करेंट अफेयर्स 24 जनवरी: माइकल मार्टिन दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने; ‘अंडरवाटर सबमर्सिबल’ लॉन्च करेगा भारत

करेंट अफेयर्स 24 जनवरी:  माइकल मार्टिन दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने; ‘अंडरवाटर सबमर्सिबल’ लॉन्च करेगा भारत

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • आजीविका
  • माइकल मार्टिन दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने; भारत लॉन्च करेगा ‘अंडरवॉटर सबमर्सिबल’

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका चोपड़ा-गुनीत मोंगा की फिल्म ‘अनुजा’ की ऑस्कर नॉमिनेशन में एंट्री मिली। ट्रम्प ने क्रिप्टोकरेंसी कार्यकारी समूह बनाने को मंजूरी दी। वहीं, माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए ।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. प्रियंका चोपड़ा-गुनीत मोंगा की फिल्म ‘अनुजा’ की ऑस्कर में एंट्री: फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म ‘अनुजा’ को ऑस्कर 2025 में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।

97वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2025 के नॉमिनेशन लिस्ट का ऐलान 23 जनवरी को किया गया।

97वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2025 के नॉमिनेशन लिस्ट का ऐलान 23 जनवरी को किया गया।

  • फिल्म ‘अनुजा’ हिंदी भाषा में बनी अमेरिकन फिल्म है।
  • इस फिल्म के डायरेक्टर एडम जे. ग्रेव्स है।
  • फिल्म ‘अनुजा’ का वर्ल्ड प्रीमियर 24वें डेडसेंटर फिल्म फेस्टिवल में 8 जून, 2024 को हुआ था।
  • अगस्त 2024 में हॉलीशॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट का अवॉर्ड जीता।
  • अक्टूबर 2024 में इसने मॉन्टक्लेयर फिल्म फेस्टिवल में ऑडियंस अवॉर्ड शॉर्ट फिल्म को जीता।
  • अक्टूबर 2024 में ही न्यूयॉर्क शॉर्ट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इसने ग्रैंड प्राइज भी जीता था।
  • 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए 24 कैटेगरी के नॉमिनेशन का ऐलान किया गया है।
  • इसमें सबसे ज्यादा कैटेगरी में फिल्म ‘विकेड’ और ‘एमिलिया पेरेज’ को नॉमिनेशन मिला है।
  • ऑस्कर 2025 को आप 3 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव देख पाएंगे।

2. भारत मानव पनडुब्बी ‘अंडरवाटर सबमर्सिबल’ को लॉन्च करेगा: भारत अपने ‘डीप ओशन मिशन’ के तहत समुद्र में 500 मीटर की गहराई पर अपने पहले मानवयुक्त ‘अंडरवाटर सबमर्सिबल’ का लॉन्च करेगा।

पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह (बीच में) ने 23 जनवरी को नई दिल्ली में डीप ओशन मिशन संचालन समिति की बैठक के दौरान यह जानकारी दी।

पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह (बीच में) ने 23 जनवरी को नई दिल्ली में डीप ओशन मिशन संचालन समिति की बैठक के दौरान यह जानकारी दी।

  • ‘अंडरवाटर सबमर्सिबल’ गहरे समुद्र में चलने वाला मानवयुक्त वाहन होता है।
  • इस साल यह ‘सबमर्सिबल’ 500 मीटर की गहराई तक काम करेगा और अगले साल तक 6,000 मीटर की गहराई तक पहुंचने का लक्ष्य है।
  • डीप ओशन मिशन (Deep Ocean Mission) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसे गहरे समुद्री क्षेत्रों में रिसर्च और इनोवेशन के लिए लॉन्च किया गया है।
  • इसका उद्देश्य समुद्री (जलीय) संसाधनों का पता लगाना और देश की समुद्री अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है।
  • साथ ही, जैव धातुओं का पता लगाना और समुद्री जैव विविधता के सतत विकास भी इसका उद्देश्य है।
  • इस मिशन का प्रबंधन भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. माइकल मार्टिन दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने: 23 जनवरी को माइकल मार्टिन को दूसरे कार्यकाल के लिए आयरलैंड गणराज्य के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया।

