The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 25 अक्टूबर: जर्मन चांसलर शॉल्ज ने पीएम मोदी से मुलाकात की; मुख्य चुनाव आयुक्त ने उज्बेकिस्तान के चुनाव आयोग के साथ MoU साइन किए
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- जर्मन चांसलर स्कोल्ज़ ने पीएम मोदी से की मुलाकात; मुख्य चुनाव आयुक्त ने उज्बेकिस्तान चुनाव आयोग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 51वें चीफ जस्टिस होंगे। मजहर आसिफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के वाइस चांसलर बने। वहीं, अर्जुन इरिगैसी एलो रेटिंग लिस्ट में 2800 का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय चेस प्लेयर बने।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
1. जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 51वें चीफ जस्टिस होंगे : जस्टिस संजीव खन्ना सुप्रीम कोर्ट के 51वें चीफ जस्टिस होंगे। वे 11 नवंबर को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। यह जानकारी 25 अक्टूबर की देर शाम कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी।

CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने सरकार से जस्टिस खन्ना के नाम की सिफारिश की थी। CJI चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 को रिटायर हो जाएंगे।
- परंपरा है कि मौजूदा CJI अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश तभी करते हैं, जब उन्हें कानून मंत्रालय से ऐसा करने का आग्रह किया जाता है।
- CJI चंद्रचूड़ के बाद वरिष्ठता सूची में जस्टिस संजीव खन्ना का नाम है, इसलिए जस्टिस खन्ना का नाम आगे बढ़ाया था।
- हालांकि, जस्टिस खन्ना का कार्यकाल सिर्फ 6 महीने का होगा।
- 64 साल के जस्टिस खन्ना 13 मई, 2025 को रिटायर होंगे।
- सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर जस्टिस खन्ना ने 65 फैसले लिखे हैं।
- इस दौरान वे करीब 275 बेंचों का हिस्सा रहे हैं।
- उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की।
- ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में एक वकील के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया।
- सुप्रीम कोर्ट जज बनाए जाने से पहले वे दिल्ली हाईकोर्ट में 14 साल तक जज रहे।
- उन्हें 2019 में सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट किया गया था।
2. ‘मजहर आसिफ’ जामिया मिल्लिया इस्लामिया के वाइस चांसलर बने : 24 अक्टूबर को प्रोफेसर ‘मजहर आसिफ’ को जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का नया वाइस चांसलर यानी कुलपति नियुक्त किया गया। वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी JNU के स्कूल ऑफ लैंग्वेज के प्रोफेसर थें। इनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।

प्रो. आसिफ को राष्ट्रपति की ओर से JMI का 16वां VC नियुक्त किया गया।
- यह महत्वपूर्ण नियुक्ति जामिया मिलिया इस्लामिया अधिनियम, 1988 के तहत मिलने वाली शक्तियों के आधार पर की गई है।
- प्रो. आसिफ ने गुवाहटी विश्वविद्यालय में 1996 में पर्शियन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
- 2005 में वह एसोसिएट प्रोफेसर बनाए गए थे।
- 2017 में वह JNU आ गए और तब से स्कूल ऑफ लैंग्वेज के पर्शियन स्टडीज सेंटर में प्रोफेसर हैं।
- प्रो. आसिफ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 की मसौदा समिति के सदस्य थे।
- वे JNU के छात्र भी रहे हैं और बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं।
- प्रो. नजमा अख्तर के रिटायर होने के बाद JMI में वाइस चांसलर का पद नवंबर 2023 के बाद से खाली पड़ा हुआ था।
- प्रो. इकबाल हुसैन को कार्यवाहक VC बनाया गया था, लेकिन हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा।
- फिर प्रो. मोहम्मद शकील को कार्यवाहक VC नियुक्त किया गया, तब से प्रो. शकील कार्यभार संभाल रहे थे।
नेशनल (NATIONAL)
3. भारत दौरे पर आए जर्मन चांसलर शॉल्ज ने पीएम मोदी से मुलाकात की : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अक्टूबर को जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

