The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर: PM मोदी ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की; दो नौसेना महिला अधिकारी विश्व परिक्रमा के लिए रवाना
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- प्रधानमंत्री ने धरती आबा आदिवासी ग्राम विकास अभियान शुरू किया; नौसेना के 2 लेफ्टिनेंट कमांडर दुनिया का चक्कर लगाने निकले
1 दिन पहले
- कॉपी लिंक
भारत सरकार ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में 3 तीन नए बाहरी सदस्यों की नियुक्ति की। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में ‘जमैका मार्ग’ की घोषणा की। वहीं, सीनियर IPS ऑफिसर नलिन प्रभात जम्मू-कश्मीर के नए पुलिस महानिदेशक बने।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
स्कीम (SCHEME)
1. पीएम मोदी ने ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का शुभारंभ किया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 2 अक्टूबर को ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ का शुभारंभ किया। इसे 79,150 करोड़ रुपए की लागत से इम्प्लीमेन्ट किया जाएगा।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य देश भर में जनजातीय समुदायों के लिए व्यापक और समग्र विकास सुनिश्चित करना है।
- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान से 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों में 5 करोड़ से अधिक आदिवासियों को फायदा होगा।
- इस योजना का उद्देश्य 17 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों द्वारा किए गए 25 इंटरवेंशन के जरिए सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, एजुकेशन और लाइवलीहुड में गैप को खत्म करना है।
- पीएम ने प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) के तहत 1,360 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।
- इनमें 1,380 किलोमीटर से अधिक सड़कें, 120 आंगनवाड़ी केंद्र, 250 बहुउद्देश्यीय केंद्र और 10 स्कूल छात्रावासों का निर्माण शामिल है।
- इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने लगभग 3,000 गांवों में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) से संबंधित 75,800 से अधिक घरों के विद्युतीकरण की घोषणा की।
- अन्य पहलों में 275 मोबाइल चिकित्सा इकाइयों का संचालन, 500 आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थापना, 250 वन धन विकास केंद्रों की स्थापना और 5,550 से अधिक पीवीटीजी गांवों में पाइप से जल की व्यवस्था शामिल है।
डिफेंस (DEFENCE)
2. लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा अलीगिरिसामी और दिलना कोनाथ दुनिया का चक्कर लगाने के लिए रवाना हुईं : भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी बुधवार, 2 अक्टूबर को समुद्री मार्ग से विश्व की परिक्रमा करने के लिए रवाना हुईं। इनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा अलीगिरिसामी और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना कोनाथ शामिल हैं। वो आठ महीने में 21,600 समुद्री मील की दूरी तय की करेंगी।

दोनों अधिकारियों – लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा के मई 2025 में गोवा लौटने की उम्मीद है।
- दोनों लेफ्टिनेंट कमांडर को INS मंडोवी, गोवा से रवाना किया गया।
- वे भारतीय नौसेना के नौकायन जहाज ‘INSV तारिणी’ पर सवार होकर दुनिया का चक्कर लगाएंगी।
- नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने दक्षिणी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल वी. श्रीनिवास और अन्य की उपस्थिति में ऐतिहासिक यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
- केरल के कोझिकोड की रहने वाली लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना को जून 2014 में नौसेना में कमीशन मिला था।
- दिलना के पिता स्वर्गीय देवदासन भारतीय सेना में सेवारत थे।
- पुडुचेरी की मूल निवासी लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा जून 2017 में नौसेना में शामिल हुईं।
- रूपा के पिता जीपी अलागिरीसामी भारतीय वायु सेना का हिस्सा थे।
- दोनों ऑफिसर प्रसिद्ध समुद्री नाविक और गोल्डन ग्लोब रेस के नायक, रिटायर्ड कमांडर अभिलाष टॉमी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
- इससे पहले छह-सदस्यीय चालक दल की सदस्य के रूप में दोनों महिला अधिकारियों ने पिछले साल एक अंतर-महासागरीय अभियान में हिस्सा लिया था, जो गोवा से केप टाउन होते हुए रियो डी जेनेरो गया था और वापस आया था।
- इस साल की शुरुआत में दोनों महिला अधिकारियों ने गोवा से मॉरीशस के पोर्ट लुईस तक की समुद्री यात्रा भी ‘डुअल-हैंड मोड’ में सफलतापूर्वक पूरी की थी।
- ‘INSV तारिणी’ को 2017 में ऐतिहासिक ‘नाविका सागर परिक्रमा’ के तहत पूरी तरह से महिला चालक दल के साथ दुनिया का चक्कर लगाने के लिए जाना जाता है।
नियुक्ति
3. भारत सरकार ने मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में 3 तीन नए बाहरी सदस्यों की नियुक्ति की : भारत सरकार ने मंगलवार, 1 अक्टूबर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) में 3 तीन नए बाहरी सदस्यों की नियुक्ति की है। इसमें राम सिंह, सौगत भट्टाचार्य और नागेश कुमार का नाम शामिल हैं। इनके अलावा, MPC में 6 सदस्य हैं, जिनमें से तीन केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास, डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव रंजन शामिल हैं।

