The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 10 दिसंबर: संजय मल्होत्रा होंगे 26वें RBI गवर्नर; भारतीय नौसेना में शामिल ‘INS तुशिल’; पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा का निधन
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- संजय मल्होत्रा होंगे 26वें आरबीआई गवर्नर; ‘आईएनएस तुशिल’ भारतीय नौसेना में शामिल; पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा का निधन
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ICC ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग को बैन किया। पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एम. डी. आर. रामचंद्रन का निधन हुआ। वहीं, 9 साल की उम्र में 66 साल के ग्रैंडमास्टर को हराने वाले पहले भारतीय बने आरित कपिल।
कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…
अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
1. संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर: केंद्रीय कैबिनेट ने 9 दिसंबर को रेवेन्यू सेक्रेटरी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया। वो मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। दास का कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को पूरा हो रहा है।

संजय मल्होत्रा RBI के 26वें गवर्नर होंगे।
- शक्तिकांत दास 12 दिसंबर 2018 को गवर्नर बनाए गए थे।
- उनके कार्यकाल को बाद में तीन साल के लिए एक्सटेंड किया गया था। उन्होंने उर्जित पटेल की जगह ली थी।
- 11 दिसंबर से संजय मल्होत्रा RBI गवर्नर का पद संभालेंगे।
- संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) ऑफिसर हैं।
- संजय के पास भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, USA से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री है।
- मल्होत्रा ने पावर, फाइनेंस और टैक्सेशन, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और माइन्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है।
- उनके पास 33 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है।
- वित्त मंत्रालय में सेक्रेटरी (रेवेन्यू) के रूप में सर्व करने से पहले उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग में सचिव का पद संभाला था।
- मल्होत्रा के पास राज्य और केंद्र सरकार दोनों स्तरों पर फाइनेंस और टैक्सेशन में विशेषज्ञता है।


निधन (DEATH)
2. पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा का निधन हुआ: पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे एसएम कृष्णा का 9 और 10 दिसंबर की देर रात करीब 2:45 बजे निधन हो गया। वे 92 साल के थे। कृष्णा ने बेंगलुरु में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे।

शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
- कर्नाटक सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राज्य में कोई समारोह या जश्न नहीं मनाया जाएगा।
- एसएम कृष्णा का जन्म 1 मई 1932 को कर्नाटक के मांड्या जिले के सोमनहल्ली में हुआ था।
- उन्होंने मैसूर के महाराजा कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और फिर गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से LLB की पढ़ाई पूरी की।
- इसके बाद उन्हें अमेरिका में पढ़ने के लिए फुलब्राइट स्कॉलरशिप मिली। कृष्णा ने अमेरिका से लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
- भारत वापस आकर कृष्णा कर्नाटक और दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत करने लगे। कुछ समय बाद वे राजनीति में आ गए।

3. पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एम. डी. आर. रामचंद्रन का निधन हुआ : पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एम. डी. आर. रामचंद्रन का 9 दिसंबर को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे और वृद्धावस्था के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से पीड़ित थे।

रामचंद्रन जब द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) में थे तो वे केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के दो बार मुख्यमंत्री रहे।
- रामचंद्रन का राजनीतिक करियर कम उम्र में ही शुरू हो गया था। 39 साल की उम्र में वह पुडुचेरी के नेट्टापक्कम निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए।
- वे 1980-1983 और 1990-1991 तक पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रहे।
- उन्होंने पहली बार 1980 में मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और तत्कालीन द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया, जो तीन साल तक चली।
- रामचंद्रन 1990 में दोबारा मुख्यमंत्री बने और एक वर्ष तक द्रमुक-जनता दल गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया।
- रामचंद्रन वर्ष 2000 में द्रमुक छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए और 2001 में पुडुचेरी विधानसभा के अध्यक्ष बने, जब कांग्रेस ने एन. रंगासामी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का गठन किया।
- इसके बाद रामचंद्रन पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बने।
- उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को बढ़ावा भी दिया।
डिफेंस (DEFENCE)
4. भारतीय नौसेना में नए वॉरशिप ‘INS तुशिल’ का कमीशन हुआ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 9 दिसंबर को रूस में भारतीय नौसेना के नए वॉरशिप INS तुशिल को कमीशन किया। ये वॉरशिप एक एडवांस स्टेल्थ क्लास मिसाइल फ्रिगेट है। INS तुशिल कई उन्नत हथियारों से लैस है, जिसमें बड़ी संख्या में स्वदेशी मिसाइलें लगाई गई हैं।