64 वर्षीय मार्टिन ने इससे पहले 2020 से 2022 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है।

64 वर्षीय मार्टिन ने इससे पहले 2020 से 2022 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है।

  • आयरलैंड में 29 नवंबर, 2024 को हुए चुनाव में माइकल मार्टिन की पार्टी ‘फियाना फेल’ ने 174 सीट में से 48 और ‘फाइन गाएल’ ने 38 सीट पर जीत दर्ज की थी, जो पूर्ण बहुमत से कम था।
  • माइकल मार्टिन अगुवाई में फियाना फेल पार्टी के एलांयस के पक्ष में 95 और विपक्ष में 76 वोट मिले।
  • मार्टिन अब एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसमें फियाना फेल उसके लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी फाइन गेल और स्वतंत्र सांसद शामिल होंगे।
  • गठबंधन समझौते के तहत, फाइन गेल के साइमन हैरिस 2027 में प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने वाले हैं।
  • हैरिस पहले उप प्रधानमंत्री के रूप में मार्टिन की जगह लेंगे।

4. ट्रम्प ने क्रिप्टोकरेंसी कार्यकारी समूह बनाने को मंजूदी दी: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 जनवरी को क्रिप्टोकरेंसी कार्यकारी समूह बनाने को मंजूरी दी।

ट्रम्प ने अपने राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान इसका वादा किया था।

ट्रम्प ने अपने राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान इसका वादा किया था।

  • कार्यकारी समूह मार्केट स्ट्रक्चर, कंज्यूमर प्रोटेक्शन और रिस्क मैनेजमेंट सहित विभिन्न मामलों पर रिपोर्ट देगा।
  • यह समूह डिजिटल परिसंपत्ति से जुड़ी नीति पर सलाह देगा।
  • साथ ही क्रिप्टो कानून के लिए संसद के साथ मिलकर काम करेगा।
  • डिजिटल परिसंपत्ति में बिटकॉइन, डिजिटल टोकन और स्टेबलकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी शामिल होंगी।

स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)

5. मध्यप्रदेश के 17 धार्मिक स्थानों पर शराब बिक्री पर प्रतिबंध: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के 17 धार्मिक स्थानों पर शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है।

राज्य के नरसिंहपुर जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शराब बिक्री पर प्रतिबंध की घोषणा की।

राज्य के नरसिंहपुर जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शराब बिक्री पर प्रतिबंध की घोषणा की।

  • इन धार्मिक स्थानों पर होगी शराबबंदी- 1. उज्जैन, 2. मैहर, 3. दतिया, 4. पन्ना, 5. मंडला, 6. मुलताई, 7. मंदसौर, 8. ओरछा, 9. चित्रकूट, 10. अमरकंटक, 11. महेश्वर, 12. ओंकारेश्वर, 13. मंडलेश्वर, 14. सलकनपुर, 15. बांदकपुर, 16. कुंडलपुर, 17. बरमानकला, लिंगा और बरमानखुर्द।
  • हालांकि निमाड़ के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित महेश्वर और मंडलेश्वर नगर में पहले से शराब दुकानों के संचालन पर प्रतिबंध है।
  • 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले 2017 में तत्कालीन शिवराज सरकार ने नर्मदा किनारे बसे शहरों को शराबबंदी क्षेत्र घोषित कर दिया था।

6. राकेश कादियान का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज: जिला जेल नूंह (हरियाणा) पर कार्यरत एवरेस्ट विजेता राकेश कादियान ने दो दिन के अंदर-अंदर विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,848 मीटर) और विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर सफलता पूर्वक चढ़ाई करके भारतीय तिरंगा फहराया है।

23 जनवरी को नूंह डीसी विश्राम कुमार मीणा ने प्रशंसा पत्र और मोमेंटो देकर राकेश कादियान को सम्मानित किया।

23 जनवरी को नूंह डीसी विश्राम कुमार मीणा ने प्रशंसा पत्र और मोमेंटो देकर राकेश कादियान को सम्मानित किया।

  • इस तरह से 45 वर्ष की आयु में विश्व का पहला पर्वतारोही बनने पर कादियान का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
  • 21 साल की लगातार सर्विस और 45 की उम्र में लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले वह विश्व के पहले पर्वतारोही हैं।

