The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 11 नवंबर: संजीव खन्ना ने देश के 51वें चीफ जस्टिस की शपथ ली, एयरलाइन विस्तारा ने भरी आज अपनी आखिरी उड़ान
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- संजीव खन्ना ने ली देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ, एयरलाइन विस्तारा ने आज भरी आखिरी उड़ान
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संजीव खन्ना को देश के 51वें चीफ जस्टिस की शपथ दिलाई। भारत की तीसरी सबसे बड़ी एयरलाइन विस्तारा की आज होगी आखिरी उड़ान। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम (MSME) का किया उद्घाटन।
कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
1. संजीव खन्ना देश के 51वें चीफ जस्टिस: 11 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 51वें चीफ जस्टिस संजीव खन्ना को शपथ दिलाई। जस्टिस खन्ना का कार्यकाल सिर्फ 6 महीने का होगा। 64 साल के जस्टिस खन्ना 13 मई 2025 को रिटायर होंगे। सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर जस्टिस खन्ना ने 65 फैसले दिए हैं। इस दौरान वे करीब 275 बेंचों का हिस्सा रहे हैं। 10 नवंबर को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डी वाई चंद्रचूड़ रिटायर हुए हैं।

- 14 मई 1960 को पैदा हुए।
- 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में वकील के तौर पर रजिस्ट्रेशन किया।
- शुरुआती प्रैक्टिस दिल्ली के तीसहजारी जिला कोर्ट से की।
- 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट में एडिशनल जज बने और 2006 में परमानेंट जज बने।
- 18 जनवरी 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज बने।
- 17 जून से 25 दिसंबर 2023 तक कानूनी सेवा समिति के प्रेसिडेंट रहे।

बिजनेस (Business)
2. एयरलाइन विस्तारा की आज आखिरी उड़ान: भारत की तीसरी बड़ी एयरलाइन विस्तारा आज यानी 11 नवंबर को अपनी आखिरी उड़ान भरेगी। 12 नवंबर से विस्तारा की सभी फ्लाइट्स का ऑपरेशन एअर इंडिया करेगी। अब से विस्तारा की टिकट बुकिंग भी एअर इंडिया की वेबसाइट करेगी।

विस्तारा की आखिरी डोमेस्टिक फ्लाइट मुंबई से दिल्ली की ओर जाएगी।
- एअर इंडिया और विस्तारा की मर्जर डील नवंबर 2022 में साइन हुई थी।
- भारतीय रेगुलेटर कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की ओर से इसे सितंबर 2023 में मंजूरी मिली थी।
- इस मर्जर के बाद मार्केट शेयर के लिहाज से एअर इंडिया ग्रुप इंडिगो के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन और सबसे बड़ी इंटरनेशनल एयरलाइन बन गई है।
- विस्तारा की शुरुआत 2013 में हुई थी। यह ईस्ट-सेंट्रल एशिया और यूरोप में इंटरनेशनल ऑपरेशन्स के साथ भारत की लीडिंग फुल सर्विस कैरियर है।
- इस मर्ज में सिंगापुर एयरलाइंस एअर इंडिया में 3,194.5 करोड़ ज्यादा निवेश करेगी।
- डील से पहले विस्तारा में टाटा संस की 51% और सिंगापुर एयरलाइंस की 49% हिस्सेदारी थी।
- नई फर्म का नाम AI-विस्तारा-AI एक्सप्रेस-एयर एशिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (AAIPL) होगा।
3. विदेश मंत्री ने मुंबई में भारत-रूस व्यापार पर वार्ता की: 11 नवंबर को भारत-रूस व्यापार फोरम को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मुंबई में संबोधित किया।

डॉ. एस जयशंकर ने कहा, भारत-रूस व्यापार 66 अरब डॉलर है, जो 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।
- भारत-यूरेशियन ट्रेड कमोडिटी वार्ता इस वर्ष मार्च में शुरू हुई है।
- अप्रैल 2024 में मास्को में पहला द्विपक्षीय निवेश मंच आयोजित किया गया।
- मई 2024 में भारत-रूस दोनों देशों की कस्टम ड्यूटी ऑफिशयिल के बीच इसे लेकर द्विपक्षीय समझौते पर साइन किए थे।
- जुलाई में वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान 2024-29 तक रूसी संबंध में सहयोग के कार्यक्रम पर साइन किए जिसमें कनेक्टिविटी भी शामिल है।
स्पोर्ट्स (Sports)
4.कोको गॉफ ने WTA फाइनल्स खिताब जीता: अमेरिका की कोको गॉफ ने चीन की झेंग किनवेन को हराकर पहली बार WTA फाइनल्स का खिताब जीत लिया। गॉफ ने शनिवार देर रात को खेले गए फाइनल में पेरिस ओलिंपिक चैंपियन झेंग के खिलाफ 3-6, 6-4, 7-6 से जीत दर्ज की।

