The best discounts this week
Every week you can find the best discounts here.
Pro-Ethic Style Developer Men’s Silk Kurta Pajama Set Wedding & Festive Indian Ethnic Wear (A-101)
Uri and MacKenzie Men’s Silk Blend Kurta Pyjama with Stylish Embroidered Ethnic Jacket
Rozhub Naturals Aloe Vera & Basil Handmade Soaps, 100 Gm (Pack Of 4)
Titan Ladies Neo-Ii Analog Rose Gold Dial Women’s Watch-NL2480KM01
BINSBARRY Humidifier for Room Moisture, Aroma Diffuser for Home, Mist Maker, Cool Mist Humidifier, Small Quiet Air Humidifier, Ultrasonic Essential Oil Diffuser Electric (Multicolour)
Fashion2wear Women’s Georgette Floral Digital Print Short Sleeve Full-Length Fit & Flare Long Gown Dress for Girls (LN-X9TQ-MN1D)
करेंट अफेयर्स 06 जून: राकेश मोहन जोशी IIFT के कुलपति बने, गोदावरी बायोकेमिकल प्लांट का उद्धाटन हुआ
[ad_1]
- हिंदी समाचार
- आजीविका
- करेंट अफेयर्स राकेश मोहन जोशी बने IIFT के कुलपति, गोदावरी बायोकेमिकल प्लांट का हुआ उद्घाटन
58 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ओलेग ने स्पेस में 1000 दिन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। NPCI ने UPI के लिए पेरू से साझेदारी की। वहीं, रोहित शर्मा 600 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…
लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)
1. गोदावरी बायोरिफाइनरीज ने बायोकेमिकल प्लांट का उद्धाटन किया: 6 जून को सोमैया ग्रुप की गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड ने महाराष्ट्र के सकरवाड़ी में नए बायोकेमिकल प्लांट का उद्धाटन किया है। इस प्लांट में बायो-बेस्ड कैमिकल्स का निर्माण किया जाएगा।

सकरवाड़ी, महाराष्ट्र में नवनिर्मित बायोकैमिकल प्लांट।
- इस प्लांट में बायोबूटानॉल, कोटिंग्स, रेसिंस, कॉस्मेटिक्स, फार्मास्यूटिकल, फूड और फ्रेग्नेंस की मैन्युफेक्चरिंग की जाएगी।
- गोदावरी बायोरिफाइनरीज में ग्रीन कैमिस्ट्री के इस्तेमाल से स्पेशल कैमिकल्स बनते हैं।
- गोदावरी बायोरिफाइनरीज की स्थापना 1956 में हुई थी, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में स्थित है।
- गोदावरी बायोरिफाइनरीज को पहले गोदावरी शुगर मिल्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था।
- समीर सोमैया गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।
नियुक्ति (APPOINTMENT)
2. राकेश मोहन जोशी IIFT के कुलपति बने: 5 जून को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (IIFT) ने प्रोफेसर राकेश मोहन जोशी को नया कुलपति नियुक्त किया। वे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन मैनेजमेंट (IIFM), बेंगलुरु में डायरेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्त (Deputized) थे।

राकेश मोहन जोशी IIFT से गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं।
- वे वर्ल्ड बैंक, एशियाई डेवलपमेंट बैंक, UNCTAD, इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन जैसे कई संगठनों से जुड़े रहे हैं।
- राकेश की लिखी गई केस स्टडीज को लंदन बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं।
- उन्हें इंडियन इकोनॉमिक एसोसिएशन (IEA) ने अटल बिहारी वाजपेयी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- वे IIFT की त्रैमासिक पत्रिका फॉरेन ट्रेड रिव्यू (FTR) के संपादक भी रह चुके हैं।
- उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल और IIFT राजस्थान से पढ़ाई पूरी की है।
व्यापार
3. NVIDIA दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वैल्युएबल कंपनी बनी: 5 जून को अमेरिका की सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली कंपनी NVIDIA कॉर्प दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई। कंपनी का मार्केट कैप 3.01 ट्रिलियन डॉलर (करीब 251 लाख करोड़) हो गया है।

- NVIDIA, एपल को पीछे कर दुनिया की दूसरी सबसे वैल्युएबल कंपनी बन गई।
- एपल का मार्के कैप 3 ट्रिलियन डॉलर (करीब 250 लाख करोड़) है।
- पिछले एक साल में NVIDIA का शेयर 216.76% और पिछले 5 साल में 3,265.59% चढ़ा है।
- इससे पहले 2002 में NVIDIA का मार्केट कैप एपल के मार्केट कैप से ज्यादा हुआ था।
- उस समय दोनों कंपनियों का मार्केट कैप 10 बिलियन डॉलर से कम था।
- NVIDIA के भारत में चार इंजीनियरिंग डेवलपमेंट सेंटर है।
- ये सेंटर हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम और बेंगलुरु में स्थित है।
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
4. बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट ने उड़ान भरी: 5 जून को भारतीय समयानुसार रात 8:22 बजे बोइंग स्टारलाइनर मिशन लॉन्च हुआ। इसमें भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए।

- स्पेसक्राफ्ट 6 जून को रात 9:45 बजे ISS पहुंचेगा।
- विल्मोर और विलियम्स स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट और उसके सब सिस्टम का टेस्ट करने के लिए करीब एक हफ्ते तक ISS में रहेंगे।
- मिशन सक्सेसफुल रहा तो इस स्पेसक्राफ्ट का इस्तेमाल रोटेशनल मिशन के लिए किया जाएगा।
- यह मिशन 1 जून और इससे पहले 7 मई को अबॉर्ट किया गया था।
- सुनीता विलियम्स दो मिशनों में अंतरिक्ष में 322 दिन रह चुकी हैं।
- बुच विल्मोर ने दो मिशनों में अंतरिक्ष में 178 दिन बिताए हैं।
- ISS को अमेरिका की NASA, यूरोप की ESA, जापान की JAXA, रूस की ROSKOSMOS और कैनेडा की CSA ने बनाया है।
- ISS करीब 28,000 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के चक्कर लगाता है।
5. ओलेग ने स्पेस में 1000 दिन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया: 5 जून को रूसी एस्ट्रोनॉट ओलेग कोनोनेंको ने स्पेस में सबसे ज्यादा दिनों तक रहने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 59 वर्षीय ओलेग ने स्पेस में अपने 1000 दिन पूरे कर लिए हैं।

ओलेग ने स्पेस में 1000 दिन अपनी 5वीं यात्रा में पूरे किए हैं।
- उन्होंने 15 सितंबर 2023 को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी थी।
- ओलेग कोनोनेंको ने गेन्नेडी पडल्का का रिकॉर्ड तोड़ा है।
- गोन्नेडी पडल्का ने स्पेस में 878 दिन बिताए थे।
- ओलेग कोनोनेंको सितंबर 2024 को धरती पर वापिस लौटेंगे।
- उन्होंने अप्रैल 2008 में पहली उड़ान भरी थी और स्पेस में 200 दिन बिताए थे।
- ओलेग कोनोनेंको का जन्म 21 जून 1964 को तुर्कमेनिस्तान में हुआ था।
6. NPCI ने UPI के लिए पेरू से साझेदारी की: 5 जून को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पेरू के सेंट्रल रिजर्व बैंक ऑफ पेरू (BPRP) के साथ समझौता किया। इस समझौते के तहत NPCI पेरू में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) विकसित करेगा।

पेरू UPI को अपनाने वाला दक्षिण अमेरिका का पहला देश बन गया।
- पेरू में UPI के जरिए डोमेस्टिक और इंटरनेशनल पेमेंट नेटवर्क स्थापित होगा।
- UPI के जरिए पेरू में यूजर्स को इमिडिएट पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी।
- UPI सिस्टम रियल टाइन फंड ट्रांसफर करता है।
- सिंगापुर, मलेशिया, UAE, फ्रांस, नेपाल, ब्रिटेन, मॉरीशस और श्रीलंका में UPI एक्टिव है।
- 11 अप्रैल 2016 को भारत सरकार ने UPI लॉन्च किया था।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
7. रोहित शर्मा 600 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने: 5 जून को भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप मैच में रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित, इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में 600 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

- रोहित शर्मा ने 472 इंटरनेशनल मैच खेलकर 600 छक्के पूरे किए।
- इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 533 छक्के लगाए हैं।
- शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
- रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।
- उन्होंने 2860 बॉल पर 4 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया।
- दूसरे नंबर पर विराट कोहली ने 2900 बॉल पर 4 हजार रन बनाए थे।
आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
06 जून का इतिहास: 1981 में आज के दिन ही बिहार के मानसी से सहरसा जा रही पैसेंजर ट्रेन बागमती नदी में गिर गई थी। हादसे में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 9 डिब्बों की ट्रेन पुल से गुजर रही थी, तभी एक झटका लगा और ट्रेन के 7 डिब्बे नदी में जा गिरे।

गोताखोर नदी से सिर्फ 286 शव ही निकाल पाए थे।
- 2005 में ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति हुई थी।
- 2004 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन हुआ था।
- 1967 में इजराइली सेना ने गाजा पर कब्जा किया था।
- 1919 में फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
- 1674 में छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था।
[ad_2]
Related
Recent Posts
- हॉकी इंडिया ने सीनियर वूमेन नेशनल चैम्पियनशिप में पदोन्नति और आरोप प्रणाली का परिचय दिया
- देखो | तमिलनाडु के लोक कला का खजाना: कन्यान कूथु के अभिभावकों की कहानी
- मर्सिडीज मेबैक के वर्ग मूल्य में लक्जरी आराम और प्रदर्शन – परिचय में शामिल हैं
- यहाँ क्या ट्रम्प, ज़ेलेंस्की और वेंस ने ओवल ऑफिस में गर्म तर्क के दौरान कहा था
- बटलर ने इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में इस्तीफा दे दिया





