करेंट अफेयर्स 11 सितंबर: पीएम मोदी ने सेमिकॉन इंडिया 2024 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया; आर. रवींद्र को आइसलैंड में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया

करेंट अफेयर्स 11 सितंबर:  पीएम मोदी ने सेमिकॉन इंडिया 2024 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया; आर. रवींद्र को आइसलैंड में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • आजीविका
  • पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2024 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया; आर. रवींद्र आइसलैंड में भारतीय राजदूत नियुक्त

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत सरकार ने 22 भाषाओं में टेक्निकल शब्दों वाली एक वेबसाइट लॉन्च की। विदेश मंत्री जयशंकर ने जर्मन समकक्ष के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। वहीं, RBI ने HDFC और Axis बैंक पर जुर्माना लगाया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

उद्घाटन (INAUGURATION) 1. पीएम मोदी ने सेमिकॉन इंडिया 2024 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया : ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आज यानी 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2024 प्रदर्शनी की शुरुआत की। ये इवेंट नॉलेज पार्क 2 में आयोजित हो रहा है और 13 सितंबर तक चलेगा। इस प्रदर्शनी में दुनियाभर की लीडिंग सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। पीएम के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

सेमीकॉन इंडिया प्रदर्शनी-2024 इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया के साथ आयोजित किया जा रहा है।

सेमीकॉन इंडिया प्रदर्शनी-2024 इलेक्ट्रॉनिका इंडिया और प्रोडक्ट्रोनिका इंडिया के साथ आयोजित किया जा रहा है।

  • सेमिकॉन इंडिया 2024 के शेड्यूल के अनुसार 11 से 13 सितंबर तक तीनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
  • इसमें दुनियाभर के सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरर अपने स्टॉल लगाए हुए हैं।
  • पहले दिन स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप का आयोजन होगा। भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम पर एक प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा।
  • दूसरे दिन क्रॉस रीजनल पार्टनरशिप, फ्लैक्सिबल हाइब्रिड इलेक्ट्रॉनिक्स, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, माइटी इंडस्ट्री एकेडमिया वर्कशॉप और सस्टेनेबिलिटी सेशन आयोजित होंगे।
  • अंतिम दिन माइक्रोन द्वारा पैकेज मैन्युफैक्चरिंग बूटकैंप IESA द्वारा सेमीकंडक्टर की अब तक की जर्नी पर प्रस्तुतिकरण होगा। सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन का इंट्रोडक्शन भी कराया जाएगा।
  • सेमीकंडक्टर चिप्स सिलिकोन से बनी होती है जो सर्किट में बिजली नियंत्रित करने का काम करते हैं।
  • यह चिप गैजेट्स को दिमाग की तरह संचालित करने में मदद करती है और इसके बिना कोई भी इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट अधूरा है।
  • कंप्यूटर, लैपटॉप, कार, वॉशिंग मशीन, एटीएम, अस्पताल की मशीनें और यहां तक ​​कि स्मार्टफोन भी सेमीकंडक्टर चिप्स पर काम करते हैं।
  • साल 2021 में भारतीय सेमीकंडक्टर मार्केट की वैल्यू 27.2 बिलियन डॉलर थी और सालाना 19% की बढ़ोतरी के साथ इसके 2026 तक 64 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है।
  • सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री एसोसिएशन (SEMI) के अनुसार ताइवान की ग्लोबल चिप फैब्रिकेशन कैपेसिटी (भौतिक रूप से सेमीकंडक्टर बनाने की क्षमता) में 60% हिस्सेदारी है।

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT) 2. भारत सरकार ने 22 भाषाओं में टेक्निकल शब्दों वाली वेबसाइट लॉन्च की : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में कमीशन फॉर साइंटिफिक एंड टेक्निकल टर्मिनोलॉजी (CSTT) ने 10 सितंबर को एक अनूठी वेबसाइट शुरू की है। इस वेबसाइट पर 22 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में टेक्निकल शब्द प्रोवाइड किए जाएंगे।

