करेंट अफेयर्स 10 जून: प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, नौसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बनीं अनामिका

करेंट अफेयर्स 10 जून:  प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, नौसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बनीं अनामिका

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • आजीविका
  • करेंट अफेयर्स प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, अनामिका नौसेना की पहली महिला हेलिकॉप्टर पायलट बनीं

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूजा तोमर पहली भारतीय UFC चैंपियन बनीं। कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन खिताब जीता। वहीं, इजराइल ने अलजजीरा पर लगे बैन को बढ़ाया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. प्रेम सिंह तमांग सिक्किम के मुख्यमंत्री बने: 10 जून को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के नेता प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्य के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें और कैबिनेट मंत्रियों को राजधानी गंगटोक के पवजोर स्टेडियम में शपथ दिलाई।

प्रेम सिंह तमांग का जन्म 5 फरवरी 1968 में हुआ था।

प्रेम सिंह तमांग का जन्म 5 फरवरी 1968 में हुआ था।

  • प्रेम सिंह तमांग 1994 से लगातार पांच बार सिक्किम विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं।
  • उन्होंने 2009 तक सिक्किम डेमोक्रेटिक फंड (SDF) सरकार में मंत्री के रूप में काम किया था।
  • 2014 में मंत्री पद न मिलने पर प्रेम सिंह ने SKM पार्टी बना ली थी।
  • SKM ने राज्य की 32 सीटों में 31 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
  • विपक्ष के SDF को सिर्फ एक ही सीट मिली थी।
  • SDF अध्यक्ष और पूर्व सीएम पवन चामलिंग दोनों सीटों पर हार गए।
  • वे तमांग रेनॉक और सोरेंग-चाकुंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे।

2. नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बने: 9 जून को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ दिलाई। पीएम मोदी के साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

  • नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 7 बजकर 15 मिनट पर लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
  • वे पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए।
  • पीएम मोदी के अलावा 60 मंत्री बीजेपी ओर 11 अन्य दलों के हैं।
  • इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर और 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं।
  • इस बार कैबिनेट में 7 महिलाओं को शामिल किया गया है।
  • सबसे युवा TDP के राम मोहन नायडू (36 वर्ष) और सबसे बुजुर्ग जीनतराम मांझी (79 वर्ष) कैबिनेट मंत्री बने।
  • मोदी समेत 7 सांसद राजनाथ सिंह, जीतन राम मांझी, एचडी कुमारस्वामी, मनोहर लाल खट्टर, सर्बानंद सोनोवाल, शिवराज सिंह चौहान पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं, जो अब मंत्री हैं।
  • 32 सांसद पहली बार मंत्री बने हैं, जिनमें बिहार से 5, उत्तर प्रदेश से 4, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-कर्नाटक से 3-3, कर्नाटक-गुजरात-केरल से 2-2 और पंजाब, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, दिल्ली, असम, तेलंगाना से 1-1 सांसद शामिल हैं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. पूजा तोमर UFC चैंपियन बनीं: 8 जून को भारत की पूजा तोमर अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) जीतने वाली पहली भारतीय फाइटर बनीं। अमेरिका में पूजा ने अपनी डेब्यू फाइट में ब्राजील की रेयानो डास सेंटोस को हराया।

पूजा तोमर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना की रहने वाली हैं।

पूजा तोमर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना की रहने वाली हैं।

  • पूजा ने 52 किग्रा. वेट कैटेगरी में 30-27, 27-30 और 29-28 से जीत दर्ज की।
  • 30 वर्षीय पूजा UFC जीतने वाली पहली भारतीय मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) प्लेयर बन गई हैं।
  • UFC में पूजा तोमर को ‘साइक्लोन’ नाम से जाना जाता है।
  • पूजा ने अक्टूबर 2023 में UFC से करार किया था।
  • उन्होंने वुशू की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था।
  • पूजा वुशू में पांच बार नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं।

4. कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन जीता: 9 जून को स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने फ्रेंच ओपन 2024 में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया। अल्कारेज ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-3, 2-6, 5-7, 6-1, 6-2 से हराया।

