करेंट अफेयर्स 05 जून: पीएम मोदी ने की ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत, QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IIT बॉम्बे टॉप पर

करेंट अफेयर्स 05 जून:  पीएम मोदी ने की ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत, QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IIT बॉम्बे टॉप पर

[ad_1]

  • हिंदी समाचार
  • आजीविका
  • करेंट अफेयर्स पीएम मोदी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 सूची जारी

8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नवीन पटनायक ने CM पद से इस्तीफा दिया। यूनिवर्सल AI यूनिवर्सिटी ने रुबिका के साथ समझौता किया। वहीं, यूरोपीय देश स्लोवेनिया ने फिलीस्तीन को मान्यता दी।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)

1. ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत: 5 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की। इसके तहत पीएम मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पौधा भी लगाया।

पौधारोपण के दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना मौजूद रहे।

पौधारोपण के दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना मौजूद रहे।

  • विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 को जून को दुनियाभर में मनाया जाता है।
  • 5 जून 1972 में स्वीडन के स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन हुआ था।
  • इसके बाद 1973 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत यूनाइटेड नेशंस (UN) ने की थी।
  • इस साल पर्यावरण दिवस की थीम ‘भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे से बचाव’ है।
  • सऊदी अरब विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के लिए वैश्विक मेजबान है।

रैंक एंड रिपोर्ट (RANK & REPORT)

2. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025: 5 जून को दुनियाभर की यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग करने वाली संस्था क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 जारी की। इसमें IIT बॉम्बे और IIT दिल्ली को वर्ल्ड की टॉप 150 यूनिवर्सिटीज में शामिल किया गया है।

IIT बॉम्बे को भारत की यूनिवर्सिटीज में टॉप और वर्ल्ड रैंक में 118वीं पोजिशन मिली।

IIT बॉम्बे को भारत की यूनिवर्सिटीज में टॉप और वर्ल्ड रैंक में 118वीं पोजिशन मिली।

  • पिछले साल IIT बॉम्बे को इस लिस्ट में ग्लोबली 149वीं रैंक थी।
  • IIT दिल्ली को देश में दूसरी पोजिशन और IIT बेंगलुरु को तीसरा स्थान मिला।
  • इस लिस्ट में IIT खड़गपुर को चौथी पोजिशन मिली है।
  • IIT मद्रास को इंडियन यूनिवर्सिटी रैंक में 5वां स्थान मिला।
  • इस लिस्ट के मुताबिक 61% इंडियन यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
  • अमेरिकी यूनिवर्सिटी मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी को वर्ल्ड में टॉप पोजिशन मिली है।

नेशनल (NATIONAL)

3. नवीन पटनायक ने CM पद से इस्तीफा दिया: 5 जून को ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) अध्यक्ष नवीन पटनायक ने CM पद से इस्तीफा दे दिया। वे पिछले 24 साल से राज्य के मुख्यमंत्री थे।

नवीन पटनायक (दाएं) ने भुवनेश्वर में राजभवन जाकर राज्यपाल रघुवर दास (बाएं) को अपना इस्तीफा सौंपा।

नवीन पटनायक (दाएं) ने भुवनेश्वर में राजभवन जाकर राज्यपाल रघुवर दास (बाएं) को अपना इस्तीफा सौंपा।

  • 4 जून को ओडिशा में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए।
  • इसमें बीजेपी को 147 में से 78, तो BJD को 51 सीटें मिलीं।
  • राज्य में बीजेपी पहली बार पूर्ण बहुमत से अकेले सरकार बनाएगी।
  • ओडिशा में BJD सन 2000 से अब तक लगातार सत्ता में रही है।
  • नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
  • नवीन पटनायक (24 साल और 83 दिन) सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले देश के दूसरे नेता हैं।
  • सबसे ज्यादा समय तक सिक्किम के पूर्व सीएम पवन चामलिंग (24 साल और 165 दिन) मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

4. यूनिवर्सल AI यूनिवर्सिटी ने रुबिका के साथ समझौता किया: 5 जून को भारत की पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) यूनिवर्सिटी ने दुनिया के टॉप फ्रांसीसी डिजाइन स्कूल रुबिका के साथ समझौता किया। यूनिवर्सल AI यूनिवर्सिटी ने महाराष्ट्र के कर्जत में स्कूल शुरू करने के लिए यह समझौता किया है।

यूनिवर्सल AI यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर तरुणदीप आनंद (मध्य) ने रुबिका के साथ समझौता किया।

यूनिवर्सल AI यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रोफेसर तरुणदीप आनंद (मध्य) ने रुबिका के साथ समझौता किया।

  • स्टूडेंट्स को चार साल का बैचलर ऑफ डिजाइन (B.DES) और पांच साल का मास्टर ऑफ डिजाइन (M.DES) कोर्स करने का मिलेगा।
  • इसमें ट्रांसपोर्टेशन डिजाइन, प्रोडक्ट डिजाइन, यूएस्क/यूआई डिजाइन, एनीमेशन, वीडियो गेम आर्ट समेत कई ऑप्शंस मिलेंगे।
  • इसके साथ ही कुछ समय बाद डिजिटल डिजाइन, इंटरेक्शन डिजाइन और टेक-आर्ट जैसे प्रोग्राम भी शुरू किए जाएंगे।
  • रुबिका दुनिया का प्रतिष्ठित डिजाइन स्कूल है, जिसके कैंपस फ्रांस, कनाडा और रीयूनियन में है।
  • रुबिका स्कूल ने इंडस्ट्रीयल डिजाइन में 150 से ज्यादा इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते हैं।
  • रुबिका के पास लगभग 50 देशों के 5 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स का नेटवर्क है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. स्लोवेनिया ने फिलीस्तीन को मान्यता दी: 4 जून को स्लोवेनिया फिलीस्तीन को देश के तौर पर मान्यता देने वाला नया यूरोपीय देश बन गया। इसके पहले स्पेन, आयरलैंड और नॉर्वे फिलीस्तीन को एक देश के तौर पर मान्यता दे चुके हैं।

स्लोवेनिया ने इजराइल पर युद्ध खत्म करने के लिए दबाव बनाने की पहल की है।

स्लोवेनिया ने इजराइल पर युद्ध खत्म करने के लिए दबाव बनाने की पहल की है।

  • स्लोवेनियाई राष्ट्रीय सभा ने गाजा पट्टी में युद्धविराम के उद्देश्य से मतदान किया।
  • इस मतदान में फिलीस्तीन को मान्यता देने के लिए वोटिंग हुई।
  • संसद के 90 सदस्यों में से 53 ने फिलीस्तीन के हक में मतदान किया।
  • मौजूदा लोगों में से 52 ने भी फिलीस्तीन के पक्ष में वोट किया।
  • स्लोवेनियाई संसद की अध्यक्ष उर्स्का क्लाकोकर जुपांचिक ने मतदान के नतीजों का ऐलान किया।
  • इसके साथ ही स्लोवेनिया 27 देशों वाले यूरोपीय संघ का 10वां सदस्य बन गया, जिसने फिलीस्तीन को मान्यता दी है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

05 जून का इतिहास: 1981 में आज के दिन ही पहली बार 5 लोगों के AIDS से संक्रमित होने का पता चला था। ये सभी समलैंगिक थे। इम्युनिटी कम होने की वजह से कुछ महीने बाद पांचों की मौत हो गई थी। शुरुआत में ये बीमारी सिर्फ समलैंगिक लोगों में ही होती थी। इस वजह से इसे गे-रिलेटेड इम्यून डेफिसिएंसी, गे कैंसर या गे मेंस निमोनिया नाम दिया गया।

2004 में AIDS से दुनियाभर में 18 लाख मौतें हुईं। ये एक साल में AIDS से हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

2004 में AIDS से दुनियाभर में 18 लाख मौतें हुईं। ये एक साल में AIDS से हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

  • 2013 में नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे।
  • 2005 में ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।
  • 2002 में भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया था।
  • 1972 में यूनाइटेड नेशंस (UN) ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत की थी।
  • 1924 में अर्नेस्ट एलेक्जेंडरसन ने अटलांटिक महासागर के पार पहला फैक्स भेजा था।
  • 1875 में अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई थी।
  • 1664 में मुस्तफा II तुर्कीये के सुल्तान बने थे।
  • 1659 में मुगल बादशाह औरंगजेब दिल्ली की गद्दी पर काबिज हुए थे।
  • 1507 में इंग्लैंड और नीदरलैंड् व्यापार समझौते पर सहमत हुए थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]