करेंट अफेयर्स 20 दिसंबर: ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल के लिए संयुक्त संसदीय समिति बनी; हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हुआ

करेंट अफेयर्स 20 दिसंबर:  ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल के लिए संयुक्त संसदीय समिति बनी; हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हुआ

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • आजीविका
  • ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल के लिए संसदीय समिति गठित; हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन

5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

मोटरस्पोर्ट टूर्नामेंट ‘जेके टायर नोविस कप 2024’ आज से शुरू हुआ। मलयालम एक्ट्रेस मीना गणेश का निधन हुआ। इसके अलावा गुजरात का मसाली गांव बना देश का पहला बॉर्डर सोलर विलेज।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल के लिए 39 सदस्यीय JPC गठित: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 19 दिसंबर को ‘एक देश, एक चुनाव’ बिल को लेकर जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी (JPC) के गठन की घोषणा की। इस विधेयक के लिए जरूरी संविधान संशोधन के लिए गठित JPC में 39 सदस्य हैं। इनमें कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सहित लोकसभा के 27 और राज्यसभा के 12 सदस्य JPC में होंगे।

17 दिसंबर को 'एक देश, एक चुनाव 129वां संविधान (संशोधन) विधेयक' लोकसभा में पेश हुआ था, फिर इसे JPC को भेज दिया गया था।

17 दिसंबर को ‘एक देश, एक चुनाव 129वां संविधान (संशोधन) विधेयक’ लोकसभा में पेश हुआ था, फिर इसे JPC को भेज दिया गया था।

  • भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब को JPC का अध्यक्ष बनाया गया है।
  • इस विधेयक का मकसद यह तय करना है कि देश में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं या नहीं।
  • JPC में लोकसभा से भर्तृहरि महताब (अध्यक्ष), पीपी चौधरी, सीएम रमेश, बांसुरी स्वराज, परषोत्तमभाई रूपाला, अनुराग सिंह ठाकुर, विष्णु दयाल राम, संबित पात्रा, अनिल बलूनी, विष्णु दत्त शर्मा, बैजयंत पांडा, संजय जायसवाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत, धर्मेंद्र यादव, छोटेलाल, कल्याण बनर्जी, टीएम सेल्वागणपति, जीएम हरीश बालयोगी, अनिल यशवंत देसाई, सुप्रिया सुले, श्रीकांत एकनाथ शिंदे, सांभवी, के राधाकृष्णन, चंदन चौहान और बालशौरि वल्लभनेनी को शामिल किया गया है।
  • वहीं, JPC में राज्यसभा से घनश्याम तिवाड़ी, भुवनेश्वर कलिता, के लक्ष्मण, कविता पाटीदार, संजय कुमार झा, रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, साकेत गोखले, पी विल्सन, संजय सिंह, मानस रंजन मंगराज और वी विजय साई रेड्डी शामिल हैं।
  • जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी अगले सत्र के अंतिम हफ्ते के पहले दिन सदन में रिपोर्ट पेश करेगी।

निधन (DEATH)

2. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हुआ: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) नेता ओम प्रकाश चौटाला का आज यानी 20 दिसंबर को निधन हो गया। वे 89 साल के थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद साढ़े 11 बजे उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया। करीब आधे घंटे बाद दोपहर 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

  • चौटाला 5 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे और उनका अंतिम कार्यकाल 1999 से 2005 तक रहा।
  • ओमप्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी, 1935 को हुआ था।
  • वे ‘ताऊ’ के नाम से मशहूर भारत के 6वें उप प्रधानमंत्री और दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे चौधरी देवी लाल के पुत्र थे।
  • ओमप्रकाश चौटाला की चुनावी राजनीति की शुरुआत 1968 में शुरू हुई। उन्होंने पहला चुनाव देवीलाल की परंपरागत सीट ऐलनाबाद से लड़ा। उनके मुकाबले पूर्व सीएम राव बीरेंद्र सिंह की विशाल हरियाणा पार्टी से लालचंद खोड़ ने चुनाव लड़ा। इस चुनाव में चौटाला हार गए।
  • हालांकि, 1970 में उपचुनाव हुए तो चौटाला ने जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा और पहली बार विधायक बने।
  • साल 1987 केंद्र में वीपी सिंह की जनता दल की सरकार बनने के बाद पिता देवीलाल को उपप्रधानमंत्री बनाया गया। इसके अगले दिन यानी 2 दिसंबर, 1989 को ओमप्रकाश चौटाला पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।
  • हालांकि पहली बार मुख्यमंत्री बनने के साढ़े 5 महीने बाद ही ओमप्रकाश चौटाला को इस्तीफा देना पड़ा। उनकी जगह बनारसी दास गुप्ता को CM बनाया गया।

3. मलयालम एक्ट्रेस मीना गणेश का निधन हुआ: मलयालम एक्ट्रेस मीना गणेश का 19 दिसंबर को निधन हो गया। मलयालम फिल्मों और सीरियलों में अलग-अलग तरह की यादगार भूमिकाएं निभाने वाली मीना ने 81 साल की उम्र में उम्र अंतिम सांस ली।