25-26 अक्टूबर को शॉल्ज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिलकर भारत और जर्मनी के बीच 7वें ‘इंटरगवर्नमेंटल कंसल्टेशंस’ (IGC) की अध्यक्षता कर रहे हैं।
- जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज 24 अक्टूबर की देर रात अपनी दो-दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे।
- उनका स्वागत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया।
- यात्रा के दौरान ‘फोकस ऑन इंडिया’ नीति के तहत जर्मनी, भारत के साथ आर्थिक और सामरिक सहयोग और मजबूत करना चाहता है।
- इससे पहले चांसलर शॉल्ज पिछले साल फरवरी 2023 में द्विपक्षीय राजकीय यात्रा के लिए और सितंबर 2023 में G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो बार भारत आ चुके हैं।
एग्रीमेंट (AGREEMENT)
4. मुख्य चुनाव आयुक्त ने उज्बेकिस्तान के केंद्रीय चुनाव आयोग के साथ MoU साइन किए : भारत निर्वाचन आयोग ने 25 अक्टूबर को ‘इलेक्टोरल कोऑपरेशन’ पर उज्बेकिस्तान के केंद्रीय चुनाव आयोग के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की ताशकंद यात्रा के दौरान हुआ।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार उज्बेकिस्तान में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के रूप में वहां गये हैं।
- वह उज्बेकिस्तान के निर्वाचन निकाय के अध्यक्ष जैनिद्दीन निजामखोदजाएव के निमंत्रण पर ताशकंद पहुंचे हैं।
- राजीव कुमार 15 मई, 2022 को देश के 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने।
- वे 18 फरवरी 2025 तक इस पद पर बने रहेंगे।
- राजीव कुमार 1984 बैच के बिहार कैडर के IAS ऑफिसर रहे हैं।
स्पोर्ट (SPORT)
5. अर्जुन इरिगैसी एलो रेटिंग लिस्ट में 2800 का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय चेस प्लेयर बने : अर्जुन इरिगैसी ने 24 अक्टूबर की देर रात यूरोपीय शतरंज क्लब कप में लाइव रेटिंग में 2800 रेटिंग क्लब में प्रवेश करके इतिहास रच दिया। शतरंज के इतिहास में दुनिया के केवल 16 खिलाड़ियों ने लाइव रेटिंग में माउंट 2800 को छुआ है, जो वास्तविक समय में अपडेट की जाती है।

अर्जुन इरिगैसी अब 5 बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के बाद 2800 रेटिंग अंक का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय शतरंज खिलाड़ी हैं।
- मौजूदा समय में अर्जुन इरिगैसी के अलावा तीन खिलाड़ी हैं जिनकी लाइव रेटिंग 2800 से अधिक है।
- ये खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन (2831.0), फैबियानो कारुआना (2805.2) और हिकारू नाकामुरा (2802.0) हैं।
- अर्जुन इरिगैसी ने अपने क्लब, टीम अल्कलॉइड के लिए खेलते हुए यूरोपीय शतरंज क्लब कप के 5वें दौर में दिमित्री आंद्रेइकिन (2729) को सफेद मोहरों से हराया।
- इस टूर्नामेंट में गुकेश और प्रगनानंद समेत कई भारतीय खिलाड़ी भी खेल रहे हैं।
- अब तक प्रकाशित रेटिंग में केवल 14 खिलाड़ी 2800 क्लब में थे, जिन्हें मासिक आधार पर अपडेट किया जाता है।
- भारत के एक अन्य शतरंज खिलाड़ी अनीश गिरि ने लाइव रेटिंग में 2800 का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन जब मासिक प्रकाशित रेटिंग जारी की गई तो वह अपनी जगह कायम नहीं रख पाए।
- आने वाले दिनों में विश्व चैंपियनशिप के दावेदार गुकेश भी 2800 क्लब में शामिल हो सकते हैं।
- गुकेश फिलहाल 2785.8 पर हैं, लेकिन उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपनी सर्वोच्च रेटिंग 2794 हासिल कर ली थी।
- अर्जुन इरिगैसी पिछले महीने बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड में अजेय रहे थे, जहां उन्होंने भारत के लिए तीसरे बोर्ड पर खेलते हुए नौ जीत और दो ड्रॉ के साथ गोल्ड मेडल जीता था।
- वे गोल्ड मेडल विजेता भारतीय टीम के लिए 11-राउंड ओलंपियाड में हर मुकाबले में खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे।
स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)
6. साइक्लोन ‘दाना’ ओडिशा के तट से टकराया : बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की रात 12:05 बजे ओडिशा के तट से 110kmph की रफ्तार से टकराया। हालांकि, आज यानी 25 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे तूफान की लैंडफॉल प्रोसेस खत्म हुई। 8 घंटे और 30 मिनट में तूफान की रफ्तार 110kmph से घटकर 10kmph हो गई।

