The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 14 नवंबर: ट्रम्प ने तुलसी गबार्ड को नेशनल इंटेलिजेंस का चीफ बनाया; पीएम मोदी को मिलेगा डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- ट्रम्प ने तुलसी गबार्ड को राष्ट्रीय खुफिया प्रमुख के रूप में नियुक्त किया; पीएम मोदी को मिलेगा डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान
3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
CISF की पहली महिला बटालियन को केंद्र से मंजूरी मिली। भारतीय नेवी तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-24’ का चौथा संस्करण आयोजित करेगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन किया।
कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
उद्घाटन (INAUGURATION)
1. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन किया : वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 14 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नई दिल्ली के भारत मंडपम में 43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले यानी IITF का उद्घाटन किया। 14 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कई देश हिस्सा लेंगे। इनमें चीन, मिस्र, ईरान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, तुर्किए और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

43वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के आयोजन की थीम विकसित ‘Viksit Bharat @2047’ है।
- आज से पहले पांच दिनों तक यानी 14 से 18 नवंबर तक 5 दिनों तक ये मेला सिर्फ व्यापारियों के लिए खुला है।
- वहीं, 19 नवंबर से 27 नवंबर तक यह आम जनता के लिए खुला रहेगा।
- मेले की टिकट के लिए इंडियन ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से करार किया है।
- व्यापारिक दिनों में वयस्कों के लिए मेले का टिकट 500 रुपए का होगा।
- वहीं, बच्चों के लिए टिकट का मूल्य 200 रुपए रखा गया है।
- वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए व्यापारिक और गैर व्यापारिक, दोनों ही दिनों में प्रवेश नि:शुल्क होगा।
- मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगा।
अवार्ड (AWARD)
2. पीएम मोदी को मिलेगा डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान : कैरेबियाई देश डोमिनिका की सरकार ने घोषणा की है कि वह इस महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित करेगी। यह डोमिनिका का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार है। प्रधानमंत्री को यह पुरस्कार कोविड-19 महामारी के दौरान डोमिनिका के लिए पीएम मोदी के योगदान और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए उनके समर्पण को देखते हुए दिया जा रहा है।

डोमिनिका राष्ट्रमंडल के राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन 19 से 21 नवंबर तक गुयाना के जॉर्जटाउन में आयोजित होने वाले भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी को यह पुरस्कार देंगे।
- फरवरी 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने डोमिनिका को एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन की 70 हजार खुराकें भिजवाई थीं, डोमिनिका ने अपने पड़ोसी कैरेबियाई देशों को भी ये वैक्सीन दी थी।
- प्रधानमंत्री मोदी के डोमिनिका के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग के लिए यह अवॉर्ड दिया जा रहा है।
- पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी भी अपने देश का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर चुका है। उन्हें मई 2023 में ‘ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू’ दिया गया था।
- फ्रांस भी पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान दे चुका है। 13 जुलाई, 2023 को फ्रांस ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से पीएम मोदी को सम्मानित किया था।
- ग्रीस की तरफ से 25 अगस्त 2023 में पीएम मोदी को ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर’ सम्मान मिला था।
- वहीं, पीएम मोदी को बहरीन के किंग ने साल 2019 में ‘किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां’ सम्मान दिया था।
डिफेंस (DEFENCE)
3. भारतीय नौसेना तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-24’ का चौथा संस्करण आयोजित करेगी : भारतीय नौसेना 20 और 21 नवंबर 2024 को ‘अखिल भारतीय’ तटीय रक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-24’ के चौथे संस्करण का आयोजन करने वाली है। भारतीय नौसेना ने 14 नवंबर को इसकी जानकारी दी। इसमें 06 मंत्रालय और 21 संगठन या एजेंसियां शामिल होंगी।