मीना गणेश, प्रसिद्ध थिएटर आर्टिस्ट और फिल्म कलाकार एएन गणेश की पत्नी हैं।

मीना गणेश, प्रसिद्ध थिएटर आर्टिस्ट और फिल्म कलाकार एएन गणेश की पत्नी हैं।

  • मीना गणेश ने 19 साल की उम्र में मलयालम सिनेमा में एक्टिंग शुरू की थी। हालांकि, शुरुआत उन्होंने थिएटर से की थी।
  • साल 1977 में फिल्म ‘मणि मुजक्कम’ से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई थी। फिल्म का निर्देशन पीए बैकर ने किया था।
  • अपने करियर में मीना ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उन्होंने ज्यादातर सपोर्टिंग रोल निभाए थे।
  • उनकी फिल्मों में ‘मंडनमार लंदनिल’, ‘उत्सव मेलम’, ‘गोलंथरा वार्ता’, ‘साक्षात श्रीमान चथुन्नी’, ‘कल्याण सौगंधिकम’, ‘सियामीज इरत्तकल’, ‘श्रीकृष्णपुरथे नक्षत्रतिलक्कम’, और ‘माय डियर कराडी’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
  • अपने करियर के दौरान, उन्होंने केरल फिल्म उद्योग के कई मशहूर एक्टर्स के साथ काम किया। इनमें कलाभवन मणि, पृथ्वीराज सुकुमारन, दिलीप, मोहनलाल और ममूटी शामिल हैं।
  • उन्होंने आखिरी फिल्म में साल 2016 में काम किया था।
  • फिल्मों के अलावा, वे कुछ टीवी सीरियल्स में भी नजर आईं। इनमें ‘रामायणम’, ‘मंगल्यम’, ‘कल्याणवीरन’ और ‘मिनुक्केट्टु’ जैसे सीरियल्स शामिल हैं।

स्पोर्ट (SPORT)

4. जेके टायर नोविस कप 2024 आज से शुरू: मोटरस्पोर्ट टूर्नामेंट ‘जेके टायर नोविस कप 2024’ आज यानी 20 दिसंबर से शुरू हो गया। यह रेस कॉम्पिटीशन शुक्रवार और शनिवार (20 और 21 दिसंबर) को तमिलनाडु के चेट्टीपलायम के कारी मोटर स्पीडवे सर्किट में हो रहा है। टूर्नामेंट जेके टायर नोविस कप 2024 का चैंपियन शनिवार, 21 दिसंबर को मिल जाएगा।

जेके टायर नोविस कप 2024 टूर्नामेंट में पांच रेस होंगी, जिसमें टॉप पर रहने वाला ओवरऑल चैंपियन बनेगा।

जेके टायर नोविस कप 2024 टूर्नामेंट में पांच रेस होंगी, जिसमें टॉप पर रहने वाला ओवरऑल चैंपियन बनेगा।

  • जेके टायर नोविस कप में सात टीमें हिस्सा लेंगी।
  • सात टीमों के 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।
  • इसमें कई बड़े रेसर जैसे- बेंगलुरु के नेशनल रेसिंग चैंपियन रूहान अल्वा, फॉर्मूला LGB4 में जेके टायर नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप के मौजूदा चैंपियन तिजिल राव, जो बेंगलुरु से ही हैं, आमिर सईद (कोट्टायम), विश्वास विजयराज, अर्जुन नायर और नाथन हिस्सा लेंगे।
  • कारी मोटर स्पीडवे फॉर्मूला थ्री ऑटो रेसिंग सर्किट या रेस ट्रैक है। ये चेट्टीपलायम, तमिलनाडु में बना हुआ है।
  • 2.100 किमी लंबे इस ट्रैक का उद्घाटन 2003 में किया गया था।
  • सर्किट का नाम एस. करिवर्धन के नाम पर रखा गया है।

एग्रीमेंट (AGREEMENT)

5. माइक्रोमैक्स ने ताइवान की स्टोरेज चिप कंपनी से साझेदारी की: 19 दिसंबर को भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ‘माइक्रोमैक्स’ और ताइवान की स्टोरेज चिप कंपनी ‘फिसन’ ने साझेदारी की। इसके तहत दोनों कंपनियों ने AI आधारित स्टोरेज चिपसेट मॉड्यूल डिजाइन और निर्माण के लिए एक जॉइंट वेंचर माईफाई (MiPhi) की स्थापना की।

इस साझेदारी में माइक्रोमैक्स की 55% हिस्सेदारी होगी और 45% हिस्सेदारी फिसन की होगी।

इस साझेदारी में माइक्रोमैक्स की 55% हिस्सेदारी होगी और 45% हिस्सेदारी फिसन की होगी।

  • फिसन, NAND कंट्रोलर और NAND स्टोरेज टेक्नोलॉजी में लीडिंग कंपनी है।
  • जॉइंट वेंचर MiPhi, कंपनी सर्वरों के लिए स्टोरेज चिपसेट डिजाइन करेगी, जो सुरक्षा और रणनीतिक दोनों हिसाब से देश के विकास के बेहद जरूरी हैं।
  • इस जॉइंट वेंचर का लक्ष्य ग्राफिक्स प्रॉसेसिंग यूनिट यानी GPU की लागत को कम करना है।
  • इसका फोकस सर्वर स्टोरेज चिपसेट पर होगा। इसका उत्पादन नोएडा के प्लांट से होगा।

स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)

6. गुजरात का मसाली गांव बना देश का पहला बॉर्डर सोलर विलेज: गुजरात के बनासकांठा जिले का मसाली गांव देश का पहला सीमावर्ती सौर गांव बन गया है। करीब 800 की आबादी वाले इस गांव में सभी 119 घरों पर सोलर रूफटॉप लगाए गए हैं।

गुजरात का मसाली गांव पाकिस्तान सीमा से मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर है।

गुजरात का मसाली गांव पाकिस्तान सीमा से मात्र 40 किलोमीटर की दूरी पर है।

  • इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 1 करोड़ 16 लाख रुपए खर्च किए गए।
  • इसमें पीएम सूर्यघर योजना के तहत 59.81 लाख रुपए की सब्सिडी, 20.52 लाख रुपए का सार्वजनिक योगदान और 35.67 लाख रुपए का सहयोग CSR यानी ‘कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी’ के तहत खर्च किए गए।
  • गांव को अब 225.5 किलोवाट बिजली मिल रही है, जो हर घर की जरूरत के लिए पर्याप्त है।
  • गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्रों के 17 गांवों को पूर्ण सौर गांव बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इनमें से एक मसाली का काम पूरा हो चुका है।
  • इससे पहले साल 2022 में गुजरात के मोढेरा गांव को देश का पहला सोलर एनर्जी से चलने वाला गांव घोषित किया गया था। मोढेरा गांव में 1,300 से ज्यादा ग्रामीण घरों में सोलर पैनल लगाए गए हैं।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

20 दिसंबर का इतिहास: 1959 में आज ही दिन भारत के जस्सू पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 विकेट लिए थे। पटेल का यह रिकॉर्ड लंबे समय तक बरकरार रहा। 1983 में कपिल देव ने एक इनिंग में 9 विकेट लेकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी की। 40 साल बाद फरवरी 1999 में अनिल कुंबले ने एक इनिंग में सभी 10 विकेट लेकर जस्सू पटेल का रिकॉर्ड तोड़ा। कुंबले एक इनिंग के सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी थे। उनसे पहले जुलाई 1956 में इंग्लैंड के जिम चार्ल्स लेकर एक इनिंग में 10 विकेट ले चुके थे।

जस्सू पटेल मध्यम गति के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज रहे हैं। साथ ही, वे वह तेज गेंदबाजी भी करते थें।

जस्सू पटेल मध्यम गति के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज रहे हैं। साथ ही, वे वह तेज गेंदबाजी भी करते थें।

  • 1999 में चीन और पुर्तगाल के समझौते के बाद मकाउ का चीन का हिस्सा बना।
  • 1998 में बिल क्लिंटन और कैनेथ स्टार को टाइम मैगजीन ने पर्सन ऑफ द ईयर घोषित किया।
  • 1988 में भारत में वोटिंग की उम्र 21 से घटाकर 18 साल करने का बिल राज्यसभा में पास हुआ। इसके बाद 28 मार्च 1989 को राष्ट्रपति के साइन करने बाद ये बिल कानून बना।
  • 1971 में जरनल याह्या खान ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति का पद छोड़ा। उनकी जगह जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
  • 1963 में जर्मनी में बर्लिन की दीवार को पहली बार पश्चिमी बर्लिन के लोगों के लिए खोला गया।
  • 1951 में पहली बार न्यूक्लियर पावर रिएक्टर से अमेरिका में बिजली बनाई गई।

पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…

1. करेंट अफेयर्स 19 दिसंबर: गगन गिल को मिलेगा साहित्य अकादमी; 1 जनवरी से उत्तराखंड में UCC लागू; खो-खो वर्ल्ड-कप के ब्रांड एम्बेसडर बने सलमान

19 साल की कैटलिन ‘मिस इंडिया USA 2024’ बनीं। चीन के अंतरिक्ष यात्रियों ने 9 घंटे स्पेसवॉक किया। वहीं, आज से ‘सुशासन सप्ताह’ शुरू हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

2. करेंट अफेयर्स 18 दिसंबर: लापता लेडीज ऑस्कर की रेस से बाहर; अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, अरुण साहू बुल्गारिया में नए एंबेसडर

चीनी विदेश मंत्री से मिले NSA अजित डोभाल। रोहन जेटली दोबारा DDCA अध्यक्ष चुने गए। वहीं, रूस ने कैंसर की वैक्सीन बनाने का ऐलान किया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]