‘दाना’ के असर से ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश हो रही है।
- भद्रक, केंद्रपाड़ा में 30cm से ज्यादा बारिश का अनुमान है।
- भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 5 बजे से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 300 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं।
- वहीं, साउथ ईस्ट रेलवे, ईस्ट कोस्ट रेलवे, ईस्टर्न रेलवे और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे की 552 ट्रेनें रद्द की गईं।
- 5.84 लाख लोगों को रिलीफ कैंप में शिफ्ट किया है। कई इलाकों में पेड़ उखड़े, गाड़ियां भी डैमेज हुईं।
- ओडिशा के अलावा तूफान का असर पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में भी देखने को मिला।
- पश्चिम बंगाल सरकार ने 83 हजार लोगों को रिलीफ कैंप में पहुंचाया।
- तूफान को ‘दाना’ नाम सऊदी अरब ने दिया, जिसका मतलब उदारता होता है।
- अगर किसी आंधी की गति 62 किमी प्रति घंटे से ज्यादा है तो इसे एक विशेष नाम देना जरूरी हो जाता है।
- यही तूफानी हवा अगर 137 किमी प्रति घंटे तक पहुंचती है या पार हो जाती है तो इसे चक्रवाती तूफान कहते हैं।



7. हिमाचल में बनी 23 दवाओं के सैंपल फेल : हिमाचल प्रदेश में बनी 23 दवाइयां केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के मानकों पर खरी नहीं उतरीं। इनके सैंपल फेल हो गए हैं। ये दवाएं हार्ट अटैक, ब्लड शुगर और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होती हैं।

इसी साल सितंबर में CDSCO और राज्य ड्रग कंट्रोलर ने राज्य में विभिन्न दवा निर्माता कंपनियों से दवाओं के सैंपल लिए थे।
- CDSCO ने लैब में जांच के बाद अपनी रिपोर्ट साझा की है।
- CDSCO की जांच में 49 में से 20 सैंपल फेल हो गए और ड्रग कंट्रोलर की जांच में 18 में से 3 सैंपल फेल हुए।
- सैंपल फेल होने के बाद ड्रग कंट्रोलर ने हिमाचल की फार्मा कंपनियों से दवाओं का स्टॉक वापस मंगाने के निर्देश दिए हैं।
- ये दवाइयां देशभर में सप्लाई होती हैं।
- CDSCO के अलर्ट के बाद सभी दवा कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
25 अक्टूबर का इतिहास : 1881 में आज ही के दिन स्पेन के मालगा में ‘पाब्लो पिकासो’ का जन्म हुआ था। वे 20वीं सदी के सबसे महान और प्रभावशाली कलाकारों में से एक थें। पिकासो ने 13 साल की उम्र में अपनी पहली प्रदर्शनी लगाई थी। वह पहली बार 1900 में पेरिस गए और 1901 में पेरिस के रुए लाफिटे पर एक गैलरी में उनकी प्रदर्शनी लगाई गई। 1903 में बनाई गई नीले रंग की पेंटिंग द ओल्ड गिटारिस्ट में पिकासो ने गरीबों की उदासी भरी दुनिया को दर्शाया था। 1907 में, पिकासो ने लेस डेमोइसेल्स डी’एविग्नन पर पिकासो ने अफ्रीकी मुखौटा कला के प्रभाव को प्रदर्शित किया।

पिकासो ने 80 वर्षों में 50,000 से अधिक पेंटिंग, रेखाचित्र और मूर्तियां बनाईं।
- 2005 में इराक में नए संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली थी।
- 2000 में आज ही के दिन अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (USA) 13 दिन के अभियान के बाद वापस आया था।
- 1995 में 25 अक्टूबर के दिन ही तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया था।
- 1971 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ था।
- 1964 में अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया था।
- 1951 में भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत हुई थी।
- [1945मेंद्वितीयविश्वयुद्धकेअंतमेंचीननेताइवानपरकब्जाकियाथा।
- 1924 में 25 अक्टूबर के दिन ही भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया था।
- 1917 में बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) व्लादिमीर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता कब्जा ली थी।
बीते दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
करेंट अफेयर्स 24 अक्टूबर : BRICS में 13 पार्टनर देश जुड़े; पंचायती राज मंत्रालय वेदर फॉरकास्टिंग इनिशिएटिव शुरू करेगा

NIEPVD संस्थान ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित 6 संस्थानों के साथ MoU साइन किया। जिम्बाब्वे ने टी-20 में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, टार्जन अभिनेता रॉन एली का 86 वर्ष की आयु में निधन हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
करेंट अफेयर्स 23 अक्टूबर : 5 साल बाद मोदी-जिनपिंग की द्विपक्षीय मुलाकात हुई; 55वां IFFI गोवा में आयोजित होगा

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पजशकियान से मुलाकात की। वहीं, साइक्लोन दाना 24-25 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से टकराएगा। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