केंद्र सरकार मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी में तीन बाहरी सदस्यों की नियुक्ति चार साल के लिए करती है।
- अभी MPC के बाहरी सदस्यों में प्रोफेसर आशिमा गोयल, प्रोफेसर जयंत वर्मा और नई दिल्ली के वरिष्ठ सलाहकार शशांक भिडे हैं।
- इनका कार्यकाल इसी हफ्ते खत्म हो रहा है।
- राम सिंह दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के डायरेक्टर हैं।
- डॉ. नागेश कुमार इंस्टीट्यूट फॉर स्टडीज इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव हैं।
- सौगत भट्टाचार्य अर्थशास्त्री हैं।
- RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी मीटिंग 7-9 अक्टूबर को होगी।
- गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता वाली इस मीटिंग में ब्याज दर पर फैसला लिया जाएगा।
- पिछली मीटिंग अगस्त को हुई थी, जिसमें कमेटी ने लगातार 9वीं बार दरों में बदलाव नहीं किया था।
- अक्टूबर में होने वाली मीटिंग में भी ब्याज दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं है।
- मीटिंग के फैसलों की जानकारी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास 9 अक्टूबर को देंगे।
- ये मीटिंग हर दो महीने में होती है।
- RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं।
4. सीनियर IPS ऑफिसर नलिन प्रभात जम्मू-कश्मीर के नए पुलिस महानिदेशक बने : सीनियर IPS ऑफिसर नलिन प्रभात मंगलवार, 1 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के नए पुलिस महानिदेशक बने। इससे पहले वे एनएसजी के महानिदेशक थे। उन्होंने आरआर स्वैन की जगह ली।

आतंकरोधी अभियानों में उनकी योग्यता और सुरक्षा रणनीति की गहरी समझ को देखते हुए गृह मंत्रालय ने अगस्त में उन्हें जम्मू-कश्मीर का विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया है।
- स्वैन के रिटायर्ड होने के बाद अब नलिन मंगलवार को पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
- 14 मार्च, 1968 को जन्मे नलिन हिमाचल के मनाली के थुंगरी गांव के रहने वाले हैं।
- वे 1992 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के IPS ऑफिसर हैं।
- 55 वर्षीय नलिन प्रभात को कई सम्मान मिले हैं, जिनमें तीन पुलिस वीरता पदक और पराक्रम पदक शामिल हैं।
- IPS अधिकारी नलिन ने आंध्र प्रदेश में एक विशिष्ट नक्सलरोधी इकाई ग्रेहाउंड्स का नेतृत्व किया है।
- वे अप्रैल 2024 में एनएसजी के महानिदेशक भी नियुक्त किए गए थे।
- वे कश्मीर रेंज के डीआईजी भी रहे हैं।
नेशनल (NATIONAL)
5. पीएम मोदी ने ऑयल इंडिया लिमिटेड के चार CBG प्लांट्स के निर्माण का शुभारंभ किया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 2 अक्टूबर को असम में ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा चार कंप्रेस्ड या संपीडित बायो-गैस (CBG) प्लांट्स के निर्माण का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम देश भर में कई CBG प्लांट्स के लिए नींव रखने के समारोह का हिस्सा था।

पीएम मोदी ने नई दिल्ली से वर्चुअली CBG प्लांट्स के निर्माण का शुभारंभ किया।
- इसका उद्देश्य स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर एक सस्टेनेबल और इको फ्रेंड्ली एनर्जी लैंडस्केप को बढ़ावा देना था।
- असम के गुवाहाटी, जोरहाट, शिवसागर और तिनसुकिया में CBG प्लांट्स बनाए जाएंगे।
- ऑयल इंडिया लिमिटेड, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) के कोऑर्डिनेशन में 2024-25 तक 25 CBG प्लांट्स स्थापित करने की योजना बना रही है।
- इसके लिए कंपनी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) निवेश या प्राइवेट आंत्रप्रेन्योर्स के साथ पार्टनरशिप करेगी।
6. प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में ‘जमैका मार्ग’ की घोषणा की: प्रधानमंत्री मोदी ने 2 अक्टूबर को घोषणा की कि नई दिल्ली में जमैका उच्चायोग के सामने की सड़क का नाम जमैका मार्ग रखा जाएगा। इससे पहले पीएम ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में जमैका के पीएम एंड्रयू होलनेस के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत करने के लिए चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने कहा कि संबंधों में खेल बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भारत- जमैका क्रिकेट प्रेमी देश हैं।
- द्विपक्षीय चर्चा के दौरान जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने भारत के जरिए चलाए गए ग्लोबल फ्यूल अलायंस में शामिल होने की मंशा जाहिर की है।
- होलनेस ने घोषणा की कि जमैका 2028-29 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी सदस्य के लिए भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा।
- बैठक के दौरान व्यापार, निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल परिवर्तन, विकास साझेदारी, शिक्षा, क्षमता निर्माण और लोगों से लोगों से कनेक्शन में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।
- इस दौरान दोनों नेताओं की उपस्थिति में भारत और जमैका के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान किया गया।
- पीएम मोदी के साथ बैठक से पहले होलनेस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
- यह जमैका के किसी प्रधानमंत्री की भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।
- जमैका, उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के कैरेबियन सागर में स्थित एक द्वीप देश है।
- यह ग्रेटर एंटिल्स और कैरिबियन का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
2 अक्टूबर का इतिहास : 1869 में आज ही के दिन गुजरात के पोरबंदर गांव में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। गांधी जी के पिता का नाम करमचंद उत्तमचंद गांधी था और वह राजकोट के दीवान रह चुके थे। गांधी जी ने अपनी शिक्षा इंग्लैंड में पूरी की, जहां से उन्होंने कानून की पढ़ाई की। 1915 में भारत लौटने के बाद, गांधी जी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और अंग्रेजी शासन के खिलाफ अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया।

महात्मा गांधी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह, और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण आंदोलन हुए।
- 1985 में आज ही के दिन दहेज निषेध अधिनियम अस्तित्व में आया था।
- 1971 में आज ही के दिन तत्कालीन राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने गांधी सदन के नाम से प्रसिद्ध बिड़ला हाउस देश को समर्पित किया था।
- 1961 में आज ही के दिन मुंबई में शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ था।
- 1952 में आज ही के दिन सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी।
- 1951 में आज ही के दिन श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी।
- 1904 में आज ही के दिन भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