21 वर्षीय कार्लोस अल्कारेज ने अपने करियर का पहला फ्रेंच ओपन जीता है।

21 वर्षीय कार्लोस अल्कारेज ने अपने करियर का पहला फ्रेंच ओपन जीता है।

  • कार्लोस अल्कारेज ने तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है।
  • इससे पहले 2022 में यूएस ओपन और 2023 में विंबलडन खिताब जीत चुके हैं।
  • फ्रेंच ओपन की जीत से अल्कारेज को 26,08,465 डॉलर (करीब 21.78 करोड़ रुपए) की प्राइज मनी मिली।
  • अल्कारेज ने 11 एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) टूर इवेंट जीते हैं।
  • वे तीनों ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

डिफेंस (DEFENCE)

5. सब-लेफ्टिनेंट अनामिका पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बनीं: 8 जून को अरक्कोणम तमिलनाडु में INS रजाली पर पासिंग आउट परेड हुई। इसमें सब लेफ्टिनेंट अनामिका बी राजीव को हेलीकॉप्टर पायलट की ग्रेजुएशन डिग्री दी गई।

पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिगं-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढाकर ने अनामिका बी राजीव को ग्रेजुएशन डिग्री दी।

पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिगं-इन-चीफ वाइस एडमिरल राजेश पेंढाकर ने अनामिका बी राजीव को ग्रेजुएशन डिग्री दी।

  • अनामिका नौसेना की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट बन गईं हैं।
  • राजेश पेंढाकर ने बेसिक हेलीकॉप्टर कन्वर्जन कोर्स (BHCC) के 24 अधिकारियों को ‘गोल्डन विंग्स’ से सम्मानित किया।
  • अनामिका बी राजीव को भी ‘गोल्डन विंग्स’ से सम्मानित किया गया।
  • अनामिका को सी किंग्स, AHL ध्रुव, चेतक और MH-60R सीहॉक्स जैसे हेलीकॉप्टर उड़ाने की परमिशन मिलेगी।
  • नौसेना के एयर स्क्वॉड्रन में 22 हफ्ते की ट्रेनिंग के बाद इन पायलटों को डिग्री मिली है।
  • पायलटों को नौसेना की विभिन्न फ्रंट-लाइन ऑपरेटिंग यूनिट में नियुक्त किया जाएगा।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

6. इजराइल ने अलजजीरा पर लगे बैन को बढ़ाया: 9 जून को इजराइल ने कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा पर लगे बैन को 45 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है। इजराइल सरकार ने हमास जंग में रिपोर्टिंग से नाराजगी के चलते 5 मई को अलजजीरा पर बैन लगाया था।

इजराइल में अलजजीरा का ऑफिस, जिसे बंद कर दिया गया।

इजराइल में अलजजीरा का ऑफिस, जिसे बंद कर दिया गया।

  • इजराइल के संचार मंत्रालय ने कहा कि केबल और सैटेलाइट कंपनियों पर अलजजीरा की टेलीकास्टिंग और वेबसाइट्स बैन रहेंगीं।
  • इजराइल सरकार की कैबिनेट ने अलजजीरा की टेलीकास्टिंग से खतरा होने का हवाला दिया।
  • इजराइल ने अलजजीरा पर कतर का माउथपीस होने का आरोप लगाया था।
  • इजराइली पुलिस ने अलजजीरा के ऑफिस पर रेड की थी, जिसमें कैमरा समेत काफी सामान को सीज किया गया था।
  • अलजजीरा की शुरुआत 15 नवंबर 2006 में हुई थी, जिसका हेडक्वार्टर दोहा, कतर में है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

10 जून का इतिहास: 1986 में आज के दिन ही भारत ने पहली बार इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट मैच जीता था। भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था। भारतीय कप्तान कपिल देव ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी।

लॉर्ड्स दुनिया का सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम है, जो 1814 में बनकर तैयार हुआ था।

लॉर्ड्स दुनिया का सबसे पुराना क्रिकेट स्टेडियम है, जो 1814 में बनकर तैयार हुआ था।

  • 2019 में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
  • 2008 में केंद्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए ‘इंटीग्रेटेड स्पेस सेल’ की घोषणा की थी।
  • 2003 में NASA ने मंगलयान रोवर को लॉन्च किया था।
  • 2002 में पाकिस्तान ने दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी K-2 का नाम बदलकर ‘चोगोरी’ या ‘शाहरगोरी’ कर दिया था।
  • 1955 में भारत के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म हुआ था।
  • 1946 में राजशाही खत्म होने के बाद इटली रिपब्लिक देश बना था।
  • 1931 में नॉर्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]