इस अभ्यास का एक उद्देश्य समुद्री सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
- सी विजिल को 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए साल 2018 में डिजाइन किया गया है।
- अभ्यास का तटीय रक्षा और सुरक्षा तत्परता मूल्यांकन (CDSRE) चरण अक्टूबर 2024 के अंत से सभी तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित) के नौसेना अधिकारियों द्वारा संचालित किया जा रहा है।
- इसमें समूचे तटीय रक्षा और सुरक्षा के इन्फ्रास्ट्रक्चर का ऑडिट किया जाता है।
- इस साल, पहली बार राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के अधिकारी भी CDSRE टीमों का हिस्सा होंगे।
- साथ ही इसमें राज्य समुद्री पुलिस, तटरक्षक, कस्टम, मत्स्य पालन विभाग से जुड़े कर्मचारी भी शामिल होंगे।
- इस बार अभ्यास में भारतीय सेना और वायु सेना की भागीदारी और बड़े स्तर पर रहेगी।
- इस अभ्यास में कोस्टल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे – पोर्ट्स, ऑयल रिग्स, सिंगल पॉइंट मूरिंग्स, केबल लैंडिंग पॉइंट्स और कोस्टल पॉपुलेशन की सुरक्षा को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
4. ट्रम्प ने तुलसी गबार्ड को अमेरिका का इंटेलिजेंस चीफ बनाया: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी सरकार के अहम पदों पर नियुक्तियां कर रहे हैं। ट्रम्प ने भारतीय मूल की तुलसी गबार्ड को नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार, 13 नवंबर को बाइडेन से मुलाकात के बाद तुलसी गबार्ड को नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर बनाने की घोषणा की।
- तुलसी, ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद पद संभालेंगी।
- वे अवरील हेन्स की जगह लेंगी।
- तुलसी गबार्ड (43) अमेरिका की पहली हिंदू सांसद रही हैं।
- गबार्ड ने 21 साल की उम्र में हवाई से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।
- वह 4 बार डेमोक्रेटिक पार्टी से सांसद रहीं।
- तुलसी पहले बाइडेन की डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता थी। उन्होंने पिछले महीने ही रिपब्लिकन पार्टी ज्वाइन की है।
- ट्रम्प ने तुलसी के अलावा और दो लोगों को अहम जिम्मेदारी दी है- फ्लोरिडा सीनेटर मार्को रूबियो को विदेश मंत्री और मैट गेट्ज को अटॉर्नी जनरल बनाया गया है।


नेशनल (NATIONAL)
5. CISF की पहली महिला बटालियन को केंद्र से मंजूरी : केंद्र सरकार ने 13 नवंबर को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF की महिला बटालियन बनाने की मंजूरी दी। इस बटालियन में 1,000 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। किसी भी इमरजेंसी में ये बटालियन कमांडो की तरह सुरक्षा देगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार, 13 नवंबर को CISF की महिला बटालियन बनाने के लिए मंजूरी दी।
- फिलहाल देश में CISF की 12 बटालियन हैं, लेकिन इनमें एक भी महिला बटालियन नहीं है।
- यह पहली बटालियन होगी, जिसमें केवल महिलाएं होंगी।
- बटालियन में शामिल महिला सैनिक कमांडो की तरह एयरपोर्ट, दिल्ली मेट्रो, VIPs की सुरक्षा में तैनात होंगी। जरूरत के मुताबिक अन्य जगहों पर भी उनकी तैनाती की जाएगी।
- 5 मार्च, 2022 को 53वें CISF दिवस के मौके पर ही अमित शाह ने महिला बटालियन बनाने का प्रस्ताव दिया था।
- अब मंत्रालय की ओर से इसे आधिकारिक मंजूरी मिल गई है।
- जल्द ही CISF पहली ऑल-वूमेन बटालियन के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।
- फिलहाल CISF में महिलाओं की संख्या करीब 7% है।
स्पोर्ट (SPORT)
6. शाहीन अफरीदी फिर नंबर-1 वनडे बॉलर बने : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ICC वनडे बॉलिंग रैंकिंग में फिर से नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। ICC ने बुधवार, 13 नवंबर को ताजा रैंकिंग जारी की। बाबर आजम बैटिंग रैंकिंग में टॉप पर बरकरार हैं। इसके साथ ही वनडे बैटिंग और बॉलिंग रैंकिंग में टॉप पर पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं।