वेब पोर्टल का नाम shabd.education.gov.in है।

वेब पोर्टल का नाम shabd.education.gov.in है।

  • इसका उद्देश्य भारतीय भाषाओं के लिए तैयार की गई सभी शब्दावलियों का एक केंद्रीय संग्रह या भंडार बनना है।
  • CSTT के अलावा, अन्य संस्थान या एजेंसियां भी अपने शब्दकोश को डिजिटल रूप में इस प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत कर सकती हैं।
  • फिलहाल वेबसाइट पर 30 लाख शब्दों के 450 शब्दकोश उपलब्ध हैं।
  • फिलहाल पोर्टल पर सर्च करने पर करीब 22,00,000 शब्दों वाली कुल 322 शब्दावलियां (ग्लॉसरीज) उपलब्ध हैं।
  • इसका अंतिम लक्ष्य 450 शब्दावलियां उपलब्ध कराना है।
  • वेबसाइट का उद्देश्य चिकित्सा और इंजीनियरिंग सहित सभी टेक्निकल एजुकेशन के शब्दकोश को भारतीय भाषाओं में प्रदान करने के प्रयासों का समर्थन करना है।
  • CSTT की स्थापना 1961 में वैज्ञानिक और टेक्निकल शब्दों को हिंदी और सभी भारतीय भाषाओं में विकसित करने और परिभाषित करने के उद्देश्य से की गई थी।
  • यह नियमित रूप से बड़ी संख्या में पाठ्यपुस्तकें और मोनोग्राफ प्रकाशित करता है।
  • इसके अलावा CSTT ‘विज्ञान गरिमा सिंधु’ और ‘ज्ञान गरिमा सिंधु’ नामक त्रैमासिक पत्रिकाएं भी प्रकाशित करता है।
  • भारत के मौजूदा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हैं।

3. स्पेसएक्स का पोलारिस डॉन मिशन लॉन्च हुआ : इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का पोलारिस डॉन मिशन 10 सितंबर को लॉन्च हो गया। पोलारिस डॉन मिशन में 4 एस्ट्रोनॉट पृथ्वी से करीब 700 किलोमीटर ऊपर स्पेस में स्पेसवॉक करने जा रहे हैं। यह दुनिया की पहली प्राइवेट स्पेसवॉक होगी।

जेरेड आइसेकमैन मिशन कमांडर हैं। US एयरफोर्स के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल किड पोटेट पायलट हैं। स्पेसएक्स की सारा गिलिस और अन्ना मेनन मिशन स्पेशलिस्ट हैं।

जेरेड आइसेकमैन मिशन कमांडर हैं। US एयरफोर्स के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल किड पोटेट पायलट हैं। स्पेसएक्स की सारा गिलिस और अन्ना मेनन मिशन स्पेशलिस्ट हैं।

  • स्पेसएक्स के फॉल्कन 9 रॉकेट से इस मिशन के क्रू ड्रैगन कैप्सूल को लॉन्च किया गया।
  • इस मिशन को 27 अगस्त को लॉन्च किया जाना था लेकिन हीलियम लीक और खराब मौसम के कारण इसे टालना पड़ा था।
  • एस्ट्रोनॉट जेरेड आइसेकमैन और सारा गिलिस इस मिशन के तीसरे दिन पृथ्वी से 700 किमी ऊपर स्पेस वॉक करेंगे।
  • ये वॉक 15-20 मिनट की होगी। हालांकि, इस पूरी प्रोसेस में करीब 2 घंटे का समय लगेगा।
  • इस मिशन के दौरान ड्रैगन कैप्सूल उस ऊंचाई तक जाने का प्रयास करेगा जहां अपोलो प्रोग्राम के बाद से अब तक कोई नहीं गया।
  • यहां दो एस्ट्रोनॉट पहली प्राइवेट एक्स्ट्राव्हीकलर एक्टिविटी (स्पेसवॉक) करेंगे। इस दौरान वो स्पेसएक्स के डेवलप्ड EVA सूट पहनेंगे।
  • मिशन के दौरान ह्यूमन हेल्थ से जुड़ी 36 रिसर्च स्टडी और एक्सपेरिमेंट भी किए जाएंगे।
  • इसके अलावा स्पेस में स्टारलिंक के लेजर-बेस्ड कम्युनिकेशन की टेस्टिंग होगी।
  • यह पहली बार होगा जब स्पेसएक्स के दो एम्प्लॉई ह्यूमन स्पेसफ्लाइट क्रू का हिस्सा होंगे।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT) 4. आर. रवींद्र को आइसलैंड में देश का अगला राजदूत नियुक्त किया गया : विदेश मंत्रालय ने 10 सितंबर को आर. रवींद्र को आइसलैंड में देश का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। फिलहाल रवींद्र न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं।

