ने अमिताव चटर्जी को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नियुक्त किया। वे बलदेव प्रकाश का स्थान लेंगे, जिनका टेन्योर 29 दिसंबर को खत्म हो रहा है। चटर्जी फिलहाल भारतीय स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग के बाद अमिताव चटर्जी के नया MD और CEO बनाने का फैसला हुआ।
- चटर्जी को इस पद पर 3 सालों के लिए नियुक्त किया गया है।
- वे 30 दिसंबर, 2024 को अपना पदभार संभालेंगे।
- चटर्जी के पास बैंकिंग सेक्टर में अलग-अलग जगहों और स्ट्रैटेजिक पदों पर काम करने का 30 से ज्यादा सालों का अनुभव है।
- चटर्जी SBI कैपिटल मार्केट्स के MD और CEO भी रह चुके हैं।
बिजनेस (BUSINESS)
5. आज 5 कंपनियों के शेयर BSE-NSE पर लिस्ट हुए: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज यानी 27 दिसंबर को 5 कंपनियों के शेयर लिस्ट हुए। इनमें ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड, DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, ममता मशीनरी लिमिटेड, सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड और कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड शामिल हैं।

सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग सेरेमनी।
- ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 35.45% ऊपर 585.15 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर शेयर इश्यू प्राइस से 36.5% ऊपर 590 रुपए पर लिस्ट हुआ। कंपनी के IPO का इश्यू प्राइस ₹432 प्रति शेयर था।
- DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 38.83% ऊपर 392.90 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर शेयर इश्यू प्राइस से 38.87% ऊपर 393 रुपए पर लिस्ट हुआ। DAM कैपिटल एडवाइजर्स के IPO का इश्यू प्राइस ₹283 प्रति शेयर था।
- ममता मशीनरी लिमिटेड का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 146.91% ऊपर 600 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर भी शेयर इश्यू प्राइस से 147% ऊपर 600 रुपए पर लिस्ट हुआ। ममता मशीनरी के IPO का इश्यू प्राइस ₹243 प्रति शेयर था।
- सनातन टेक्सटाइल्स लिमिटेड का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 30.5% ऊपर 419 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर भी शेयर इश्यू प्राइस से 31.5% ऊपर 422.30 रुपए पर लिस्ट हुआ। सनातन टेक्सटाइल्स के IPO का इश्यू प्राइस ₹321 प्रति शेयर था।
- कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स लिमिटेड का शेयर BSE पर इश्यू प्राइस से 18.68% ऊपर 832 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, NSE पर भी शेयर इश्यू प्राइस से 17.83% ऊपर 826 रुपए पर लिस्ट हुआ। कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स के IPO का इश्यू प्राइस ₹701 प्रति शेयर था।
नेशनल (NATIONAL)
6. चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव का डेटा जारी किया: चुनाव आयोग ने 26 दिसंबर को लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा डेटा जारी किया। इसके अनुसार लोकसभा चुनावों में 64.4 करोड़ मतदाताओं ने वोट दिया, जिसमें महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुष मतदाताओं से ज्यादा थी।

चुनाव आयोग ने कहा कि महिला मतदाताओं का प्रतिशत 65.78 प्रतिशत रहा, जबकि पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 65.55 प्रतिशत रहा।
- 2024 में 800 महिलाओं ने लोकसभा चुनाव लड़ा, जबकि 2019 में यह संख्या 726 थी।
- महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 111 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 80 और तमिलनाडु में 77 महिलाएं प्रत्याशी थीं।
- कुल 543 लोकसभा सीटों में से 152 सीटों पर एक भी महिला उम्मीदवार नहीं थी।
- 2019 के मुकाबले 2024 में वोटरों की संख्या में 7.43% की बढ़ोत्तरी हुई है।
- साल 2019 में 91.19 करोड़ के मुकाबले इस बार 97.97 करोड़ से ज्यादा नागरिक मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हुए।
- इन रजिस्टर्ड मतदाताओं में से 64.64 करोड़ ने 2024 में वोट डाले थे, जबकि 2019 में ये संख्या 61.4 करोड़ थी।
- कुल पड़े 64.64 करोड़ वोटों में से ईवीएम पर करीब 64.21 करोड़ वोट पड़े, जिनमें 32.93 करोड़ पुरुष मतदाता और 31.27 करोड़ महिला वोटर्स थीं।
- लगभग 43 लाख मतदाताओं ने डाक मतपत्र से वोट डाला।
- असम में धुबरी संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा 92.3% मतदान हुआ, वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सबसे कम 38.7% मतदान हुआ।
- कोई भी भारतीय नागरिक जो मतदाता सूची में रजिस्ट्रेशन कराता है, उसे मतदाता के रूप में परिभाषित किया गया है। मतदान करने वाले वोटर्स को मतदाता कहा जाता है।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
27 दिसंबर का इतिहास: 2007 में आज ही के दिन एक धमाके में बेनजीर भुट्टो की मौत हो गई। वे पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। 27 दिसंबर की शाम को बेनजीर रावलपिंडी से एक चुनावी रैली से आ रही थीं। तभी हमलावर उनकी कार के पास आया और बेनजीर को गोली मार दी। बाद में खुद को भी उड़ा लिया। बेनजीर भुट्टो दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बनीं- पहली बार 1988 से 1990 तक और दूसरी बार 1993 से 1996 तक।

बेनजीर को पूरब की बेटी भी कहा जाता था।
- 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया था।
- 1975 में झारखंड के धनबाद जिले में चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत हो गई थी।
- 2000 में ऑस्ट्रेलिया में शादी से पहले संबंधों को कानूनी मान्यता दी गई थी।
- 2013 में बॉलीवुड अभिनेता फारुख शेख का निधन हुआ था।
पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
1. करेंट अफेयर्स 26 दिसंबर: 17 बच्चे ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित; अरुणीश चावला रेवेन्यू सेक्रेटरी बने; मलयालम लेखक एम. टी. वासुदेवन नायर का निधन

पीएम मोदी ने सुपोषित ग्रामपंचायत अभियान की शुरुआत की। एन श्रीनिवासन ने इंडिया सीमेंट्स के MD और CEO के पद से इस्तीफा दिया। अक्टूबर, 2024 में EPFO से 13.41 लाख सदस्य जुड़े।
2. करेंट अफेयर्स 25 दिसंबर: केंद्र सरकार ने मणिपुर सहित 5 राज्यों के राज्यपाल बदले; पीएम मोदी ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया

ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में बुमराह ने 904 रेटिंग पॉइंट्स हासिल किए। चीन की कंपनी SHEIN 4 साल बाद भारतीय बाजार में वापसी करेगी। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया