The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 21 दिसंबर: पूर्व जस्टिस मदन लोकुर ‘UN जस्टिस काउंसिल’ के अध्यक्ष बने; केजरीवाल ने ‘अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना’ शुरू की; पीएम मोदी कुवैत पहुंचे
[ad_1]
- Hindi News
- Career
- Former Justice Madan Lokur Became The President Of ‘UN Justice Council’; Kejriwal Launched ‘Ambedkar Scholarship Scheme’; PM Modi Reached Kuwait
3 दिन पहले
- कॉपी लिंक
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने वन-रिपोर्ट 2023 का विमोचन किया। गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर-पूर्वी परिषद् (NEC) के 72वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता की। कारगिल युद्ध के गुमनाम नायक ताशी नामग्याल का निधन हुआ।वहीं, जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक जैसलमेर में हो रही है।
कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
1. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मदन लोकुर ‘UN इंटरनल जस्टिस काउंसिल’ के अध्यक्ष बने: संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 21 दिसंबर को जस्टिस मदन बी. लोकुर को इंटनरल जस्टिस काउंसिल (IJC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। UN एसेंबली ने संयुक्त राष्ट्र के जस्टिस सिस्टम के एडमिनिस्ट्रेशन को बेहतर बनाने के लिए इंटरनल जस्टिस काउंसिल (IJC) की स्थापना की थी।

लोकुर को चार साल के कार्यकाल के लिए IJC का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 12 नवंबर, 2028 को खत्म होगा।
- IJC में 1 अध्यक्ष और 4 सदस्य- 1 स्टाफ का प्रतिनिधि, 1 मैनेजमेंट का प्रतिनिधि और 2 एक्सटर्नल ज्यूरिस्ट यानी बाहरी न्यायविद होते हैं। इसके अलावा, 4 सदस्यों की सर्वसम्मति से चुने गए एक न्यायविद को IJC का अध्यक्ष बनाया जाता है।
- IJC के सदस्यों की नियुक्ति UN सेक्रेटरी करता है।
- IJC के अन्य सदस्य- कारमेन आर्टिगास (उरुग्वे), स्टाफ द्वारा नामित बाहरी न्यायविद हैं; रोसाली बाल्किन (ऑस्ट्रेलिया) मैनेजमेंट द्वारा नामित एक प्रतिष्ठित बाहरी न्यायविद हैं, स्टीफन ब्रेजिना (ऑस्ट्रिया), स्टाफ प्रतिनिधि हैं और जे पोसेनेल (संयुक्त राज्य अमेरिका) मैनेजमेंट प्रतिनिधि हैं।
- जस्टिस मदन लोकुर 6 साल से ज्यादा के कार्यकाल के बाद 31 दिसंबर, 2018 को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए।
- उन्होंने जुलाई 1977 में अपनी वकालत शुरू की थी और पहले दिल्ली हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट में वकालत की।
- वे 1981 में भारत के सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड बने और 1997 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया।
- 1998 में उन्हें अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया और फरवरी 1999 में दिल्ली हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किये जाने तक वे इस पद पर बने रहे।
- जुलाई 1999 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। इसके बाद, सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने से पहले वे गुवाहाटी हाईकोर्ट और फिर आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने।
- मई 2019 में उन्हें फिजी के सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें अप्रवासी पैनल में 3 साल के लिए नियुक्त किया गया था। साल 2022 में उनका कार्यकाल 3 साल के लिए और बढ़ा दिया गया था।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
2. पीएम मोदी 2 दिन के दौरे पर कुवैत पहुंचे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 21 दिसंबर को कुवैत पहुंचे। वे 21 से 23 दिसंबर तक कुवैत यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और अन्य क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। उनकी यह यात्रा कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबाह के निमंत्रण पर हो रही है।

पिछले 43 सालों में भारत के किसी प्रधानमंत्री की यह पहली कुवैत यात्रा है।
- कुवैत की यात्रा करने वाली अंतिम भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। वे साल 1981 में कुवैत गई थीं।
- इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी खाड़ी देशों के प्रमुख खेल (फुटबॉल) प्रतियोगिता ‘अरबियन गल्फ कप’ का भी उद्घाटन करेंगे।
- सितंबर 2024 में हुए संयुक्त महासभा के सत्र के दौरान पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की थी।
- दोनों देशों के बीच पुराने राजनीतिक संबंध हैं। भारत, कुवैत के शीर्ष व्यापारिक साझेदारों में से एक है।
- साल 2023-24 के दौरान दोनों देशों के बीच 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का व्यापार हुआ है।
- भारत के लिए कुवैत एक विश्वसनीय ऊर्जा साझेदार है।
- कुवैत, पश्चिमी एशिया का एक देश है।
- यह फारस की खाड़ी के सिरे पर पूर्वी अरब के उत्तरी किनारे पर मौजूद देश है। इसके उत्तर में इराक की सीमा और दक्षिण में सऊदी अरब है।
- कुवैत ईरान के साथ समुद्री सीमा भी साझा करता है।
- कुवैत की तटीय लंबाई लगभग 500 किलोमीटर है।
- 2022 तक, कुवैत की आबादी 4.45 मिलियन यानी 44 लाख से ज्यादा थी, जिनमें से 14.5 लाख कुवैती नागरिक हैं बाकी 30 लाख लोग 100 से ज्यादा देशों के नागरिक हैं।
- कुवैत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर ‘कुवैत सिटी’ है।
- कुवैत की आधिकारिक भाषा अरबी है।
स्कीम (SCHEME)
3. केजरीवाल ने ‘अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना’ शुरू की: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने 21 दिसंबर को डॉ. अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना का ऐलान किया। इस योजना के तहत, दिल्ली सरकार दलित परिवार के बच्चे की विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई और आने-जाने का खर्च उठाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘दलित का कोई बच्चा दुनिया की किसी टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ना चहता है तो वह सिर्फ एडमिशन ले ले, पढ़ाई और आने-जाने का सारा खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी।’
- इससे पहले 12 दिसंबर को 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज की घोषणा की थी। ये इलाज हर कैटेगरी के बुजुर्गों के लिए मुफ्त होगा। इसे ‘संजीवनी योजना’ नाम दिया गया है।
- केजरीवाल ने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए देने का भी ऐलान किया है। इसे ‘महिला सम्मान योजना’ नाम दिया गया है। 18 साल की उम्र पूरी करने वाली हर महिला इस स्कीम के दायरे में आएगी। इसके अलावा, विधानसभा चुनाव के बाद रकम को बढ़ाकर 2100 रुपए कर दिया जाएगा।
- केजरीवाल ने 21 नवंबर को बुजुर्गों की पेंशन स्कीम को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया। इस स्कीम के तहत 60 से 69 साल तक के बुजुर्गों को हर महीने 2000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को 2500 रुपए महीना मिलेगा। स्कीम में 80 हजार नए बुजुर्गों को और जोड़ा गया है। पहले 4.50 लाख लोगों को इस स्कीम का फायदा मिलता था। अब पांच लाख से ज्यादा बुजुर्ग इस स्कीम के दायरे में आएंगे।
- दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को खत्म हो रहा है। अगले दो महीने में चुनाव हो सकते हैं।
- पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2020 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 70 में से 62 सीटें जीती थीं।
नेशनल (NATIONAL)
4. जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक जैसलमेर में हुई: आज यानी 21 दिसंबर को जैसलमेर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक चल रही है। इस दौरान वस्तु और सेवा कर से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और ओडिशा के मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री, आर्थिक मामलों और व्यय विभागों के सचिव और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए हैं।

जीएसटी काउंसिल की बैठक दो चरणों में हुई। पहली बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक चली। इसके बाद शाम 4:30 बजे से दूसरी बैठक शुरू हुई।
- जीएसटी काउंसिल की बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित पुराने वाहनों की बिक्री पर टैक्स बढ़ाने पर सहमति बन गई है। इसे 12% से बढ़ाकर 18% किया जाएगा।
- वहीं, हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पर फिलहाल GST कम नहीं होगा। जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी कम करने के प्रस्ताव को अगली बैठक के लिए टाल दिया गया है।
- जीएसटी काउंसिल की बैठक में टर्म इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स कम करने का प्रस्ताव राज्यों के विरोध के चलते टल गया है। काउंसिल ने मंत्रियों से इस पर और स्टडी करने को कहा है।
- इससे पहले, शुक्रवार को निर्मला सीतारमण ने यहां आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (विधानसभा सहित) के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की अध्यक्षता की थी।
- केंद्र ने कैपिटल इन्वेस्टमेंट के लिए राज्यों को ‘विशेष सहायता योजना 2025-25’ के तहत लगभग 30 हजार करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि दी है।
5. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने वन-रिपोर्ट 2023 का विमोचन किया: देश में वनों के स्वास्थ्य की तस्वीर बताने वाली ‘भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023’ आज जारी कर दी गई। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में इस रिपोर्ट का विमोचन किया। रिपोर्ट के अनुसार देश में वन और वृक्ष क्षेत्र में 1,445 वर्ग किलोमीटर इलाके की बढ़ोतरी हुई है।

भारत वन स्थिति रिपोर्ट हर 2 साल पर जारी की जाती है, जिसमें देश के जंगली इलाके की व्यापक जानकारी होती है।
- रिपोर्ट के मुताबिक, 156.41 वर्ग किलोमीटर वन का इलाका बढ़ा है, जबकि 1289.40 वर्ग किलोमीटर वृक्ष-क्षेत्र बढ़ा है।
- इस रिपोर्ट में वनस्पतियों के क्षेत्र, कार्बन स्टॉक की स्थिति और जंगल की आग जैसे मामलों पर भी मौजूदा स्थिति बताई गईहै।
- अभी देश में कुल 827,357 वर्ग किलोमीटर का जंगल का इलाका है, जो कि देश के कुल एरिया का 25.7% है।
- वन क्षेत्र बढ़ाने वाले राज्यों में 4 राज्य- छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान सबसे आगे हैं।
6. गृह मंत्री अमित शाह ने NEC के 72वें पूर्ण सत्र की अध्यक्षता की: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 21 दिसंबर को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आयोजित उत्तर पूर्वी परिषद (NEC) के 72वें सेशन की अध्यक्षता की। यह सत्र अगरतल के प्रज्ञा भवन में आयोजित किया गया। इस बैठक का आयोजन पूर्वोत्तर के विकास के लक्ष्य को मद्देनजर रखते हुए किया जाता है।

2008 के बाद से अगरतला में दूसरी बार NEC की पूर्ण बैठक हो रही है।
- सेशन के दौरान आठ राज्यों के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
- इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने बैंकरों के सम्मेलन की भी अध्यक्षता की, जिसमें सरकारी और निजी बैंकों के सीनियर अधिकारी शामिल हुए।
- इसके अलावा, उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (NESAC) की बैठक भी आयोजित की गई।
निधन (DEATH) 7. कारगिल के गुमनाम नायक ताशी नामग्याल का निधन: साल 1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच लड़े गए कारगिल के युद्ध में बड़ी भूमिका निभाने वाले ताशी नामग्याल नहीं रहे। आज यानी 21 दिसंबर को 58 साल के नामग्याल का लद्दाख के गारखोन में निधन हो गया। भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने ताशी के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि दी है।

ताशी पेशे से चरवाहे थे।
- 1999 में मई महीने की शुरुआत में ताशी अपना एक लापता याक खोजते हुए बटालिक माउंटेन रेंज की तरफ पहुंचे।
- वहां उन्होंने पठानी पोषक पहने कुछ लोगों को बनकर खोदते देखा। ये लोग पाकिस्तानी सैनिक थे।
- ताशी ने समय रहते, भारतीय सेना को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भारतीय सेना ने फौरन जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी।
- भारतीय सेना ने श्रीनगर-लेह हाईवे को ब्लॉक करने के पाकिस्तान के मिशन को विफल कर दिया था। इसमें ताशी की भूमिका अहम मानी जाती है।
- 3 मई से 26 जुलाई 1999 के बीच कारगिल युद्ध लड़ा गया था। इसमें भारतीय सेना की जीत हुई। भारतीय सेना ने ताशी को एक ‘वीर और देशभक्त चरवाहे’ के तौर पर पहचान दी थी।
- इस साल की शुरुआत में द्रास में हुए 25वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर ताशी अपनी बेटी सेरिंग डोलकर के साथ मौजूद थे।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
21 दिसंबर का इतिहास : आज ही के दिन 1913 में पहली बार किसी अखबार में मॉडर्न क्रॉसवर्ड पजल को छापा गया था। अमेरिका के अखबार ‘द न्यूयॉर्क वर्ल्ड’ के संडे सप्लीमेंट में इसे छापा गया। ब्रिटिश पत्रकार आर्थर वेन ने इसे बनाया था। पहले इसका नाम वर्ड क्रॉस था। कुछ समय बाद टाइपिंग में हुई गलती की वजह से इसे ‘वर्ड क्रॉस’ की जगह ‘क्रॉसवर्ड’ लिख दिया गया। तब से इसे पूरी दुनिया में इसी नाम से जाना जाता है। शुरुआत में पजल डायमंड शेप की होती थी और इसमें ब्लैक बॉक्स नहीं होते थे। 1923 तक अमेरिका के लगभग सभी अखबारों में इस तरह की पजल को छापा जाने लगा था।

21 दिसंबर 1913 को अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क वर्ल्ड में छपी थी मॉडर्न क्रॉसवर्ड पजल।
- 2012 में साउथ कोरिया के सिंगर साई का गाना ‘गंगनम स्टाइल’ यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।
- 2007 में सोशल एक्टिविस्ट, कवि हरिवंश राय बच्चन की पत्नी और अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का निधन हुआ।
- 1974 में पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले जंगी जहाज INS सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में नौसेना में शामिल किया गया।
- 1971 में कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव चुने गए। वॉल्डहाइम ने 1 जनवरी 1972 से काम शुरू किया। वॉल्डहाइम 1918 में 21 दिसंबर को ही पैदा हुए थे।
- 1968 में फ्लोरिडा के केप केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो-8 को लॉन्च किया गया था। ये पहला मौका था जब कोई इंसान ग्रेविटेशनल फोर्स यानी गुरुत्वाकर्षण बल को चुनौती देकर धरती की कक्षा से बाहर गया था।
- 1937 में ‘स्नोवाइट एंड सेवन ड्वॉर्फ्स’ नाम की कार्टून मूवी रिलीज हुई। दुनिया की इस पहली फुल लेंथ एनिमेटेड फीचर फिल्म ने वॉल्ट डिज्नी को दुनिया के सबसे इनोवेटिव और क्रिएटिव मूवी मेकर के रूप में स्थापित किया।
- 1898 में रसायन शास्त्री पियरे और उनकी पत्नी मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की। इसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज के लिए भी होता है। दोनों को 1903 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
1. करेंट अफेयर्स 20 दिसंबर: ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल के लिए संयुक्त संसदीय समिति बनी; हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हुआ

मोटरस्पोर्ट टूर्नामेंट ‘जेके टायर नोविस कप 2024’ आज से शुरू हुआ। मलयालम एक्ट्रेस मीना गणेश का निधन हुआ। इसके अलावा गुजरात का मसाली गांव बना देश का पहला बॉर्डर सोलर विलेज। पढ़ें पूरी खबर…
2. करेंट अफेयर्स 19 दिसंबर: गगन गिल को मिलेगा साहित्य अकादमी; 1 जनवरी से उत्तराखंड में UCC लागू; खो-खो वर्ल्ड-कप के ब्रांड एम्बेसडर बने सलमान

19 साल की कैटलिन ‘मिस इंडिया USA 2024’ बनीं। चीन के अंतरिक्ष यात्रियों ने 9 घंटे स्पेसवॉक किया। वहीं, आज से ‘सुशासन सप्ताह’ शुरू हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