7. मनोज सिन्हा ने ‘ब्रिक्स यूथ काउंसिल आंत्रप्रेन्योरशिप रनअप’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज, 24 जनवरी को IIM जम्मू में ‘ब्रिक्स यूथ काउंसिल आंत्रप्रेन्योरशिप रनअप’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

IIM जम्मू में पहली बार ब्रिक्स यूथ काउंसिल आंत्रप्रेन्योरशिप रनअप का आयोजन हो रहा है।

IIM जम्मू में पहली बार ब्रिक्स यूथ काउंसिल आंत्रप्रेन्योरशिप रनअप का आयोजन हो रहा है।

  • कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य युवाओं के बीच इनोवेशन और आंत्रप्रेन्योरशिप को प्रोत्साहित करना है।
  • इसमें शामिल यूथ को ब्रिक्स देशों के विशेषज्ञों, निवेशकों और उद्यमियों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
  • इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के 50 से अधिक स्टार्टअप ने टूरिज्म, फूड टेक्नोलॉजी, हर्बल कॉस्मेटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे सेक्टर्स में अपने इनोवेशन्स और प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन किया।

स्पोर्ट (SPORT)

8. जय शाह वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट्स एडवाइजरी बोर्ड में शामिल: आज, 24 जनवरी को ICC अध्यक्ष और BCCI के पूर्व सेक्रेटरी जय शाह को मैरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नए सलाहकार बोर्ड वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्टस में शामिल किया गया है।

जय शाह ने पिछले साल 1 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर ICC चेयरमैन का पद संभाला था।

जय शाह ने पिछले साल 1 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर ICC चेयरमैन का पद संभाला था।

  • जय शाह के अलावा सौरव गांगुली को भी इसमें शामिल किया गया है।
  • वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट्स एडवाइजरी बोर्ड 7 और 8 जून को लॉर्ड्स में होने वाली मीटिंग में खेल के सामने आने वाली चुनौतियों और समस्याओं पर चर्चा करेगा।
  • वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट्स बोर्ड में 13 मेंबर्स शामिल हैं।
  • इसकी अध्यक्षता पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा करेंगे।
  • अन्य संस्थापक सदस्यों में सौरव गांगुली, ग्रीम स्मिथ, एंड्रयू स्ट्रॉस और इंग्लैंड की महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट शामिल हैं।
  • MCC ने पिछले साल वर्ल्ड क्रिकेट कनेक्ट्स फोरम का उद्घाटन किया था।
  • इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा क्रिकेटर्स ने खेल के बारे में चर्चा करने के लिए भाग लिया था।

9. ऑस्ट्रेलिया के हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए माइकल क्लार्क: 23 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 64वें खिलाड़ी बने।

क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 64वें खिलाड़ी बने।

  • क्लार्क की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2015 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था।
  • क्लार्क ने 2015 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
  • अपने 12 साल के करियर में उन्होंने टेस्ट में 8,643 और वनडे में 7,981 रन बनाए।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

24 जनवरी का इतिहास:

  • 1966 में आज ही के दिन भारतीय न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक होमी जहांगीर भाभा का एक प्लेन क्रैश में निधन हुआ था।
  • 2011 में भारत रत्न हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायक पंडित भीमसेन जोशी का निधन हुआ।
  • 1984 में स्टीव जॉब्स की कंपनी एपल ने मैकंटोश कम्प्यूटर बाजार में उतारा था।
  • 1965 में दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विस्टन चर्चिल का 90 साल की उम्र में निधन हुआ था।
  • 1951 में प्रेम माथुर कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बनी थीं।
  • 1950 में ‘जन गण मन’ देश के राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया था।
  • 1924 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म हुआ था।

पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…

करेंट अफेयर्स 23 जनवरी: थाईलैंड में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता मिली; खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 की शुरुआत हुई

शॉन करन US सीक्रेट सर्विस के डायरेक्टर बने। महाराष्ट्र सरकार ने 15,70,000 करोड़ रुपए के 54 MoUs पर साइन किए। वहीं, पीएम मोदी ‘उत्कर्ष ओडिशा: मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]