भारतीय नौसेना के लिए रूस में बने जंगी जहाज INS तुशिल सोमवार (9 दिसंबर 2024) को रूस के तटीय शहर कलिनिनग्राद में कमीशन किया गया।
- इसमें ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, सतह से हवा में मार करने वाली हाई रेंज मिसाइल और एंटी एयर क्राफ्ट गन शामिल हैं।
- इसके अलावा इस युद्धपोत में कंट्रोल्ड क्लोज-रेंज रैपिड फायर गन सिस्टम, सबमरीन का खात्मा करने वाले टॉरपीडो समेत कई एडवांस रॉकेट भी हैं।
- वॉरशिप का डिजाइन इसे रडार से बचने की क्षमता और बेहतर स्थिरता (स्टेबिलिटी) देता है।
- भारत और रूस के बीच 2016 में 4 स्टील्थ फ्रिगेट को लेकर 2.5 बिलियन डॉलर (करीब 21 हजार करोड़ रुपए) की डील हुई थी। इसमें से 2 युद्धपोत का निर्माण रूस (यंतर शिपयार्ड) में और 2 का निर्माण (गोवा शिपयार्ड) में होना है।
- तुशिल की डिलीवरी करने के बाद रूस भारत को जून-जुलाई 2025 में तमाल सौंपेगा।
- अक्टूबर 2021 में रूस में तब के भारतीय राजदूत डी. बाला वेंकटेश वर्मा और भारतीय नौसेना के अधिकारियों की उपस्थिति में रूस के यंतर शिपयार्ड में INS तुशिल को लॉन्च किया गया था।
- समारोह के दौरान दातला विद्या वर्मा ने जहाज का ‘तुशिल’ नाम रखा था।
- संस्कृत शब्द तुशिल का हिंदी में अर्थ ‘अभेद्य कवच’ होता है यानी प्रोटेक्टर शील्ड।
- INS तुशिल तलवार क्लास स्टेल्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट (Talwar Class Stealth Guided Missile Frigate) का हिस्सा है।
- इस जंगी जहाज का डिस्प्लेसमेंट 3850 टन होता है और इसकी लंबाई 409.5 फीट, बीम 49.10 फीट और ड्रॉट 13.9 फीट है।
- INS तुशिल समुद्र में अधिकतम 59 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है।
- यह जंगी जहाज 18 अधिकारियों समेत 180 सैनिकों को लेकर 30 दिन तक समुद्र में तैनात रह सकता है। उसके बाद इसमें लॉजिस्टिक्स और ईंधन डलवाना पड़ता है।
- युद्धपोत खासतौर पर दो प्रकार के होते हैं- फ्रिगेट और डेस्ट्रॉयर।
- फ्रिगेट युद्धपोत आमतौर पर छोटे आकार का हल्का और तेज होता है। ये पर सतह पर हमला करने, एंटी-सबमरीन युद्ध (पानी के नीचे के जहाजों के खिलाफ युद्ध) और एंटी-एयर युद्ध (हवाई हमलों से रक्षा) करने के काम आता है।
- डेस्ट्रॉयर बड़े और शक्तिशाली युद्धपोत होते हैं। ये फ्रिगेट की तुलना में ज्यादा सशस्त्र और मजबूत होते हैं। डेस्ट्रॉयर की मुख्य भूमिका दुश्मन के प्रमुख युद्धपोत जैसे एयरक्राफ्ट कैरियर और क्रूजर को खत्म करना है। ये जहाज एंटी-एयर, एंटी-शिप और एंटी-सबमरीन युद्ध के लिए बेस्ट लेवल की तकनीकी क्षमताओं से लैस होते हैं और भारी मिसाइलें, लंबी दूरी की राडार प्रणाली और एयर-टू-एयर और एयर-टू-ग्राउंड हमले करने की क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)
5. ICC ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग को बैन किया: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अमेरिका की नेशनल क्रिकेट लीग (NLC) को बैन कर दिया है। ICC ने यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका क्रिकेट (USAC) को लेटर लिखकर लीग के भविष्य के संस्करणों को मंजूरी नहीं देने के फैसले की जानकारी दी।