गॉफ को महिला टेनिस के इतिहास में सबसे ज्यादा प्राइज मनी 40.54 करोड़ रुपए मिले।
- रियाद में इस जीत के साथ गॉफ को 40.54 करोड़ रुपए मिले।
- सीड गॉफ ने नंबर-1 आर्यना सबालेंका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
- 22 साल की चीनी खिलाड़ी झेंग ने सेमीफाइनल में विबंलडन चैंपियन बारबरा क्राजीकोवा को मात देकर अपने पहले WTA फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।
- गॉफ को 21 करोड़ की प्राइज मनी दी गई यानी गॉफ को महिला टेनिस के इतिहास में सबसे अधिक 40.54 करोड़ मिले।
- WTA का कॉर्पोरेट ऑफिस अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में है।
- इसका यूरोपीय हेडक्वार्टर लंदन में और एशिया-प्रशांत हेडक्वार्टर बीजिंग में है।
- WTA की शुरुआत 23 सितंबर, 1970 को ह्यूस्टन, टेक्सास में वर्जीनिया स्लिम्स टूर्नामेंट से हुई थी।
- इस टूर्नामेंट को ग्लेडिस हेल्डमैन ने आयोजित किया था और इसे फिलिप मॉरिस के सीईओ जो कुलमैन ने प्रेजेंट किया था।
विदेश (Foreign)
5. शिगेरू इशिबा जापान के प्रधानमंत्री बने: जापान की संसद ने सोमवार 11 नवंबर को एक बार फिर प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा को चुना है। इशिबा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) और उसके जूनियर लीडर कोमीतो ने 27 अक्टूबर को हुए चुनाव में 465 सीटों वाले निचले सदन में अपना बहुमत खो दिया था, जो जापान की दोनों सदनों वाली संसद में सबसे मजबूत पार्टी है।

इशिबा ने अक्टूबर की शुरुआत में देश के 102वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला।
- शिगेरू इशिबा ने अपनी स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से तुरंत चुनाव की घोषणा की।
- 1 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करने के बाद अचानक वोटिंग की बात कही थी।
- आम चुनाव के 30 दिनों के भीतर वोटिंग की जरूरत को देखते हुए सोमवार को ये मतदान करवाया गया।
- अक्टूबर में इशिबा चुनाव हार गए थे, मगर LDP के नेता का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय था।
- इशिबा ने 30 सालों में पहली बार सबसे मजबूत विपक्षी नेता योशीहिको नोडा को 221-160 वोट से हराया।
- उनके पिछले मंत्रिमंडल के अधिकांश सदस्यों को फिर से नियुक्त किया जाएगा।
एग्रीमेंट (AGREEMENT)
3.नेशनल क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम (MSME) का उद्घाटन:10 नवंबर को बेंगलुरु में वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेशनल क्लस्टर आउटरीच कार्यक्रम (MSME) का उद्घाटन किया। ये कार्यक्रम वित्तीय सेवा विभाग (DFS), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्री ने बेंगलुरु में केनरा बैंक के लर्निंग सेंटर का भी उद्घाटन किया।
- इसके उद्घाटन में लगभग 150 MSME ग्रुप वर्चुअल रूप से जुड़े थे और हर ग्रुप में सीनियर बैंक अधिकारी मौजूद थे।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना और देश भर में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के विकास को बढ़ावा देना है।
- केंद्रीय वित्त मंत्री ने कर्नाटक में तुमकुरु, रायचूर, शिवमोग्गा, कलबुर्गी, मंगलुरु और विजयपुरा में 6 नई सिडबी ब्रांच का भी वर्चुअल उद्घाटन किया।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
11 नवंबर का इतिहास: हर साल 11 नवंबर देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को नेशनल एजुकेशन डे के तौर पर मनाया जाता है। सितंबर 2008 में केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से 11 नवंबर को नेशनल एजुकेशन डे घोषित किया।

देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद बने।
- मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म 11 नवंबर, 1888 को मक्का (अब सऊदी अरब) में हुआ था।
- 11 नवंबर 1988 को राष्ट्रवादी और संसद सदस्य आचार्य कृपलानी का जन्म हैदराबाद, सिंध में हुआ था।
- 11 नवंबर 1918 को प्रथम विश्व युद्ध खत्म हुआ था। मित्र राष्ट्रों और जर्मनी ने उत्तरी फ्रांस के कॉम्पिएग्ने (कोहम-प्येन-येह) के जंगल में एक रेलरोड कार पर युद्धविराम पर साइन किए थे।
ये भी पढ़ें..
सलमान रुश्दी के किस विवादास्पद उपन्यास पर लगा प्रतिबंध हटा;’राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस’ किस दिन मनाया गया

टी-20 में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी का नाम क्या है। उत्तराखंड का कौन सा सीमांत जिला अब हवाई मार्ग से दिल्ली से जुड़ा। साथ ही, हाल ही में विश्व शतरंज रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचने वाले भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर का नाम क्या है।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