आर. रवींद्र 1999 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर हैं।

आर. रवींद्र 1999 बैच के इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर हैं।

  • इससे पहले आर. रवींद्र ने 2001-2003 तक काहिरा में भारतीय दूतावास और 2003-2007 तक लीबिया के त्रिपोली में काम किया।
  • उन्होंने 2007-2010 तक बेंगलुरु में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में कार्य किया।
  • उन्होंने 2010-2013 तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन और 2013-2016 तक कोलंबो में भारतीय दूतावास में काम किया।
  • उन्होंने 2016-18 तक लाइबेरिया और गिनी में समवर्ती मान्यता के साथ कोटे डी आइवर में भारत के राजदूत के रूप में भी काम किया।
  • आइसलैंड को आधिकारिक रूप से रिपब्लिक ऑफ आइसलैंड कहा जाता है।
  • यह उत्तर पश्चिमी यूरोप में बसा एक नार्डिक द्विपीय देश है।
  • यह यूरोप में ब्रिटेन के बाद दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है।
  • आइसलैंड की राजधानी रेक्याविक है।
  • आइसलैंड सयुंक्त राष्ट्र, नाटो, एफ्टा, ईईए समेत विश्व की बहुत सी संस्थाओं का सदस्य है।
  • यहां के राष्ट्रपति ओलाफर रागनर ग्रिमसन और प्रधानमंत्री जीर हिलमर हार्डे हैं।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 5. विदेश मंत्री जयशंकर ने जर्मन समकक्ष के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 10 अगस्त को जर्मनी की संसद में विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष माइकल रोथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मौजूदा वैश्विक चुनौतियों तथा नए द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

जयशंकर तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में जर्मनी में हैं।

जयशंकर तीन देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में जर्मनी में हैं।

  • वे सामरिक वार्ता के लिए पहली भारत-खाड़ी सहयोग परिषद मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के बाद सऊदी अरब से यहां पहुंचे हैं।
  • उन्होंने बर्लिन में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन द्वारा आयोजित विदेशी मामलों एवं सुरक्षा नीति विशेषज्ञों से बातचीत भी की।
  • जयशंकर ने जर्मनी की संसद के सदस्यों से भी बातचीत की।
  • इससे पहले विदेश मंत्री सउदी अरब पहुंचे थे।
  • इस दोरान उन्होंने कतर, सउदी अरब, बहरीन और कुवैत के विदेश मंत्रियों सहित खाड़ी सहयोग परिषद के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया।
  • तीन देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में जयशंकर 12 से 13 सितंबर तक जिनेवा जायेंगे।
  • वे वहां अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
  • वे स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्री के साथ भी बैठक करेंगे जिसमें दोनों देशों के बीच घनिष्ठ भागीदारी की समीक्षा की जाएगी।
  • जर्मनी भारत के महत्वपूर्ण व्यापार भागीदारों में से एक है और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रमुख स्रोत है।
  • जर्मनी को आधिकारिक तौर पर फेडरल रिपब्लिक ऑफ जर्मनी के नाम से जाना जाता है।
  • ये मध्य यूरोप का एक देश है।
  • ये रूस के बाद यूरोप में दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
  • ये यूरोपीय संघ का सबसे अधिक आबादी वाला सदस्य राज्य है।
  • जर्मनी में 16 घटक राज्य हैं जहां 8 करोड़ 30 लाख से अधिक की आबादी है।
  • इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर बर्लिन है और इसका वित्तीय केंद्र फ्रैंकफर्ट है।
  • जर्मनी संयुक्त राष्ट्र, नाटो, G7, G20 और OECD का सदस्य है।
  • यहां यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की तीसरी सबसे बड़ी संख्या है।
  • जर्मनी का मौजूदा चांसलर ओलाफ शुल्त्स और राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टिनमिअर हैं।
  • यहां की करेंसी यूरो है।

बैंकिंग (BANKING) 6. RBI ने HDFC और एक्सिस बैंक पर लगाया जुर्माना : भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 11 अगस्त को तय नियामकों का पालन न करने के चलते HDFC बैंक और एक्सिस बैंक पर जुर्माना लगाया है। RBI ने HDFC बैंक और एक्सिस बैंक पर कुल मिलाकर 2.91 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इसमें HDFC बैंक को 1 करोड़ रुपए का जबकि एक्सिस बैंक पर 1.91 करोड़ रुपए का फाइन मिला है।

यह कार्रवाई वैधानिक और रेग्युलेटरी अनुपालन में कमियों के चलते की गई है।

यह कार्रवाई वैधानिक और रेग्युलेटरी अनुपालन में कमियों के चलते की गई है।

  • बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट, 1949 (BR Act) की धारा 19 (1) (A) के नियमों का उल्लंघन करने के कारण एक्सिस बैंक पर जुर्माना लगाया गया।
  • इसके अलावा जमा पर ब्याज दर, KYC समेत एग्रीकल्चर लोन से संबंधित कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए एक्सिस बैंक पर भारी जुर्माना लगाया गया है।
  • वहीं, जमा पर ब्याज दर, बैंक से जुड़े रिकवरी एजेंटों और बैंक कस्टमर्स सर्विस के लिए तय किए गए दिशा-निर्देशों का पालन न करने के लिए HDFC बैंक पर जुर्माना लगाया गया है।
  • HDFC बैंक लिमिटेड एक भारतीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है और इसका मुख्यालय मुंबई में है।
  • HDFC संपत्ति के हिसाब से भारत का निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है।
  • अप्रैल 2021 तक बाजार पूंजीकरण के हिसाब से यह दुनिया का 10वां सबसे बड़ा बैंक है।
  • एक्सिस बैंक लिमिटेड को पहले UTI बैंक के नाम से जाना जाता था।
  • एक्सिस बैंक भारतीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है और इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केंद्रीय बैंक है।
  • RBI एक नियामक निकाय है, जो भारतीय रुपए के नोटों की छपाई, आपूर्ति और भारतीय बैंकिंग प्रणाली के नियमन के लिए जिम्मेदार है।
  • RBI देश के मौद्रिक नीति को तैयार करने के बाद उसे कार्यान्वित करता है और उसकी देखरेख भी करता है।
  • विदेशी मुद्रा के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी रिजर्व बैंक की ही है।
  • यह सरकार का बैंकर या बैंको के बैंकर के रूप में काम करता है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के तहत हुई थी।
  • इसने 1 अप्रैल 1935 को अपना परिचालन शुरू किया।
  • शुरुआत में इसका मुख्यालय कोलकाता में था जो 1937 में मुंबई आ गया।
  • शुरू में इसका स्वामित्व निजी तौर पर था लेकिन 5 अगस्त 1947 को भारत की स्वतंत्रता के बाद 1 जनवरी 1949 को आरबीआई का राष्ट्रीयकरण किया गया।
  • तब से यह पूरी तरह से वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के स्वामित्व में है।
  • RBI के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास हैं।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY) 11 सितंबर का इतिहास : 1893 में आज ही के दिन शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने ऐतिहासिक भाषण दिया था। विवेकानन्द का मूल नाम नरेन्द्रनाथ दत्त था। उनका जन्म 12 जनवरी, 1863 को कोलकाता में हुआ था। वे एक महान भारतीय संत और दार्शनिक थे। उन्होंने रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद में स्वामी विवेकानन्द के प्रसिद्ध भाषण को वैश्विक प्रशंसा मिली।

उनकी शिक्षाओं में धर्मों की एकता, सहिष्णुता और आत्म-प्राप्ति की खोज पर जोर दिया गया।

उनकी शिक्षाओं में धर्मों की एकता, सहिष्णुता और आत्म-प्राप्ति की खोज पर जोर दिया गया।

  • 1971 में आज ही के दिन मिस्र में संविधान को अंगीकार किया गया था।
  • 1961 में आज ही के दिन विश्व वन्यजीव कोष का स्थापना हुई थी।
  • 1906 में 11 सितंबर को ही महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था।
  • 1896 में आज ही के दिन पहले विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो, अमेरिका में हुआ था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]