लेटर में लिखा गया कि लीग में प्लेइंग इलेवन नियमों का पालन नहीं हुआ है। टी-10 फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट में 6-7 विदेशी खिलाड़ी खिलाए गए थे।
- ICC के नियम के अनुसार लीग में खेलने वाली हर टीम की प्लेइंग इलेवन में कम से कम 7 अमेरिकी खिलाड़ी होने चाहिए, लेकिन कई मैचों में 6-7 विदेशी खिलाड़ियों को उतारा गया।
- मैचों में ड्रॉप-इन पिचों का इस्तेमाल किया गया, जो बहुत ही खराब थीं। पिचें इतनी खराब थीं कि वहाब रियाज और टाइमल मिल्स को स्पिन गेंदबाजी करनी पड़ी, ताकि बैटर्स को चोट न लगे।
- लीग के अधिकारियों ने विदेशी खिलाड़ियों को मौका देने के लिए अमेरिका के इमिग्रेशन नियमों को भी तोड़ा। अमेरिका में स्पोर्ट्स कैटेगरी के वीजा के लिए 6 टीमों के लिए कम से कम 2 लाख US डॉलर लगते हैं। पैसे बचाने के लिए कई खिलाड़ी स्पोर्ट्स वीजा से नहीं आए।
- NCL का पहला सीजन 4 से 14 अक्टूबर के बीच हुआ था। रॉबिन उथप्पा की कप्तानी वाली शिकागो सीसी ने अटलांटा किंग को 43 रनों से हराते हुए खिताब जीता था। सचिन तेंदुलकर ने उन्हें ट्रॉफी दी थी।
- इस लीग में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक और पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने हिस्सा लिया था।

6. 9 साल की उम्र में 66 साल के ग्रैंडमास्टर को हराने वाले पहले भारतीय बने आरित कपिल: दिल्ली के रहने वाले चेस खिलाड़ी आरित कपिल 66 साल के ग्रैंडमास्टर को हराने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। वे सिर्फ 9 साल 2 महीने और 18 दिन के हैं और उन्होंने अपने से 57 साल बड़े अमेरिका के ग्रैंडमास्टर रासेद जियातदीनोव को हराया है।

आरित ने 9 दिसंबर को केआईआईटी इंटरनेशनल ओपन टूर्नामेंट में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर को नौवें और अंतिम दौर में हरा दिया।
- क्लासिकल टाइम कंट्रोल में ग्रैंडमास्टर को हराने वाले वह दुनिया के तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।
- इस मामले में सिंगापुर के भारतीय मूल के अश्वथ कौशिल 8 साल 6 महीने तो सर्बिया के लियोनिड इवानोविक 8 साल 11 महीने की उम्र में ग्रैंड मास्टर को हरा चुके हैं।
- जियातदीनोव सफेद मोहरों के मास्टर हैं, लेकिन आरित ने उनकी हर चाल का जवाब दिया और 63वीं चाल में हराया।
- वह अगस्त में गुरुग्राम में हुई 61वीं नेशनल चैंपियनशिप का भी हिस्सा थे। हालांकि तब उनकी रैंक 183वीं थीं।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
10 दिसंबर का इतिहास : हर साल 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। यह वह दिन है जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1948 में मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (UDHR) को अपनाया था। मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा इस बात पर प्रकाश डालती है कि हर व्यक्ति को बुनियादी स्वतंत्रता और सुरक्षा हासिल है, चाहे उसकी जाति, लिंग, धर्म, राष्ट्रीयता कुछ भी क्यों न हो। मानवाधिकार दिवस 2024 की थीम ‘हमारे अधिकार, हमारा भविष्य, अभी’ है। यह इस बात पर गौर करता है कि मानवाधिकार हमारे रोजमर्रा के जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं। यह नफरत, गलत सूचना और झूठ के खिलाफ आवाज उठाने की याद दिलाता है। संयुक्त राष्ट्र इस बात पर जोर देता है कि अब कार्रवाई करने और मानवाधिकारों के लिए वैश्विक आंदोलन को पुनर्जीवित करने का समय आ गया है। इसकी आधिकारिक स्थापना 1950 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक प्रस्ताव द्वारा की गई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 10 दिसंबर, 1948 को मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (UDHR) को अपनाने के सम्मान में इस तिथि को चुना गया था। इसका उद्देश्य भविष्य में होने वाले अत्याचारों को रोकना और मानवीय गरिमा की रक्षा करना था।

- 1868 में दुनिया की पहली ट्रैफिक लाइट लंदन में लगाई गई। इसका इन्वेंशन जेपी नाइट ने किया था, जो एक रेलवे सिग्नल इंजीनियर थे।
- 1878 में स्वतंत्रता सेनानी सी राजगोपालाचारी का जन्म हुआ था।
- 1896 में डायनामाइट की खोज करने वाले वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल का निधन हुआ था
- 1950 में UN ने आज के दिन को मानव अधिकार दिवस घोषित किया।
- 1958 में अमेरिका की पहली डोमेस्टिक जेट पैसेंजर फ्लाइट बोइंग 707 ने न्यूयॉर्क से मायामी तक उड़ान भरी। ढाई घंटे की उड़ान में 111 यात्री सवार थे।
- 1982 में समुद्र से जुड़े कानून बताने वाली संधि पर दुनिया के 117 देशों ने साइन किए।
- 2000 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दस साल के लिए पाकिस्तान से निर्वासित कर दिया गया। शरीफ उस वक्त किडनैपिंग, हाइजैकिंग और करप्शन के मामलों में सजा काट रहे थे।
- 2001 में भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शुमार अशोक कुमार का निधन हुआ था।
- 2002 में अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन्स कंपनी यूनाइटेड एयरलाइन्स दिवालिया घोषित हो गई।
पिछला करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…
1. करेंट अफेयर्स 9 दिसंबर: पीएम मोदी ने ‘बीमा सखी योजना’ लॉन्च की; बांग्लादेश ने अंडर-19 एशिया कप जीता, विदेश सचिव ढाका दौरे पर गए

विदेश सचिव विक्रम मिस्री 1 दिन के बांग्लादेश दौरे पर ढाका पहुंचे। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने इंडिया इंटरनेट गवर्नेंस फोरम के चौथे संस्करण का शुभारंभ किया। वहीं, बांग्लादेश ने लगातार दूसरा अंडर-19 एशिया कप जीता। पढ़ें पूरी खबर…
2. करेंट अफेयर्स 7 दिसंबर : राष्ट्रपति मुर्मू ने 3 नए रेलवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया; देश में 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे

भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक तैयार हुआ। भारत नारकोटिक्स ड्रग्स आयोग के 68वें सत्र की अध्यक्षता करेगा। वहीं, चौथी मेकांग-गंगा धम्मयात्रा को दिल्ली पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