अफरीदी ने इससे पहले पिछले साल भारत में हुए ICC वनडे वर्ल्ड कप के दौरान नंबर-1 बॉलिंग रैंकिंग हासिल की थी।
- अफरीदी ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में 3.76 की इकोनॉमी रेट से 8 विकेट लिए थे।
- अफरीदी ने इस प्रदर्शन की बदौलत ही रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग लगाई है।
- उन्होंने केशव महाराज को टॉप रैंक से हटाया। महाराज को दो पायदान का नुकसान हुआ है। वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
- वहीं, राशिद खान दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
14 नवंबर का इतिहास : 1889 में आज ही के दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। भारत में इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। उनके पिता, मोतीलाल नेहरू एक समृद्ध बैरिस्टर और माता स्वरूपरानी कुशल गृहिणी थी। नेहरू ने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो से और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज (लंदन) से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी लॉ की डिग्री कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की। जवाहरलाल नेहरू 1912 में भारत लौट आए और वकालत की शुरुआत की। 1916 में कमला नेहरू से उनका विवाह हुआ। 1917 में होमरूल लीग में शामिल हो गए। राजनीति में उनकी असली ट्रेनिंग दो साल बाद 1919 में शुरू हुए जब वे महात्मा गांधी के संपर्क में आए। उस समय महात्मा गांधी ने रॉलेट अधिनियम के खिलाफ एक अभियान शुरू किया था। नेहरू 6 बार कांग्रेस अध्यक्ष (लाहौर 1929, लखनऊ 1936, फैजपुर 1937, दिल्ली 1951, हैदराबाद 1953 और कल्याणी 1954) के पद पर रहे। नेहरू ने पंचशील का सिद्धांत प्रतिपादित किया। सन् 1947 में भारत को आजादी मिलने पर जब भावी प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस में मतदान हुआ तो सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य कृपलानी को सर्वाधिक मत मिले थे। हालांकि महात्मा गांधी के कहने पर दोनों ने अपना नाम वापस ले लिया और जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू 1947 में स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने।

नेहरू आजादी के बाद 1947 में भारत के प्रधानमंत्री बने और 27 मई, 1964 को उनके निधन तक इस पद पर बने रहे।
- 1681 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की थी।
- 1922 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू की। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।
- 1973 में ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
- 2006 में भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेररिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जता।
- 2008 में मून इम्पैक्ट प्रोब यानी MIP चांद की सतह पर उतरा। ISRO ने अपना स्पेस प्रोग्राम शुरू करने के 45 साल बाद मिशन मून फतह किया था। साथ ही, ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बना था।
पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
1. करेंट अफेयर्स 13 नवंबर : बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट के 15 निर्देश; ब्रिटिश लेखिका सामंथा हार्वे को ‘ऑर्बिटल’ नॉवेल के लिए बुकर प्राइज मिला

पीएम मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना का यात्रा पर जाएंगे। इंडिया गेम डेवलपर कॉन्फ्रेंस का 16वां संस्करण शुरू हुआ। वहीं, मेजर जनरल कौशिक मुखर्जी ने ‘ऐस ऑफ स्पेड्स’ डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का पदभार संभाला। पढ़ें पूरी खबर…
2. करेंट अफेयर्स 12 नवंबर : ‘अमेजन फ्यूचर इंजीनियर मेकरस्पेस’ लॉन्च हुआ; पाकिस्तान के ‘नोमान अली’, न्यूजीलैंड की ‘अमेलिया केर’ बनीं ICC प्लेयर ऑफ द मंथ

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर नबी ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। केंद्र सरकार ने विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कार्यकाल 14 जुलाई, 2026 तक बढ़ाया। वहीं, भारत-रूस के बीच पांत्सिर एयर डिफेंस सिस्टम के लिए समझौता हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया